lok sabha elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय 80 कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज
जयपुर। लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। परिणाम के बाद 75 से अधिक प्रदेश पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। फिलहाल निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट फाइनल की जा रही है।

पीसीसी सेंट्रल वॉर रूम में चल रही कवायद में सभी लोकसभा सीटों पर प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस देने की कार्यवाही शुरू कर दी। नोटिस का संतोषप्रद जबाव नहीं देने वाले नेताओं के नाम के सूची में क्रॉस लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक में इन नामों पर गाज गिरने की मुहर लगेगी। अब तक निष्क्रिय सामने आए पदाधिकारियों में कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के निर्देश पर अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और महिला कांग्रेस में कुछ पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से कार्यमुक्त किया गया है। अब प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यवाही होना बाकी है।

लोकसभा चुनाव में हमारी योजनाओं को बंद करने का खामियाजा भुगतेगी भाजपा : गहलोत
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। हमारी योजनाओं को बंद करने का बदला जनता लोकसभा चुनाव में लेगी। पीसीसी मुख्यालय पर सोमवार को मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने मोदी पर जमकर निशाना साधा तो इशारों ही इशारों में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भी तंज कसा।

गहलोत ने कहा कि मोदी की सच्चाई जनता के सामने आ गई है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ऐसा घेरा है कि असली मुद्दों को भूलकर वे खटाखट खटाखट जैसे शब्दों पर अटक गए हैं। खुद की 10 साल की उपलब्धियों को नहीं गिनाते। उपलब्धि तो गिनाने लायक है नही, कमियां सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लें तो हम भी माफ कर देंगे। जनता ने इंडिया गठबंधन को सत्ता में बिठाने का मन बना लिया है। राजस्थान में भी हम डबल डिजिट में सीटें जीत रहे हैं।

पार्टी छोड़कर गए लोगों को नॉन परफोर्मिंग असेट कहने पर कहा कि कई अवसरवादी गद्दार भी पार्टी में रहते हैं। पार्टी छोड़कर गए लोग नॉन परफ़ॉर्मिंग एसेट हैं। नाकारा, निकम्मा, गद्दार और पीठ में छुरा घोपनें वाले हैं। ये सभी शब्द आपस में भाई-बहन हैं।

गहलोत ने पायलट का नाम लिए बिना युवा नेताओं को कहा कि आने वाला समय आपका है। आप पार्टी के लिए एसेट बनो, लायबिलिटी नहीं। गहलोत ने इशारों ही इशारों में पार्टी के भीतर और बाहर के नेताओं पर निशाना साधा।

भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेप कितने हो रहे,बिजली पानी की क्या स्थिति है। राजस्थान में नाजुक स्थिति है। मुख्यमंत्री को अच्छे सलाहकारों की जरूरत है। रिमोट कंट्रोल से चलेंगे तो नही चलेंगे। कुर्सी सब सीखा देती है अगर सही नही चले तो हटा देंगे।मोदी और शाह को सब जानते हैं। वे किसी को भी पर्ची से बनाते है और प्यार महोब्बत से हटा भी देते है जैसे हरियाना के मुख्यमंत्री खट्टर को हटाया। मुख्यमंत्री व्यस्त है उनको फीडबैक नही देता होगा अब तो 4 महीने हो गए प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही। गहलोत की सीएम भजनलाल को सलाह देते हुए कहा कि आप निडर होकर काम करें। दिल्ली के दवाब और आरएसएस हेड क्वार्टर के दबाव में काम नहीं करें। सीएम की कुर्सी सब कुछ सिखा देती है। मैं भी पहली बार सीएम बना तो कहा गया कि कैसे सरकार चलाएंगे, लेकिन मैंने सरकार चलाई। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट राजस्थान में कुछ भी हो इसमें भजनलाल जी क्या गलती है। उनको तो राज का समय कहाँ मिला। मैं चाहता हूँ भजनलाल जी पांच साल सरकार चलाएं। राजस्थान के 14 मुस्लिम जातियों के आरक्षण रिव्यु करने की बात पर गहलोत ने कहा कि सरकार के लोग कुछ भी कहे लेकिन हमने ओबीसी कमीशन की रिकमंडेशन पर कायमखानी,समेत बैकवर्ड वाली मुस्लिम जातियों को दिया था। उन्हें आरक्षण दिया जाना जरूरी था।

लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
जयपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां मिलेंगी। साथ ही जो लंबे समय से संगठन में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

