Kite Festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मकर संक्रांति पर जयपुर में नया रंग : जलमहल में दिन में पतंगबाजी, शाम को फायरवर्क्स और लालटेन उत्सव
जयपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार राजधानी जयपुर में काइट फेस्टिवल को नए स्वरूप में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटन विभाग की ओर से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल पर पतंगबाजी का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न तरह की पारंपरिक और आकर्षक पतंगों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फैंसी पतंग उड़ाने का प्रदर्शन इस आयोजन का खास आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में राजस्थान के लोक कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण पर्यटकों के स्वाद को भी खास बनाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए नि:शुल्क ऊंटगाड़ी की सैर और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

पहली बार संक्रांति की शाम को जगमगाएगा आसमान
पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार होगा जब मकर संक्रांति पर दिन की पतंगबाजी के साथ-साथ शाम के समय आसमान को रोशनी से सजाने की पहल की जाएगी। शाम 7 बजे से हवा महल की छत (बड़ी चौपड़ की ओर) पर विशेष एक्टिविटी होगी। इसमें लालटेन उड़ाने, फायरवर्क्स और रोशनी से जगमगाता जयपुर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। 14 जनवरी को जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल होगा। लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी। शाम को हवामहल की छत से लालटेन उड़ाने के साथ ही फायरवर्क्स एक्टिविटी आयोजित की जाएगी।
उपेन्द्र सिंह शेखावत, उप निदेशक, पर्यटन विभाग

सांभर फेस्टिवल में 60 फीट लम्बी पतंग : अच्छी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना, काइट फ्लायर अब्दुल रऊफ का दावा ये भारत में सबसे बड़ी पतंग
जयपुर। इस बार सांभर फेस्टिवल में अच्छी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार फेस्टिवल की लोकप्रियता को देखते हुए इसे  पर्यटन सीजन के अनुरूप 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले काइट फ्लायर अब्दुल रऊफ ने दावा करते हुए बताया कि इस बार फेस्टिवल में भारत की सबसे बड़ी 60 फीट लम्बी पतंग उड़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 'आई लव सांभर' लिखी विशेष पतंग भी आसमान में पर्यटकों को रोमांचित करती नजर आएगी। रऊफ ने बताया कि अहमदाबाद, ओड़िशा सहित अन्य राज्यों में पतंगबाजी के लिए पुरस्कार मिल चुके हैं। वे फेस्टिवल में एक डोर से 50 से अधिक पतंगे उड़ाते हुए भी नजर आएंगे।

पर्यटकों की अच्छी संख्या रहने का अनुमान: पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फेस्टिवल में अच्छी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है। दिसम्बर माह में इनकी संख्या अधिक रहती है। दूसरी ओर इस समय सांभर लेक में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी आ रहे हैं, जिससे यह फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के लिए और भी खास बन जाएगा।

तैयारियां जोरों पर
सांभर फेस्टिवल को लेकर जयपुर स्थित पर्यटन भवन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोग यहां पूछताछ करने आ रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल में प्रसिद्ध मांगणियार कलाकार मोती खान, रिपारिया बालम, महावीर नाथ सहित अन्य लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

इनका कहना...
27 से 31 दिसम्बर तक सांभर फेस्टिवल होगा। इस बार यहां अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है।
-उपेन्द्र सिंह शेखावत,
उप निदेशक, पर्यटन विभाग।

फेस्टिवल ऑन व्हील्स : जनवरी में काइट, सांभर और कैमल फेस्टिवल, हेरिटेज वॉक की रहेगी धूम
जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जनवरी में जयपुर, सांभर, बीकानेर सहित अन्य जगह फेस्टिवल होंगे। इसके तहत 6 से 8 जनवरी तक इरफान थिएटर आयोजित किया जाएगा जिसमें कलाकार थिएटर के जरिए अपनी कला को मंचन करेंगे। वहीं बीकानेर में 10 से 12 जनवरी तक कैमल फेस्टिवल होगा जिसमें देशी व विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी परम्परा, संस्कृति और रोमांच का खासा अनुभव होगा। यहां रेत के धोरों का रोमांच का अनुभव पर्यटकों को राजस्थान की आत्मा से जोड़ता है। हेरिटेज वॉक भी होगी।

काइट फेस्टिवल :

पर्यटन विभाग जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल आयोजित करेगा। फैंसी पतंगों की प्रदर्शनी लगेगी। फोक आर्टिस्ट कल्चरल प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही पतंग बनाने का डेमोस्ट्रेशन होगा। फेस्टिवल में पर्यटक दाल की पकौड़ी और फीणी सहित अन्य पारम्परिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां उन्हें कैमल राइड भी कराई जाएगी।

24 से 28 तक सांभर फेस्टिवल :

विश्व प्रसिद्ध सांभर झील में पर्यटन विभाग की ओर से 24 से 28 जनवरी तक सांभर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और एडवेंचर्स गतिविधियां भी होंगी। सर्दियों के मौसम में सांभर झील के आसपास ग्रेटर फ्लेमिंगो सहित अन्य प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी देखने को मिलती है।

