Lok Sabha elections 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Lok Sabha Elections की आचार संहिता में अटके टेंडर, मानसून से पहले सड़कों की नहीं हो सकेगी मेंटिनेंस
जयपुर। प्रदेश भर में मानसून से पहले खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत इस बार नहीं हो सकेगी। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते सड़कों के मरमत कार्य को लेकर टेंडर नहीं हो सके। ऐसे में अब मानसून समाप्ति के बाद ही टूटी सड़कों की मेंटेनेंस का कार्य हो सकेगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हर साल मानसून से पहले सड़कों की मरमत का कार्य किया जाता है, जिसमें ग्रामीण, शहरी और मुख्य जिला सड़कों के साथ ही राज्य राजमार्गों का कार्य शामिल है। इस बार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण मेंटेनेंस के लिए विभाग स्तर पर टेंडर नहीं हो सकते। ऐसे में 25 जून से संभावित मानसून आवक के मध्य नजर इस बार सड़कों  की मेंटेनेंस के कार्य नहीं हो सकेंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार कम समय होने के कारण टेंडर होना संभव नहीं है, लेकिन जिन सड़कों के निर्माण के दौरान मेंटेनेंस की गारंटी में शामिल है, उन सड़कों पर संबंधित ठेकेदार की ओर से मेंटेनेंस के कार्य किए जा रहे हैं। मानसून समाप्ति के बाद बड़े स्तर पर मेंटेनेंस के काम हाथ में लिए जाएंगे।

पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, जाखड़ बोले- बीजेपी को अपने दम पर मिलेगी पंजाब में सफलता
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला लोगों की राय, कार्यकर्ताओं की राय के बाद किया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किया है, भाजपा को अपने बूते ही पंजाब में सफलता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को लेकर शिअद ने किसान आंदोलन-1 के दौरान भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों पार्टियों की बुरी हार हुई थी। पिछले साल शिअद के संरक्षक प्रकाश ङ्क्षसह बादल के निधन के बाद फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातें होने लगी थीं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों दलों के नेता इससे इनकार करते रहे।

इन अटकलों ने इधर जोर पकड़ा जब लोकसभा चुनाव के निकट आने पर दोनों पार्टियों में नजदीकियाँ बढ़ीं। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में विभिन्न चैनलों के जरिए बातचीत चल भी रही थी और शिअद के आठ व भाजपा के पाँच सीटों पर लड़ने पर सहमति लगभग बन गई है, ऐसी अटकलें थीं।

सहारनपुर लोकसभा सीट से कभी कोई महिला नहीं बनी सांसद
सहारनपुर। पहले नंबर की लोकसभा सीट सहारनपुर को इस बात के लिए भी जाना जाता है कि आजादी के बाद से हुए लोकसभा चुनावों में कभी भी यहां से कोई महिला सांसद निर्वाचित नहीं हुई है। दूसरी ओर इसी मंडल की कैराना सीट इस मामले में सौभाग्यशाली है कि वहां से चार बार महिलाएं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं।

इनमें सबसे पहले 1980 में प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी, रालोद से अनुराधा चौधरी और दो बार तबस्सुम हसन लोकसभा चुनाव जीती। तबस्सुम हसन एक बार समाजवादी पार्टी से और दूसरी बार राष्ट्रीय लोकदल से सांसद बनीं। महत्वपूर्ण है कि इस बार भी कैराना सीट पर प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से इकरा हसन मैदान में हैं।

आजादी के बाद से सहारनपुर लोकसभा सीट से कभी भी कोई महिला सांसद लोकसभा में नहीं पहुंची है। इस बार भी किसी प्रमुख पार्टी ने महिला को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। छह बार कांग्रेस, तीन बार बसपा, तीन बार भाजपा के सांसद बने जबकि पांच बार रसीद मसूद सांसद निर्वाचित हुए। इस चुनाव में रसीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद कांग्रेस-सपा गठबंधन से प्रत्याशी हो सकते हैं। दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व उनके नाम पर मोहर लगा चुका है।

सहारनपुर लोकसभा में महिला सांसद भेजने में तो नाकाम रहा है लेकिन जहां तक विधानसभा का सवाल है तो कई महिलाएं जैसे दलित समाज की शकुंतला देवी, विमला राकेश, राजपूत समाज से शशिबाला पुंडीर, रानी देवलता, बसपा प्रमुख मायावती और सत्तो देवी विधायक रही हैं। शकुंतला देवी कांग्रेस की दिग्गज महिला नेत्री रही हैं। वह चार बार विधायक बनीं। विमला देवी विपक्ष में रहीं और छह बार विधायक चुनी गईं।

सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर से बहन मालती शर्मा भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य रही हैं। वहां से भी कभी कोई महिला लोकसभा में नहीं गई है। पड़ौस की बिजनौर लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री मायावती, लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस की मीरा कुमार और ओमवती तीनों दलित समुदाय से सांसद चुनी गईं और उन्होंने बिजनौर की प्रतिष्ठा बढ़ाई।

18वीं लोकसभा के चुनाव में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से कोई भी महिला उम्मीदवार नहीं है। महिलाओं को सम्मान देने और लोक सभा में भेजने के मामले में कैराना को प्रगतिशील क्षेत्र माना जा सकता है। केंद्र सरकार ने आगामी चुनावों के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का कानून बना दिया है। लेकिन वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में थोड़ी-बहुत ही कम है लेकिन उनकी मतदान में भागीदारी पुरूषों से कहीं भी पीछे नहीं है।

लोकसभा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडियन नेशनल लोकदल: अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौटाला ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिये पांच सदस्यों की टीम बनायी है और सौ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 91 सदस्यों का उपस्थित होना असंवैधानिक कार्य था, जबकि नियमों के अनुसार सदन में सदस्यों की संख्या 90 से अधिक नहीं हो सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गठबंधन टूटने के बाद भी व्हिप जारी कर पार्टी सदस्यों को गैरहाजरी के निर्देश दिए ताकि भाजपा की मदद की जा सके। जजपा के पाँच सदस्यों के ही सदन में उपस्थित रहने पर उन्होंने कहा कि जो लोग धोखा देते हैं, वे धोखा खाते भी हैं। अंत में पार्टी के दो ही विधायक बचने वाले हैं, जो पारिवारिक सदस्य हैं।

उन्होंने दावा किया कि मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा इसलिए देना पड़ा क्योंकि सर्वे रिपोर्ट में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेशवासी अबकी बार कांग्रेस को भी सत्ता से दूर रखेंगे क्योंकि कांग्रेस में भी गहरे विवाद हैं।

उन्होंने कहा कि दलबदल के विरोध में चुनाव आयोग को एक सख्त कानून बनाना चाहिये ताकि चुनाव बाद पार्टी बदलने पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि अगर दल बदल पर रोक लग जाये तो ईडी और सीबीआई का डर खत्म हो जायेगा। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बात भाजपा सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए कह रही है।

लोकसभा चुनाव: चुनावी हैट्रिक को भाजपा की जमीनी तैयारी पूरी
जयपुर। लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा प्रदेश में जमीनी स्तर पर पूरी तरह तैयार है। भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां विधानसभावार की है। हर विधानसभा में पार्टी की जीत तय करने के लिए पार्टी ने प्रदेश कोर कमेटी की तर्ज पर विधानसभा वार कोर कमेटियां बनाई है, जिसमें क्षेत्रवार परिस्थितियां के मुताबिक भाजपा विधायक और अन्य पदाधिकारी, नेता सदस्य होंगे, जो अपने विधानसभा में लोकसभा चुनावों की चुनावी प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे। पार्टी प्रदेश नेतृत्व से मिलने वाली रणनीति के मुताबिक क्षेत्रवार चुनावी गतिविधियों को मूर्तरूप देंगे। वहीं चुनावी जीत के लिए अपने सुझाव भी देंगे। वहीं विधानसभावार 37-37 नेता-कार्यकर्ताओं की अलग से टीमें बनाई गई है। इनके पास सोशल मीडिया, महिला, किसान, युवा सहित हर वर्ग के लोगों से संपर्क का जिम्मा होगा। क्षेत्र में मिलने वाले वर्गवार टॉस्क को पूरा कराने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है।

मार्च में शुरू होगा प्रचार :
भाजपा की रणनीति के तहत मार्च माह में पार्टी की प्रदेश से लेकर विधानसभावार तय की गई टीमें, बूथ और पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की टीमें प्रदेशभर में बूथ स्तर तक के भाजपा के चुनावी प्रचार में युद्व स्तर पर काम शुरू कर देगी। जिसमें घर-घर जनसंपर्क , मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार के कामों के अलावा पूर्व गहलोत सरकार में व्याप्त खामियां, कांग्रेस की खामियों को भी वोटर्स को बताया जाएगा।

