Jaipur Police Commissioner - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
जयपुर। निकाय चुनाव के तहत कमिश्नर सचिन मित्तल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने गांधीनगर स्थित अधिशासी अभियंता, PHED कार्यालय, दक्षिण के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

कमिश्नर सचिन मित्तल अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने बूथ संख्या 5 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों के बीच उन्होंने मतदान किया।

पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
जयपुर। शहर में बेहतर कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद किया। बैठक में बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिस-जन सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की गई।

पुलिस आयुक्त की पहल :

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं सहयोग से शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

व्यापारी कर रहे सक्रिय सहयोग :

उन्होंने बताया कि शहर के व्यापारी भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। फरवरी माह के दौरान व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर 48 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा आगे भी कैमरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभय कमांड सेंटर से जोड़ने पर जोर :

पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ऐसे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें जिन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जा सके, ताकि अपराध नियंत्रण में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

सीसीटीवी स्थापना की मासिक समीक्षा के निर्देश :

पुलिस आयुक्त ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना (संख्या) की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शहर के समस्त पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यापारियों को अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश :

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला एवं सर्किल स्तर पर पुलिस-व्यापारी समन्वय समितियों के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समितियों के माध्यम से व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने, बाजारों में सुगम आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, अतिक्रमण की समस्या के समाधान, साप्ताहिक हाट बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा चोरी-नकबजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही ज्वेलरी एवं प्रमुख बाजारों में कीमती सामान की सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

नियमित समन्वय बैठकों के निर्देश :

उन्होंने शहर के चारों जिलों के पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे जिला स्तर पर तथा सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल स्तर पर व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ नियमित समन्वय बैठक आयोजित करें, ताकि पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो तथा कानून एवं शांति व्यवस्था से जुड़े विषयों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अवैध हिरासत मामले में एसएचओ पेश हों, पुलिस कमिश्नर दें जवाब : हाईकोर्ट
जयपुर। हाईकोर्ट ने शहर के एक व्यवसायी को अवैध हिरासत में रखने के मामले में भांकरोटा थाने के एसएचओ को 22 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नर को शपथ पत्र सहित जवाब देने के लिए कहा है। जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश सांगानेर निवासी रामदेव हरितवाल की याचिका पर दिए। वहीं अदालत ने आगामी सुनवाई तक मामले में अग्रिम कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मोहित खण्डेलवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता व प्रार्थी के बीच  रुपयों के लेन-देन व इकरारनामे का विवाद था। इस संबंध में सिविल दावा कोर्ट में लंबित था। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी प्रार्थी के पक्ष में स्टे दे रखा था। वहीं शिकायतकर्ता ने उसके खिलाफ  साल 2022 में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस एफआईआर में कार्रवाई करते हुए 28 मई 2025 को प्रार्थी को अचानक ही अवैध तौर पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न तो उसे कोई नोटिस दिया और न ही गिरफ्तारी का कोई कारण बताया।

पुलिस आयुक्त की 14 जून को होगी जनसुनवाई, परिवादियों की सुनी जाएंगी समस्याएं
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 14 जून, शाम 5 बजे से 8 बजे तक श्यामनगर थाने में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुँवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण  ललित किशोर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक सिंघल, एसीपी सोडाला, मानसरोवर, वैशालीनगर और सं​बंधित थानाधिकारी और थाने अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई में पुलिस थाना श्यामनगर, सोडाला, महेशनगर, शिप्रापथ, मानसरोवर, वैशालीनगर, करणीविहार  और चित्रकूट इलाके के परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रतापनगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व), वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम), मुहाना (जयपुर दक्षिण), आमेर (जयपुर उत्तर) महेशनगर (जयपुर दक्षिण), जामडोली (जयपुर पूर्व) एवं झोटवाडा (जयपुर पश्चिम) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

