coordinator - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज: प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, एसएमएस स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेशभर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समारोह आबूराज सिरोही में होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। जयपुर में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। मुख्य सामूहिक योग्याभ्यास कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक एसएमएस स्टेडियम में होगा। साथ ही अल्बर्ट हॉल, जवाहर सर्किल, जलमहल तथा आमेर फोर्ट जैसे शहर के प्रमुख सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों पर भी इस दौरान सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी एवं आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि इस 12वें अंतरराष्ट्री योग दिवस-2026 की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है।

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसएमएस स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, जवाहर सर्किल, जलमहल एवं आमेर फोर्ट पर होने वाले कार्यक्रमों में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के योग साधक, एनसीसी, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक के साथ बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।

समन्वयक पद से हटाने के बाद बोले आकाश आनंद- आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे
लखनऊ। मायावती के भतीजे आकाश आनंद द्वारा राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे।

आकाश आनंद ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम साँस तक लड़ता रहूँगा। जय भीम, जय भारत"

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक और अपने उत्तराधिकारी के पद से परिपक्वता का हवाला देते हुए हटा दिया थी।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि "यह सर्वविदित है कि बसपा एक पार्टी होने के साथ-साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के स्वाभिमान एवं सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन भी है तथा कांशीराम जी के लिए भी एक आंदोलन है और मैंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।"

भाजपा चुनाव में हर विधानसभा में लगाएगी संयोजक
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश मीडिया पदाधिकारियों की बैठक हुई। लोकसभा चुनावों में मीडिया की भूमिका को लेकर कार्ययोजना और रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि चुनाव में मीडिया की अहम भूमिका रहती है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को तय भूमिका पर काम करना होगा। बैठक में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां देते हुए कहा कि मीडिया पदाधिकारियों को संभाग, जिला और विधानसभा वार संयोजकों के साथ समन्वय से काम करना है। विधानसभा चुनावों की तरह संसद में भी देखरेख करनी है।

प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने डेटा प्रबंधन, समाचार संकलन और प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में मीडिया संयोजकों से समन्वयन करने के लिए कहा। लोकसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार मीडिया संयोजक के साथ सहसंयोजक नियुक्त किए जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र में मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे। बैठक मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, सहसंयोजक पंकज मीणा, डेटा समन्वयक अशोक सिंह शेखावत और डिबेट समन्वयक योगेश सिंह सिसोदिया ने भी सुझाव दिए।