Jawahar Singh Bedham - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भव्य डेयरी एवं पशुपालन महोत्सव हुआ शुरू, जवाहर सिंह बेढम ने कहा- बजट दोगुना होने से दुग्ध किसानों को नई तकनीकों तक पहुँच प्राप्त करने में मदद मिलेगी
जयपुर। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) तथा इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य डेयरी एवं पशुपालन कार्यक्रम ‘रंगीलो’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन 27–28 फरवरी 2026 को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर, जयपुर (राजस्थान) में हो रहा है।

उद्घाटन समारोह में गृह एवं पशुपालन विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनडीडीबी के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. मीनेश शाह, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक सी. पी. देवानंद, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज, तथा कार्यक्रम स्थल विश्वविद्यालय के कुलपति आदरणीय पुष्पेंद्र चौहान जी सहित कई विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।

‘रंगीलो’ नाम राजस्थान के जीवंत, परिश्रमी और रंगीन जनजीवन का प्रतीक है। यह दो दिवसीय आयोजन किसानों, कृषि एवं डेयरी विशेषज्ञों, सहकारी संस्थाओं, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच पर लाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान के सशक्त डेयरी इकोसिस्टम को प्रदर्शित करना, किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ना और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाना है।
उद्घाटन समारोह में राजस्थान सरकार के गृह एवं पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मैं समझ सकता हूँ डेयरी सेक्टर में काम करने वाले लोग, मेहनतकश मजदूर, किसान जो पशुपालन करके दुग्ध उत्पादन का काम करते हैं, उनकी समृद्धि के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास और अधिकारी स्तर पर उसका किया जा रहा एग्जीक्यूशन, उस सबका समन्वय करते हुए हम इस सेक्टर को और मजबूती कैसे प्रदान कर सकते हैं, उसके लिए आज का यह मेला जो दो दिन चलेगा, हमारे-आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। यहाँ कई हमारे रिसर्चर भी आए होंगे जो नए-नए इनोवेशन करने के लिए हमेशा रिसर्च करते रहते हैं। और इन दिनों में आप देख रहे होंगे भारत की सरकार ने भी डेयरी उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लेकर हम किसान को कैसे मजबूत कर सकते हैं उस पर बल दिया है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का हम साधुवाद और आभार व्यक्त करेंगे कि उन्होंने इस बजट में हमारे डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए न्यू इनोवेशन, नई तकनीकी, मशीन, प्रशिक्षण और अन्य जो भी है, जो 1000 करोड़ रुपये का बजट था उसको बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये का इसी बजट में घोषित किया है। मैं समझ सकता हूँ कि हमारे किसान भाइयों के लिए यह बहुत बड़ा काम आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने किया है कि हम उस दुग्ध उत्पादक को समृद्ध करने का काम करें, नई तकनीक देने का काम करें, जिससे वह मजबूत होकर अपने सेक्टर में पूरे मनोयोग से काम कर सके।

इस अवसर पर डॉ मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड ने कहा कि हमारे देश के प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0 अभी लॉन्च किया है। जिसके तहत हम अगले 5 साल में करीब-करीब 75,000 गांव में हम डेयरी सहकारिता समिति बनाएंगे। राजस्थान जो कि एक देश का सबसे दूसरा नंबर का दूध उत्पादक राज्य है, उसमें करीब-करीब 8,000 गांव हम राजस्थान में नई सहकारिता से जोड़ेंगे।

कार्यक्रम में गिर, साहीवाल, थारपारकर, राठी, हरियाणा, कांकरेज, पुंगनूर और नागोरी जैसी स्वदेशी गायों की नस्लों; मुर्रा, नीली रावी और जाफराबादी जैसी भैंस नस्लों; साथ ही बकरी, भेड़ और ऊँटों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एचएफ और जर्सी क्रॉसब्रेड सहित विदेशी नस्ल की गायें भी आकर्षण का केंद्र हैं।

