horrific accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BREAKING : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 8 की मौत
दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के सड़क निजी बस एवं ट्रक के बीच हुई भीषण हादसे में बस में सवार 8 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई तथा 22 अन्य यात्री घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ कोलवा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सको को चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से बेकाबू होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली और वे धू-धू कर जलने लगे। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में अब तक 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई, तथा 22 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही बस के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह भयावह हादसा हो गया।

6 यात्री जिंदा झुलसे, 2 की चोट लगने से गई जान
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक्सीडेंट बुधवार सुबह 3 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर हुआ। दुर्घटना के बाद लगी भीषण आग ने यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार:
आग में झुलसने से मौत: हादसे का शिकार हुए मृतकों में से 6 लोगों की मौत आग की लपटों में जिंदा झुलसने के कारण हुई है।

चोट के कारण दम तोड़ा: वहीं, 2 अन्य यात्रियों की मौत टक्कर के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। हादसे में घायल सभी 22 यात्रियों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

एक घंटे तक बस में फंसे रहे लोग: रेस्क्यू टीम और दमकल पर देरी के आरोप घटना को लेकर स्थानीय लोगों और चश्मदीदों में प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बेहद देरी से पहुंचीं।

3:20 पर दी गई थी सूचना: स्थानीय लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट और दोनों वाहनों में आग लगने की जानकारी सुबह करीब 3:20 बजे ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे मैनेजमेंट के कंट्रोल रूम को दे दी गई थी।

घंटों मची रही चीख-पुकार: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वक्त पर नहीं पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के करीब एक घंटे बाद जैसे-तैसे बस की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर भीतर फंसे हुए चीखते-चिल्लाते यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।

एक्सप्रेसवे के कैमरों की जांच शुरू, यात्रियों की शिनाख्त के प्रयास जारी
कोलवा थाना पुलिस और जिला प्रशासन अब इस बात की जांच में जुटा है कि स्लीपर बस कहां से आ रही थी और इसे कहां जाना था। बस में सवार यात्रियों और मृतकों की आधिकारिक शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हादसे के ठीक पहले की स्थिति और वाहनों की रफ्तार का सटीक पता लगाया जा सके। वही दूसरी ओर पुलिस यात्रियों की पहचान में जुट गई है।

चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
राजगढ (अलवर)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौजपुर के पास चलती कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार पांच लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। हादसे में पति-पत्नी, दो बेटियां और सास की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी।

गैस लीकेज से लगी आग
शुरूआती जांच में गैस लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर मौजूद अन्य वाहन चालक भी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार पूरी तरह आग का गोला बन चुकी थी। पुलिस के अनुसार हादसे में श्योपुर के चैनपुरा निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (32), बेटियां रागिनी और साक्षी तथा संतोष की सास पार्वती (50) शामिल हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे में कार चालक मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। पहले उसे पिनान सीएचसी ले जाया गया, जहां से अलवर जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गए। पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने बड़ी मुश्किल से अवशेष एकत्रित कर अलग-अलग पोटलियों में रखा। शवों को लक्ष्मणगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

भीषण हादसे में छह लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
सीकर। जयपुर-बीकानेर हाईवे-52 पर एक कार और बोलरों के मध्य हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल हो गए।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कार पूरी चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शव गाड़ियों में बुरी तरह से फंसे हुए थे, जिन्हें  मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लक्ष्मणगढ़ डिप्टी धमार्राम ने बताया कि बोलोरो  लक्ष्मणगढ़ से सीकर की तरफ आ रही थी। जबकि दूसरी अर्टिगा गाड़ी सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि अर्टिगा कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरह आकर बोलेरो से भिड़ गई।  शवों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी ने बताया कि अर्टिगा कार से एक व्यक्ति का आईकार्ड मिला है, जो मौलासर (नागौर) गांव का है। बाकी 5 घायलों को गम्भीर हालत में लक्ष्मणगढ़ से सीकर रेफर किया है। उन्होंने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर मूलचंद है, जो जीण माता इलाके के खारियावास का रहने वाला। वह पड़ोसी गांव दांतला के लोगों को मकर संक्रांति पर्व पर लक्ष्मणगढ़ लेकर गया था।