फिलहाल लोकसभा चुनाव में भाजपा के अधिकतर नेता दूसरे राज्य में चुनाव प्रचार में जुटे है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से लेकर तमाम प्रदेश पदाधिकारी चुनाव प्रचार के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में लगे है। हालांकि सरकार बनने के बाद कुछ पदों पर लोकसभा चुनाव से पहले नियुक्तियां दी गई थी, लेकिन आचार संहिता लगने के बाद यह सिलसिला बंद हो गया था।

लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में दिल्ली से आएंगी नई पर्ची: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा का एक भी प्रत्याशी 5 लाख के अंतर से नहीं जीतेगा। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली से नई पर्ची आएंगी।

डोटासरा ने एक्स पर जारी वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी, लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान पर भी होगा और सरकार में बड़े बदलाव होंगे। राजस्थान भाजपा के नेताओं की रोज दिल्ली में खिंचाई हो रही है और परिणाम के बाद कई नई पर्चियां आएंगी। इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदलने पर सरकार को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी है।

हर विधायक को मिलेगी सड़कों की सौगात, लोकसभा चुनाव के बाद प्रस्ताव तैयार होंगे
जयपुर। प्रदेश में सभी 200  विधानसभा क्षेत्रों के प्राथमिकता वाली सड़कों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद सभी विधायकों से प्रस्ताव लेकर उनमें प्रायोरिटी तय की जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने बजट घोषणा के मुताबिक विधायकों के सड़कों के प्रस्ताव को आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सड़कों के साथ ही हर विधायको के मिसिंग लिंग से जुड़े प्रस्ताव भी स्वीकार किए जाएंगे। फिलहाल मानसून आवक से पूर्व खस्ताहाल सड़कों के कई जगहों पर मेंटेनेंस के कार्य पूरे किए जा रहे हैं, जिन कार्यों के लिए चुनावी आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शेष रहे कार्यों के टेंडर किए जाएंगे और उन सड़कों का निर्माण कर आमजन को सौगात दी जाएगी।

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल को राहत देने वाला कोई फैसला आज नहीं सुनाया गया है। अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता सुनवाई कर रहे थे। सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि लोकसभा का चुनाव चल रहे है और जनता द्वारा चुना गया मुख्यमंत्री जेल में है। यह एक असाधारण स्थिति है।

अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी दलील दे रहे है। दलील देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल कोई आदतन अपराधी नहीं है। लोकसभा चुनाव 5 साल से आने वाले है। यह कोई 6 महीने से होने वाली फसल नहीं है।

चुनाव प्रचार करने देने पर ईडी की तरफ से कहा गया कि अगर केजरीवाल चुनाव प्रचार नहीं करेंगे तो कोई पहाड़ नहीं टूटने वाला है।

Loksabha Election में भाजपा का खाता खुला, सूरत में मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आने है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की जीत का खाता पहले ही खुल गया है। सूरत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्दलीय चुनाव जीत गए है। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के रद्द होने के बाद सभी 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद सूरत लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का एक ही नामांकन रहा जिसके बाद सूरत कलेक्टर ने मुकेश दलाल को विजयी घोषित कर दिया।

2019 के बाद लोकसभा चुनाव में 10 बड़े नवाचार, जो हर मतदाता को जानना जरूरी
जयपुर। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने 10 नवाचार किए है। इन नवाचारों में मतदान से लेकर मतगणना तक शामिल है।

पहला: मतदान के दिन हैप्पी आवर्स 7 से 9 बजे तक 18 साल के पहली बार वोट डालने वाले,  नवविवाहिता को वोट डालने पर हर बूथ 50 को निर्वाचन आयोग का सर्टिफिकेट मिलेगा।

दूसरा:  वोटर पर्ची के पीछे क्यूआर कोड स्कैन कर मतदान बूथ की जानकारी।

तीसरा:: जयपुर में एप के जरिए बूथ पर भीड़ की जानकारी।

चौथा: सर्विस वोट पहले डाक से आते थे, अब वही पर वोट डालने की सुविधा।

पांचवां: 50 फीसदी बूथों की वेबकास्टिंग।

छठां: मतदान केंद्र पर गर्मियों में पानी, ओआरएस की सुविधा मौजूद रहेगी।

सातवां: होम वोटिंग के लिए 85 साल से अधिक साल के बुजुर्गो, निशक्तजन 40 फीसदी से अधिक  होने पर होम वोटिंग की सुविधा।

