Bihar BJP President - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: संजय सरावगी
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर को लेकर कांगेस और समाजवादी पार्टी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों देशवासियों ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है और ऐसे पवित्र विषय पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।‎ सरावगी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदा मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अवैध धन की रिकवरी भी हुई है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी को अतिरिक्त समय दिया गया है।

सरावगी ने कहा कि भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस मामले में कोई भी दोषी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने‎‎ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस के नेता राम मंदिर और आस्था की बातें कर रहे हैं, जबकि यही कांग्रेस वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को पहले अपने अतीत का जवाब देना चाहिए। आज तक राहुल गांधी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन तक नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भगवान राम और राम मंदिर पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

‎समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि जनता इतिहास नहीं भूली है। उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में कार सेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें अनेक रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी को भगवान राम और रामभक्तों की याद आने लगी है, लेकिन जनता उनकी कथनी और करनी का अंतर अच्छी तरह जानती है।

सरावगी ने कहा कि भाजपा के लिए भगवान श्रीराम केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और करोड़ों लोगों के विश्वास के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आस्था का सम्मान करते हुए कानून का राज स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सोमवार को विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से संजय सरावगी को बिहार में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

28 अगस्त, 1969 को जन्मे वर्ष संजय सरावगी 2005 से दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। फरवरी 2025 से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

सरावगी ने कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने के बाद प्रबंधन (एमबीए) की शिक्षा प्राप्त की है और अपने छात्र जीवन से ही राजनीतिक में भाग लेते रहे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री ने अपने शुरूआती राजनीतिक जीवन में लगभग दस वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वर्ष 1999 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में जिला स्तर पर सचिव के पद पर भी रहे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें राज्य कार्यसमिति के सदस्य का दायित्व भी शामिल है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला, कहा- देश इटली से नहीं बल्कि सनातन परंपरा से चलेगा
गया(एजेंसी)। बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं उन्हें अयोध्या जाकर कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए और अगर मंदिर का विरोध होगा तो राजनीतिकरण भी होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज गया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर गए, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद वह शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की।

चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इटली से नहीं बल्कि सनातन परंपरा से चलेगा। राम मंदिर का विरोध करना कहीं से भी सही नहीं है, जो लोग भी सनातनी हैं, उन्हें सनातन की रक्षा लिए खड़ा होना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश-लालू पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार भी भगवान राम के वंशज हैं, उन्हें भी अयोध्या आना चाहिए। लालू जी भी भगवान कृष्ण के वंशज हैं, उन्हें भी राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के  22 जनवरी से कोलकाता के काली मंदिर से अभियान शुरू  करने से संबंधित सवाल के जवाब में  कहा कि मां काली में हमारी पूरी आस्था है। बनर्जी राम मंदिर का विरोध कर कोलकाता से अलग शुरुआत कर रही हैं। उन्हें भी राम मंदिर के कार्यक्रम में आना चाहिए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा सुंदरकांड कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वे इसमें विश्वास रखते हैं तो उन्हें दिखाना भी चाहिए. कथनी और करनी में बड़ा फर्क होता है। उन्हें इस बात को समझना चाहिए।

इस मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू शर्मा, संतोष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, प्रशांत कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष ङ्क्षसह, प्रदेश मंत्री अमित दांगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।