लोकसभा प्रभार के मंत्री 28-29 को पहुंचेंगे फील्ड में
लोकसभा वार सरकार के 23 मंत्रियों और दो अन्य नेताओं को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। इसमें सरकार के दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा भी शामिल हैं। ये सभी 28-29 फरवरी को अपने प्रभार वाली सीट पर जाएंगे। विधानसभावार कोर कमेटियों और अन्य टीमों से तैयारियों को लेकर सीधे संवाद करेंगे और खामियों पर अपने सुझावों की रिपोर्ट बनाकर पार्टी नेतृत्व को सौपेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 देश के भविष्य के लिए काफी अहम: अमित शाह
जांजगीर-चापा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा हैं कि विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ रहे देश के भविष्य के लिए आगामी लोकसभा चुनाव काफी अहम है।

शाह ने आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी अभियान को शुरू करते हुए यहां पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार को नाकारा करार दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने न तो माओवादी मुद्दे पर अंकुश लगाया और न ही राज्य की जनता को न्याय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने विष्णु देव साय सरकार को चुनकर राज्य में डबल इंजन सरकार सुनिश्चित किया, जोकि मोदी की सभी गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि विष्णुदेव साय सरकार मोदी जी की दी हुई हर गारंटी पूरी करेगी।

उन्होंने पिछले 10 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व स्तर पर पांचवें स्थान पर है और अगर मोदी जी फिर से तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को वह सम्मान मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में तीसरी बड़ी शक्ति है और चंद्रमा पर उतर चुका है, जो मोदी सरकार के ²ढ़ संकल्प को दर्शाता है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का दस साल का शासन गरीबों के कल्याण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 38 लाख सहित 60 करोड़ परिवारों को पहली बार नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ में दो करोड़ लोग आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, महिलाओं की सुविधा के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ में 38 लाख सहित दस करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, छत्तीसगढ़ में दो करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो चावल मुफ्त मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में 36 लाख माताएं उज्ज्वला योजना का लाभ उठा रही हैं, और दस लाख परिवारों को अब तक पीएमए आवास प्राप्त हुआ है।

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो से 2014 और 2019 के विपरीत राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 में  हमने 11 में से दस सीटें,2019 में 11 में से नौ सीटें जीतीं।उन्होने उम्मीद जताई कि इस बार राज्य के लोग सभी 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलायेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं  विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया।

जांजगीर चापा लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की इकलौती ऐसी सीट है जिसके तहत आने वाली सभी आठ विधानसभा सीटों पर गत नवम्बर में हुए चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जबकि उसने राज्य की सत्ता पर धमाकेदार वापसी की थी।इस कारण भाजपा ने अब संसदीय सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए ताकत झोंक रखी है।इसी के चलते शाह का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहला कार्यक्रम यहां रखा गया था।

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 9.48 फीसदी मतदाता बढ़े
जयपुर। प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.48 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में लगभग पांच करोड़ 32 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से इस बार करीब 46 लाख मतदाता अधिक है। राज्य निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2019 के मुकाबले इस बार 22 लाख 54 हजार से अधिक महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। पुरुष मतदाताओं के पंजीकरण में 9.27 प्रतिशतकी वृद्धि के मुकाबले महिला मतदाताओं के पंजीकरण में 9.70 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस बार 18-19 आयु वर्ग के 15 लाख से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 17 साल से अधिक आयु के एक लाख 43 हजार युवाओं के लिए अग्रिम आवेदन मिले हैं। इस बार पांच लाख 72 हजार दिव्यांग मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। पिछले पांच महीनों में मतदाताओं की मृत्यु होने, डुप्लिकेट नाम, स्थानांतरण या अनुपस्थित मतदाताओं के कारण सूचियों से दो लाख 65 हजार 707 नाम हटाए गए हैं। राज्य में पीवीटीजी, घूमन्तू और अर्द्धघुमंतु आदि जातीय समूहों के दो लाख 17 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत है।

कुल मतदाता-        53209789
पुरुष मतदाता-        27738377
महिला मतदाता-    25470796
18-19 आयु वर्ग-    1570490
थर्ड जेण्डर-        616

BJP लोकसभा चुनाव 2024 में 450 सीटें जीत सकती है: CM माणिक साहा
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

डॉ साहा ने राजधानी अगरतला में भाजपा के लिए वॉल-राइटिंग में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा की दोनों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो कमल सौंपेंगे और यह निश्चित है कि मोदी फिर से सत्तारूढ़ होंगे। उन्होंने जोर दिया कि वॉल-राइटिंग अभियान भाजपा की चुनावी रणनीति का अभिन्न अंग है और पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए पहले से ही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। यह अभियान पूरे राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि भाजपा इस बार 404 का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह संख्या 450 हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मंदिर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 500 सालों से इस देश में लोग उस समय का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं जब रामलला अपने घर लौटेंगे। मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय इतिहास के सबसे गौरवशाली क्षणों में से एक का गवाह बनने के लिए तैयार हैं।