‘रंगीलो’ की प्रमुख विशेषताओं में दुग्ध प्रतियोगिताएँ, कृषि एवं डेयरी में अत्याधुनिक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन, प्रगतिशील किसानों के अनुभव सत्र, तकनीकी एवं नीति संवाद, टॉक शो, तथा राजस्थान की लोक संस्कृति को दर्शाते रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प, कारीगरों के उत्पाद और क्षेत्रीय व्यंजनों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक आत्मा को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस की पांच साल की उपलब्धियों पर उठाए सवाल, कहा- दिल्ली से लगी फटकार, सदन में हंगामे से पार्टी एक्सपोज
जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पर तीखा और व्यंगात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की राजनीति में “भूचाल” आ गया है। बेढम ने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेताओं को दिल्ली से फटकार लगी है कि आखिर सदन में हंगामा क्यों किया गया और मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में ठोस काम किए होते तो नेता प्रतिपक्ष को उन्हें गिनाने में संकोच क्यों होता। बेढम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर अंदरूनी खींचतान जगजाहिर है और हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश नेतृत्व को विधानसभा में कमजोर प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई गई। बेढम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे तथ्यों पर बोलने के बजाय सदन की कार्यवाही बाधित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने से रोका गया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास हुआ। बेढम ने इसे दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि इससे प्रदेश में गलत संदेश गया है।

जवाहर सिंह बेढ़म का दावा, गृह राज्यमंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा
जयपुर। विधानसभा परिसर में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राजस्थान के प्यासे कंठों की प्यास बुझाना था। यह योजना भारत सरकार के सहयोग से शुरू की गई थी ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा सके।

बेढ़म ने कहा कि दुर्भाग्यवश, पिछली सरकार के कार्यकाल में, जब माननीय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब इस मिशन को गंभीर क्षति पहुँचाई गई। अधिकारियों और कुछ राजनेताओं की साठ-गांठ के कारण भारत सरकार द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने बताया वर्तमान में जांच एजेंसियाँ इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं। उस समय के मंत्री जेल जा चुके हैं, कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय हुई है, और विस्तृत जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि चाहे जल जीवन मिशन का मामला हो, चाहे पेपर लीक प्रकरण हो, चाहे मादक पदार्थ माफिया का मुद्दा हो या कोई भी अपराध व किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से होंगे मत्स्य ठेके, कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता : बेढम
जयपुर। मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मत्स्य विभाग में नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल एवं आईईसी सामग्री के ऑनलाइन होने से विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से मत्स्य ठेके की बोली लगाने, ठेका राशि जमा कराने, अनुज्ञापत्र जारी करने इत्यादि कार्य विभाग की देखरेख में ऑनलाइन होगें।

सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन में विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग की ओर से एनईएमएल के माध्यम से विकसित कराए गए नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल एवं लाईसेंस मैनेजमेंट सिस्टम तथा विभाग की ओर से तैयार कराई गई प्रचार सामग्री का शुक्रवार को मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री बेढम ने लोकार्पण करते हुए कहा कि अब मत्स्य विभाग के काम भी ऑनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से मत्स्य ठेके की बोली लगाने, ठेका राशि जमा कराने, अनुज्ञापत्र जारी करने इत्यादि कार्य विभाग की देख रेख में ऑनलाइन होगें।

शुरुआत में क एवं ख श्रेणी के जलाशयों के ठेके :

शुरूआत में विभाग के ठेके से शेष क एवं ख श्रेणी के जलाशयों के ठेके की कार्रवाई ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। आगामी वर्ष से विभाग के ग एवं घ श्रेणी जलाशयों के मत्स्य ठेके की कार्रवाई भी इसी पोर्टल के माध्यम से किए जाने की योजना है। इस अवसर पर मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सम्पूर्ण ठेका प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समयानुसार की जा सकेगी। इसके अलावा ठेका प्रक्रिया में लगने वाले समय में भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में ठेके से शेष रहे क एवं ख श्रेणी जलाशयों का श्रेणीवार एवं जिलेवार विवरण, इनकी आरक्षित दरे एवं निविदा संबंधी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। मत्स्य विभाग की निदेशक संचिता बिश्नोई ने बताया कि ठेका प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व इच्छुक बोलीदाताओं का पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।