आठवां: मतदान दल में शामिल कर्मी को पॉडकास्ट के जरिए समझाया जा रहा है कि परेशानी होने पर क्या करे।

नवां: ईवीएम जमा कराने के लिए विकेंद्रीकरण की सुविधा, पहले जैसे लाइने नही लगेगी।

दसवां: मतदान दलों को रवानगी के लिए टेबल पर ही सभी सामग्रियों का डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा।

राजस्थान में लोकसभा चुनावों में मोदी, भजनलाल, गहलोत सहित कई नेताओं की दांव पर लगी हैं चुनावी साख
जयपुर। राजस्थान में दो चरणों में आगामी 19 एवं 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, कांग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, चार केन्द्रीय मंत्रियों, कई पूर्व मंत्रियों, विधायक एवं पूर्व विधायकों सहित कई लोगों की चुनावी साख दांव पर लगी हैं।

इसी तरह राज्य में इस चुनाव में आधा दर्जन से अधिक सांसदों, इतने ही पूर्व सांसदों एवं प्रदेश के पूर्व मंत्रियों, करीब आधा दर्जन विधायक एवं पूर्व विधायकों, पैरालंपिक विजेता, पूर्व अधिकारी  एवं उद्योगपति की भी चुनावी साख दांव पर है। चुनाव में भाजपा के 25, कांग्रेस के 23,  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 25, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक-एक प्रत्याशी, अन्य कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों एवं निर्दलीयों सहित कुल 266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। प्रथम चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों में 114 एवं दूसरे चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस बार चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया हैं और मोदी ने चुनाव की कमान संभाल रखी और राजस्थान में भी अब तक दौसा में रोड़ शो सहित अलग अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं कर चुके हैं और भाजपा के प्रत्याशी मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण प्रदेश में इस चुनाव में मोदी की चुनावी साख दांव पर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाए कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। राज्य में तीसरी बार भी भाजपा की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और इस कारण उनकी भी चुनावी साख दांव पर लगी हुई हैं।

बिरला कोटा से भाजपा प्रत्याशी है और वह लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव मैदान में है जहां उनका मुकाबला भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये प्रहलाद गुंजल से हैं। इस चुनाव में गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत इस बार जालोर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है इस कारण गहलोत भी अपनी चुनावी साख बचाने में लगे हैं। हालांकि गहलोत चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वैभव गहलोत का भाजपा के प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी से सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।

इसी तरह वसुंधरा राजे हालांकि वह खुद चुनाव मैदान में नहीं हैं लेकिन उनके पुत्र दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं और वह लगातार चौथी बार संसद में जाने का प्रयास कर रहे है। उनका मुकाबला पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया से है।  इस चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी चित्तौडग़ढ़ से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना से है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है और उनका सीधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी एवं उद्योगपति दामोदर अग्रवाल से होने की संभावना है। इसी प्रकार डोटासरा इस चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं हैं लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की कमान उनके हाथों में होने से इस चुनाव में उनकी भी साख दांव पर लगी हुई हैं।

इस चुनाव में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री जोधपुर से फिर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा से है। इसी तरह केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी बीकानेर से फिर चुनाव लड़ रहे है और उनका इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से साीधा मुकाबला माना जा रहा है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी फिर से चुनाव मैदान में हैं और बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में उनका मुकाबला रालोपा छोड़कर कांग्रेस में आये उम्मेदाराम बेनीवाल एवं निर्दलीय उम्मीदवार एवं विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी से होने की संभावना है।

इसी तरह इस चुनाव में सांसद भागीरथ चौधरी का अजमेर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी, सांसद पीपी चौधरी का पाली में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दो बार अध्यक्ष रही एवं कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल से, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का टोंक-सवाईमोधोपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सासंद एवं विधायक हरीश चन्द्र मीना से एवं इस चुनाव में चूरु संसदीय क्षेत्र में भाजपा से टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आकर प्रत्याशी बने सांसद राहुल कस्वां का पैरालंपिक विजेता देवेन्द्र झाझड़ियां से सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