कल्चरल डायरीज :

पर्यटन विभाग की ओर से रामनिवास बाग स्थित पुरातत्व विभाग के संरक्षित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय पर 10-11 और 24-25 जनवरी को कल्चरल डायरीज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

मकर संक्रान्ति के अवसर पर दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में लें बढ़-चढ़कर हिस्सा
जयपुर। मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में एक है। इस उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति ऑनलाइन काइट फेस्टीवल -2025 कर रहा है। इसमें राजस्थान के स्कूलों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। दैनिक नवज्योति कई वर्षों से इस उत्सव को आयोजित कर रहा है। इसमें हर बार बड़ी संख्या में प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगिता में रंग - बिरंगी पतंग बनाकर, अलग - अलग रंग, डिजाइन कर और उसे अच्छे से सजाकर, पतंग की स्पष्ट फोटो लेकर जेपीजी फोरमेट में करके दैनिक नवज्योति की मेल आईडी activitynavajyoti@gmail.com पर मेल करना है।

ई-मेल करते समय प्रतियोगी अपना पूरा नाम, उम्र, स्कूल, शहर आदि सहित पूरा पता ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखकर भी भेजें।
इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन दैनिक नवज्योति की एक टीम करेगी। श्रेष्ठतम प्रतियोगियों का चयन करने के बाद विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे। सभी प्रविष्टियों का कॉपीराइट और इनका अधिकार दैनिक नवज्योति का रहेगा। इनका प्रयोग और उपयोग प्रेषक के नाम सहित किसी भी प्रदर्शनी, अखबार या सोशल मीडिया में कभी भी और किसी भी समय किया जा सकेगा।

पतंगबाजी में घायल होेकर दो दिनों में 300 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार और सोमवार को मकर संक्रांति पर दो दिन जमकर पतंगबाजी हुई, लेकिन इस दौरान मांझे से कटकर और पतंगबाजी के चक्कर में छत से गिरकर 300 से ज्यादा घायल शहर के एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो कुछ अस्पताल में भर्ती भी हैं। एसएमएस अस्पताल से जुड़े ट्रोमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार ट्रोमा सेंटर में रविवार और सोमवार को दो दिनों में करीब 50 लोग पतंगबाजी के फेर में घायल होकर पहुंचे। इनमें मांझे से कटकर घायल हुए 30 और छत से गिरकर घायल होने वालों में 18 लोग शामिल हैं। वहीं इनमें से तीन बच्चों और एक युवक को हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। इनमें एक छह साल, एक पांच साल का बच्चा, एक नौ साल की बच्ची और 19 वर्ष का युवक शामिल है। ये सभी पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिर गए थे। सभी के ही सिर में गंभीर चोट लगी है। ऐसे में इन्हें पॉलिट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कटा है, जिसे प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी करीब 200 लोग पतंगबाजी से घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे।

पतंग महोत्सव: पतंगबाजी के साथ-साथ बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके, पतंग के साथ की रैंप वॉक
जयपुर। मकर संस्क्रांति के मौके पर अनन्य सोच सेवा संस्था एवं अनन्य सोच लेडीज क्लब के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित दो दिवसीय पतंग महोत्सव का आयोजन 14-15 जनवरी को किया गया। इस दौरान सदस्यों ने जमकर पतंगबाजी के साथ अन्य गतिविधियों का लुत्फ़ उठाया।

बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके, किया रैंप वॉक
महोत्सव में लोगों ने पतंगबाजी के साथ-साथ बॉलीवुड गानों पर डांस कर दिन को स्पेशल बनाया। साथ ही पतंग के साथ रैंप वॉक की।
महोत्सव के जरिये दिया नो चाइनीज मांझा का उपयोग का संदेश
महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि महोत्सव के जरिए नो चाइनीज मांझा का उपयोग नही करने का संदेश दिया। पतंग में 'नो चाइनीज मांझा' लिख पतंग उड़ाई गई।

लज़ीज़ पकवानों का लिया आनंद
महोत्सव में लज़ीज़ पकवानों का आनंद सदस्यों ने लिया। इस दौरान फिणी, पकौड़ी, गुड- तिल की गजक सहित अन्य पकवानों का लुत्फ़ लोगों ने लिया।

महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगोत्सव 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पहले दिन पतंग सजाने वाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने समा बांधा
पतंगोत्सव के दौरान बच्चों के लिए काइट एग्जिबीशन रखी गई, जिसमें बच्चों ने चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान से लोगों को अवेयर किया। साथ ही दिन को स्पेशल बनाने के लिए सेल्फी खींची और रील्स बनाई।

महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगोत्सव 14 और 15 जनवरी को मनाया। पहले दिन पतंग सजाने वाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान बेस्ट पतंग डेकोरेट के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर चाइल्ड-मॉडल एक्टर अर्विक बैराठी ने बॉलीवुड गानों पर जमकर ढुमके लगाए। विपिन, सीमा, ज्योति, दिव्यानशी, सुमन, रजनी iसहित अन्य मौजूद थे।