प्रचार सामग्री का किया लोकार्पण :

इस अवसर पर बेढम ने विभाग द्वारा संचालित भारत सरकार की प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के पैम्पलेट, पोस्टर, बुकलेट इत्यादि का भी लोकार्पण किया। इन सभी प्रचार सामग्री का वितरण राज्य के समस्त विभागीय कार्यालयों को किया जाएगा जिससे आमजन इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकेंगे। प्रचार सामग्री में खारे पानी में झींगा पालन, केज कल्चर, आरएएस एवं बायोफ्लॉक तकनीक की जानकारी एवं मत्स्य पालन से संबंधित सामान्य ज्ञान बुकलेट भी तैयार कराई गई है।

गृह राज्य मंत्री बेढम कल बाड़मेर दौरे पर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की करेंगे समीक्षा
जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जिला मुख्यालय पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम शनिवार को ट्रेन से प्रातः 6 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके उपरांत शनिवार प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यों एवं गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उनका दोपहर 12 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

कुछ लोग सरकार के खिलाफ ही रहेंगे और बोलेंगे, लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार : बेढम
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के कारवारी शहीद स्मारक (पीलूपुरा) में आयोजित गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की महापंचायत को लेकर राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को कहा कि कुछ लोग इस बात पर अड़े हुए ​हैं कि हम सरकार के खिलाफ ही रहेंगे और बोलेंगे। बेढम ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के टेबल पर बात करने के लिए तैयार है तो महापंचायत क्यों। महापंचायत से पूर्व शनिवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति बेढम के वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी है।

इस बीच महापंचायत के मद्देनजर बयाना से हिंडौन सिटी जाने के लिए बयाना-हिंडौन राजकीय राजमार्ग पर यातायात को परिवर्तित मार्गों से निकाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पीलूपुरा मार्ग की जगह कलसाड़ा होते हुए करौली और महवा (दौसा) की ओर परिवर्तित किया गया है। इसी प्रकार करौली से भरतपुर जाने के लिए बयाना-हिंडौन राजकीय राजमार्ग पर यातायात हिंडौन-कलसाड़ा -भुसावर होते हुए भरतपुर की ओर परिवर्तित किया गया है।

जेल शिफ्टिंग को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा : सराफ के सवाल पर बोले बेढम - वर्तमान में जेल की कैपेसिटी 1173 है, जबकि बंदी 1751; भूमि चिन्हित होने के बाद जेल को करेंगे शिफ्ट
जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल का अन्यत्र स्थानांतरण को लेकर भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने सदन में सरकार को घेरा। प्रश्नकाल में सराफ के सवाल पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि वर्तमान में इस जेल के कैपेसिटी 1173 है, जबकि बंदी 1751 है। इनको दूसरे जगह भी शिफ्ट करते हैं, जहां तक अन्यत्र जेल का सवाल है, तो हमने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जल्द भूमि चिन्हित होने के बाद इस जेल को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।

जवाब के बाद असंतुष्ट दिखे विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि पिछले 10 सालों से यही कहा जा रहा है कि भूमि चिन्हींकरण कराया जाएगा या काम होगा, लेकिन आज तक काम नहीं  हुआ। मैं कहना चाहता हूं कि इस जेल को जल्द से जल्द जयपुर से बाहर शिफ्ट किया जाए और जेल की जो जगह है, वहां पर ज्वेलरी व्यवसाय के लिए व्यापारियों को जगह दी जाए, जिससे आमदनी होगी और उस आमदनी से दूसरी जगह जो जेल शिफ्ट होगी वो भी बन जाएगी।

फोन टैपिंग मामले में सदन में हुआ हंगामा : जवाहर सिंह बेढम और टीकारम जूली में बहसबाजी, जूली ने कहा- किरोड़ी लाल ने गलत आरोप लगाए है तो सरकार उन पर कार्रवाई करें
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के फोन टेपिंग मामले को लेकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में सरकार के जवाब पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। वहीं मंत्री संजय शर्मा ने पूर्व सरकार में फोन टेपिंग को लेकर अशोक गहलोत और लोकेश शर्मा का फोटो लगी तख्ती लहराई। इस पर स्पीकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भविष्य में ये बर्दाश्त नहीं करूंगा।

स्पीकर ने पूर्व की व्यवस्था के तहत शून्यकाल में सरकार को किरोड़ी लाल मीणा के फोन टेपिंग मामले में जवाब देने की व्यवस्था दी। इस पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार ने  किरोड़ी लाल मीणा का कोई फोन टेप नहीं किया है, वे खुद भी यह बात कह चुके है। फोन टेप करने की भारत सरकार के निर्धारित कानून के तहत नियम प्रक्रिया बनी हुई है। इसमें गृह विभाग के एसीएस उसके प्राधिकारी होते हैं जिनकी अनुमति के बिना कोई फोन टेप नहीं हो सकता। इसके साथ ही मॉनिटरिंग के लिए सीएस की अध्यक्षता में  कमेटी बनी है जो हर 2 माह में ऐसे इश्यूज को रिव्यू करती है, लेकिन मैं सदन में दावे के साथ कहता हूं कि किरोड़ी लाल मीणा का कोई फोन टेप नहीं किया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने जो आरोप लगाए हैं, उसे इस तरह के आरोप राइजिंग राजस्थान सबमिट के दौरान भी लगाए थे, बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस दिया और नोटिस में उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि मेरे पास इसका इनपुट है कि मेरा फोन टेप हो रहा है।

ऐसे में अगर मंत्री गलत आरोप लगा रहे हैं तो सरकार उन पर कार्यवाही करें। इस पर सदन में  हंगामा हुआ। जूली ने कहा कि सरकार के जवाब से हम असंतुष्ट है, इसलिए सदन से बहिर्गमन करते है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बिना तथ्यों के साथ सदन को एक दिन बाधित रखा ऐसे उन पर भी आसान की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।

काली-पीली दाल में भी अंतर नहीं कर पाते कांग्रेसी, सारहीन बातें करता है उनका केंद्रीय नेतृत्व : बेढ़म
जयपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कभी आलू से सोना निकालता है तो कभी काली दाल-पीली दाल में अंतर तक नहीं कर पाता। उनका केंद्रीय नेतृत्व सारहीन बातें करता है। ठीक उसी तर्ज पर प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं की मति भी भ्रमित हो गई और ये लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। एसआई भर्ती को लेकर कांग्रेसी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे है। इससे यह तो साबित हो गया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई एसआई भर्ती में गडबड़ी हुई। भर्ती मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इसके संबंध में कुछ कहना उचित नहीं होगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अपराध मुक्त राजस्थान और विकास की दृष्टि से नंबर वन राजस्थान बनाएंगे। उपचुनावों में कांग्रेस पांच में से एक सीट पर आई और भाजपा ने एक बढ़त बनाते हुए पांच सीटों पर विजय प्राप्त की, यह उनका जनता को गुमराह करने का ही परिणाम है।

गहलोत सरकार में नाक के नीचे राजधानी में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होती रही। एक या दो नहीं 17 पेपरलीक हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बस में परीक्षार्थियों को नकल कराई गई थी। भजनलाल सरकार में पेपरलीक गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ संगठित अपराधों पर नकेल कसने का कार्य हो रहा है। हाल ही में  बीज निगम के पेपर को लीक करने का प्रयास किया गया, तुरंत 14 माफियाओं को गिरफ्तार किया गया। यहां कांग्रेस सरकार होती तो यह पेपर भी लीक हो जाता। मैं राजस्थान के युवाओं को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार युवाओं को 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देगी। वे कांग्रेसी नेताओं के बयानों में गुमराह या भ्रमित ना हों।

गरीब, किसान, महिला, युवाओं के विकास पर काम हो रहा
उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के विकास को केंद्रीत करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य हो रहा है। सरकार राजस्थान को विकास की दृष्टि से नंबर वन बनाएंगी और 2047 के विकसित भारत में राजस्थान का नाम सर्वोच्च होगा। पहले ही साल में सफल राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन हुआ, 35 लाख करोड़ के एमओयू किए गए। वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए एमओयू धरातल पर उतरे तक नहीं।

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर हंस रहे हैं लोग : बेढम
जयपुर। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नाटक करार देते हुए कहा है, कि कांग्रेस के इस नाटक पर लोग हंस रहे हैं। बेढम ने कांग्रेस द्वारा जयपुर में किए गए प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया में अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उस नाटक में अपने नेताओं के खिलाफ छींटाकशी एवं टीका टिप्पणी कार्यक्रम चला। लोग धरने पर हंस रहे हैं कि उनकी बुद्धि कहां चली गई है। उन्होंने कहा कि उनको सोचना चाहिए था कि राजस्थान में विकास हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पानी की समस्या का समाधान कर रहे हैं। पानी की समस्या का समाधान होते ही उनको नींद नहीं आ रही है।

बेढम ने कहा कि राजस्थान विकास के पथ पर बढ़ रहा है। 35 लाख करोड़ से अधिक के करार हुए हैं। देशी विदेशी निवेशक यहां आ रहे हैं। राज्य की आर्थिक समृद्धि होगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा, बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था सुद्दढ़ हो गई है, लेकिन ये लोग पता नहीं क्या सोचते हैं। इन्हें राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए। बेढम ने कहा कि कांग्रेसी आपस की लड़ाई को सड़क पर ले आये हैं। इस पर दुनिया हंस रही है। उन्होंने कहा, ''मैं ईश्वर से प्रार्थना करुंगा कि भगवान इनको सदबुद्धि दे।

श्री मालासरी तीर्थ सहित अन्य स्थलों पर आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं का किया जाए विकास: जवाहर सिंह बेढ़म
जयपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मालासेरी डूंगरी तीर्थ सहित भगवान देवनारायण से संबंधित स्थलों पर आने वाले धार्मिक पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के लिए सभी तरह की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं कि श्री मालासरी तीर्थ आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सुगम मार्ग, सुलभ सुविधाएं, गर्मी -धूप-बारिश से बचने के लिए शेल्टर्स और रात्रि विश्राम के लिए अतिथि निवास, भोजन शालाएं, पार्किंग सहित दर्शन की सुगमता हेतु शेड बनाने और पर्याप्त मात्रा में वृक्षारोपण कर उपवन विकसित करने सहित अपेक्षित विकास कार्यों को डीपीआर में सम्मिलित किया जाए।

गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में भगवान देवनारायण से संबंधित तीर्थ के विकास के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत तथा पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ व पर्यटन निदेशक डॉ रश्मि शर्मा, संयुक्त निदेशक विकास राजेश शर्मा तथा मैसेर्स पी.डी.कोर. के प्रतिनिधि की उपस्थित थे। भगवान देवनारायण जी की जन्मस्थली इस अवसर पर मालासेरी और श्री देवनारायण से संबंधित अन्य स्थलों, सवाई भोज,गढ़गोठा, साढामाता की बावड़ी, वरनगर आदि को सम्मिलित करते हुए कोरिडोर विकसित करने की बैठक में चर्चा की गई। बेढ़म की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारियों और मैसेर्स पी. डी. कोर. को सर्व प्रथम विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के परिपेक्ष में मालासरी तीर्थ में जाकर सम्बंधित स्थलों की आवश्यक जानकारी जुटाने तथा विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट की रूपरेखा का निर्धारण करने के लिए फिर से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत ने बैठक में श्री देवनारायण भगवान की जन्मस्थली मालासरी को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन को आकर्षक रूप में उभारने के लिए स्थानीय संस्कृति व शिल्प के अनुरूप प्रोजेक्ट क्रियान्वित करने का सुझाव दिया। प्रमुख शासन सचिव राठौड़ ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भव्य और आकर्षक कोरिडोर बनाने का विश्वास जताया।

प्रदेश में साइबर सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे: बेढम
जयपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में साइबर सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के साथ ही एक सुनहरे राजस्थान का निर्माण किया जाएगा।

बेढम बुधवार सुबह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम अवेयरनेस मिशन के तहत आयोजित राजस्थान पुलिस हेकथान 1.0 के उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया के उपयोग से अनेक सुविधाएं तो बढ़ी है, लेकिन इससे संबंधित अपराधों में भी वृद्धि हुई है। विशेष रुप से मेवात क्षेत्र में बढ़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जिलों में साइबर विशेषज्ञ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित करने का सुझाव दिया।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के सीईओ राजेश कुमार ने बताया कि यह संस्थान देश में साइबर अपराध से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की एक पहल है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र नागरिकों के लिए साइबर अपराध से संबंधित सभी मुद्दों से निपटने पर ध्यान केंद्रित कर विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों और हितधारकों के बीच समन्वय में सुधार करना, साइबर अपराध से निपटने के लिए देश की समग्र क्षमता में बदलाव लाना शामिल है।

राजेश कुमार ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र देश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक नोडल बिंदु के रूप में काम कर रहा है। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को आसानी से दर्ज करने और साइबर अपराध के रुझान और पैटर्न की पहचान करने की सुविधा प्रदान करना भी इस संस्था का उद्देश्य है। सक्रिय साइबर अपराध की रोकथाम और पता लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में काम करने साथ ही साइबर अपराध को रोकने के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

एसीएस गृह आनन्द कुमार ने कहा कि साइबर अपराध निरन्तर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराध को रोकना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इन्हें नियंत्रित करने के लिए निरंतर नई तकनीक का उपयोग करना आवश्यक है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को उन्नत तकनीक से लाभान्वित करना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही साइबर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी गम्भीर प्रयासों की आवश्यकता है।

महानिदेशक पुलिस यू.आर. साहू ने कहा कि राजस्थान पुलिस हेकथान का शुभारंभ कर साइबर सुरक्षा की दृष्टि से अभिनव शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस 2 दिवसीय हैकाथॉन में कई शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, रिसर्च लैबों और स्टार्टअप्स के 1665 प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इनमें लगभग 300 टीमें भाग लेगी। यह टीमें 12 साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान निकालने के लिए 36 घंटे तक निरंतर काम करेंगी। हैकाथॉन के विजेताओं को कई श्रेणियां में कुल 20 लाख रु के नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही इच्छुक टीमों को राजस्थान पुलिस के इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।

साहू ने कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने, महिलाओं सहित कमजोर वर्गों को त्वरित न्याय दिलाने एवं आमजन के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में राज्य स्तर पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी प्रकार राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक से संबंधित घटनाओं की रोकथाम और इस बारें में दर्ज मामलों में त्वरित जांच व दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए भी एडीजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है।

डीजीपी साइबर सुरक्षा डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस हेकथॉन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पुलिस के सामने निरन्तर चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं। पुलिस साइबर अपराध की रोकथाम के लिए तत्परता से काम कर रही हैं। लेकिन साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनजागरूकता आवश्यक है। इसी जनजागरूकता को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा हेकथान का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी पर भी बल दिया गया है।