जयपुर पुलिस आयुक्त 29 मई को झोटवाडा थाने में करेंगे जनसुनवाई
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 29 मई (गुरूवार) को 5 पीएम से 8 पीएम तक पुलिस थाना झोटवाडा में जनसुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध कुँवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा एवं चौंमू एवं संबंधित थानाधिकारी और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पुलिस थाना झोटवाडा, मुरलीपुरा, करधनी, कालवाड़, हरमाडा एवं विश्वकर्मा क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रतापनगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व), वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम), मुहाना (जयपुर दक्षिण), आमेर (जयपुर उत्तर) महेशनगर (जयपुर दक्षिण) एवं जामडोली (जयपुर पूर्व) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर ने आमेर थाने में की जनसुनवाई, समस्या निस्तारण के दिए निर्देश
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने आमेर थाने में जनसुनवाई की। परिवादियों की समस्याएं मौके पर सुनीं और इनका निराकरण कराया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी (अपराध) कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी नॉर्थ राशि डूडी डोगरा, एडिशनल डीसीपी साउथ (प्रथम) दुर्ग सिंह, एसीपी आमेर भोपाल सिंह भाटी, समेत एसएचओ अंतिम शर्मा आदि भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान 50 मामले आए जिनमें सबसे ज्यादा जमीनी विवाद के थे।

उसके अलावा आपसी पारिवारिक विवाद, मकानों के अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट समेत अन्य शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। साथ ही कम से कम समय में कैस सॉल्वड करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रापथ, कानोता, करधनी, विद्याधरनगर, शिवदासपुरा, बगरू, चौमूं, प्रतापनगर, जयसिंहपुरा खोर, जवाहर सर्किल, वैशालीनगर और मुहाना थानों में जनसुनवाई कर सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी।

जयपुर पुलिस आयुक्त ने रिजर्व पुलिस लाइन से सिंधी कैंप तक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ आयुक्तालय के अधिकारियों एवं जवानों के साथ रिज़र्व पुलिस लाइन से सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड तक सड़क के दोनों तरफ फैले कचरे की साफ-सफाई कर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि पुलिस का ध्येय आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो एवं उन्हें त्वरित न्याय मिले, के साथ साथ यह भी दायित्व है कि हम हमारे आस-पास के वातावरण एवं जगह को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान करें।

उन्होंने बताया कि आमजन में स्वच्छता प्रति जागरूकता हो और वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जयपुर शहर को क्लीन सिटी बनाए रखने में अपना सहयोग करें। उन्होने कहा कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक दूसरे के पर्याय हैं। जिस जगह स्वच्छता रहती है, वहां स्वस्थता अवश्य होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर को क्लीन सिटी, सेफ सिटी एवं सिक्योर सिटी बनाये रखने में अपना योगदान करें।

श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ कर रिज़र्व पुलिस लाइन से सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड तक सड़क के दोनों किनारे फैले कचरे एवं गंदगी की पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा साफ-सफाई की गई। आयुक्त जोसफ ने सिंधी कैंप बस स्टैण्ड के सामने स्थित दुकानदारों से कचरा एवं गंदगी न फैलाने की समझाइश  कर उन्हें नियमित डस्टबिन रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

श्रमदान अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश विश्नोई, प्रीति चन्द्रा, कुंवर राष्ट्रदीप उपायुक्त दिगंत आनंद, श्याम सिंह, अमित कुमार सागर पुलिस लाइन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवाब खान एवं उप अधीक्षक प्रदीप यादव सहित आयुक्तालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए ।

जयपुर पुलिस आयुक्त 28 जून को प्रतापनगर थाने में करेंगे जनसुनवाई
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 28 जून (शुक्रवार) को 4 पीएम से 8 पीएम तक प्रतापनगर थाने में जन सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक् कैलाश चंद्र विश्नोई, जिले के डीसीपी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर  संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वृत क्षेत्र सांगानेर जयपुर (पूर्व) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम)एवं चौमू(जयपुर पश्चिम) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज 18 जनवरी को कानोता थाने में करेंगे जनसुनवाई
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कानोता थाने में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई, जिले के डीसीपी, एसएचओ और थाने के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पुलिस थाना तूंगा, खोह नागोरियान, बस्सी, कानोता, ट्रान्सपोर्टनगर, जयपुर (पूर्व) के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी।

जनसुनवाई का मकसद संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निपटारा करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रा पथ थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का निस्तारण किया था। आगामी दिनों में आयुक्तालय के अन्य थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई की जाएगी।