इसी प्रकार सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती का सीकर संसदीय क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अमराराम चौधरी से सीधा मुकाबला होने के आसार है। कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के तहत माकपा के लिए छोड़ दी है। इस चुनाव में नागौर से पूर्व सांसद हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा इस बार फिर चुनाव में आमने सामने हैं और रालोपा के संयोजक हनुमान बेनीवाल इंडिया गठबंधन के साथ जुड़कर रालोपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे है और कांग्रेस ने यहां भी गठबंधन के तहत अपनी सीट रालोपा के लिए छोड़ दी हैं। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई ज्योति मिर्धा पर भाजपा ने फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव में उतारा हैं जहां भाजपा और रालोपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह मालवीय आदिवासी बहुल बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुख्य मुकाबला भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार एवं विधायक राजकुमार रोत से माना जा रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस और बीएपी के बीच समझौता हुआ था लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद डामोर ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया और यहां चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय बनने की भी संभावना है।

इसी प्रकार पूर्व मंत्री भजन लाल जाटव करौली-धौलपुर, प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर शहर, मुरारी लाल मीना दौसा से, एवं बृजेन्द्र ओला झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कन्हैयालाल मीना दौसा से भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व विधायक कुलदीप इंदौरा गंगानगर से कांग्रेस, शुभकरण चौधरी झुंझुनूं एवं राव राजेन्द्र सिंह जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा इस चुनाव में जयपुर ग्रामीण से अनिल चौपड़ा, अलवर से ललित यादव कांग्रेस प्रत्याशी एवं जयपुर शहर से मंजू शर्मा , उदयपुर से मन्ना लाल रावत एवं राजसमंद से महिमा कुमारी मेवाड़ भी भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में 25 लोकसभा सीटों में बांसवाड़ा में भाजपा, कांग्रेस एवं बीएपी एवं बाड़मेर में भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय के बीच त्रिकोणीय तथा नागौर में भाजपा और रालोपा एवं सीकर में भाजपा एवं माकपा के बीच सीधा मुकाबला होन के आसार हैं। इसी तरह शेष 21 सीटों पर भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

RJD के आठ विधायक लोकसभा चुनाव में दिखाएंगे अपना दम
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आठ विधायक इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाने के लिये बेताब हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर इस बार 23 प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजायेंगे। राजद ने 22 अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। राजद ने आठ वर्तमान विधायकों को लोकसभा चुनाव के रण में उतारा है। राजद ने अपने हिस्से वाली सीवान सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

राजद के टिकट पर गया सीट पर बोधगया (सु) के विधायक कुमार सर्वजीत पासवान, पूर्णिया से रूपौली की विधायक बीमा भारती, दरभंगा सीट से दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित यादव, उजियारपुर सीट से उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता प्रत्याशी बनायें गये हैं। बीमा भारती ने हाल ही में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) छोड़ राजद में शामिल हुई हैं।

इसी तरह बक्सर सीट से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह, जहानाबाद सीट से बेलागंज  के विधायक और पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुपौल सीट से सिंहेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल और अररिया से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र और जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम को उम्मीदवार बनाया है।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर तेजस्वी यादव से हुए मनमुटाव में शाहनवाज आलम ने राजद छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिला लिया था। शाहनवाज आलम ने आवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर चुनाव लड़ा और अपने बड़े भाई सरफराज आलम को पराजित किया था। वर्ष 2022 में शाहनवाज आलम फिर राजद में शामिल हो गये थे।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अब तक राजस्थान में 3 बार खाता नहीं खोल पाई
जयपुर। राजस्थान में अब तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का तीन बार खाता नहीं खुल पाया है। मोदी लहर में 2014 और 2019 का चुनाव सहित 1989 चुनाव में भी कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत पाई थी। वहीं जब 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐसी सहानुभूति मिली थी कि राजस्थान में 25 की 25 सीटें उनकी झोली में आई थी।

वर्ष 1989 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 की 25 सीटें गंवा भी दी थी। जिसकी वजह से शिवचरण माथुर को इस्तीफा भी देना पड़ा था। उस समय बीजेपी के खाते में 13 सीट, जनता दल के खाते में 11 और एक सीट सीपीएम के खाते में आई थी। ये अनोखा रिकॉर्ड शिवचरण माथुर के नाम के साथ जुड़ा हुआ है। कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा, लेकिन हार मिली। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में गहलोत सरकार की मौजूदगी थी, लेकिन गहलोत और पायलट के नेतृत्व में भी चुनाव में खाता नहीं खुल पाया। इस बार पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत की राजनीतिक परीक्षा होगी।

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
जयपुर। लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव में ये दिग्गज नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनके अलावा फायर ब्रांड नेता जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार सरीखे युवा नेता भी राजस्थान में चुनावी सभाएं करेंगे।

सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी भी राजस्थान में कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे। सूची में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा के नाम भी शामिल हैं।