DDLJ - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का भव्य प्रीमियर ओपेरा हाउस में हुआ, बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक अब यूके में की जा रही मंचित
मुंबई। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग के एक ऐतिहासिक क्षण में, ‘कम फॉल इन लव -द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का भव्य प्रीमियर 4 जून को प्रतिष्ठित मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में हुआ। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रिय फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) पर आधारित इस अंग्रेजी म्यूजिकल का मंचन 21 जून तक चलेगा।

इस मौके पर यूके की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लीज़ा नंदी ने कहा- पिछले महीने भारत में यूके सरकार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी, जहां मैंने अपने मंत्री समकक्षों से मुलाकात की और हमारे दोनों महान देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इन गहराते संबंधों का प्रमाण है कि बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक अब यूके में मंचित की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि ‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ मैनचेस्टर में बड़ी सफलता प्राप्त करेगा और यह नॉर्थ वेस्ट के कई स्थानीय कलाकारों सहित ब्रिटिश प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा।

मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने कहा- हम ‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के यूके प्रीमियर की मेजबानी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारी यह रचनात्मक, विविध और अंतरराष्ट्रीय कहानी कहने की संस्कृति का उत्सव है। यह प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म का नया रूप यूके और भारत के बीच सांस्कृतिक सहयोग का एक ऐतिहासिक पड़ाव है और हमें गर्व है कि मैनचेस्टर इसका केंद्र बना है।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा- भारत और उसकी कहानियों को विश्व मंच पर ले जाना हमारे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ न केवल वाईआरएफ का सबसे अनमोल आईपी है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल कहानियों में से एक भी है। हम इस म्यूजिकल संस्करण को मैनचेस्टर में पेश कर रोमांचित हैं, जिससे पुराने दर्शकों को पुरानी यादें फिर से मिलें और नए दर्शकों को पहली बार इसकी जादूभरी दुनिया का अनुभव हो। हम ‘कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के माध्यम से बॉलीवुड की चमक और ऊर्जा को यूके मंच पर लाकर सबका मनोरंजन करने की उम्मीद करते हैं। हम लीज़ा नंदी की शुभकामनाओं और भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के प्रयासों के लिए आभारी हैं और साथ ही मैनचेस्टर शहर, मैनचेस्टर ओपेरा हाउस और महापौर का भी आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमें यह मंच प्रदान किया।

ऑस्कर ने शेयर किया 'मेहंदी लगा के रखना' गाने का वीडियो
मुंबई। वैश्विक स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर ने सोशल मीडिया पर शाहरूख खान-काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना मेहंदी लगा के रखना का वीडियो शेयर किया है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा निर्मित और आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स बॉफिस पर सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किेए। ऑस्कर के लिए वोटिंग हाल ही में शुरू हुई। इसी बीच एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने मेहंदी लगा के रखना का एक वीडियो शेयर किया है। गाने का वीडियो देखकर शाहरूख-काजोल के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं।