Ayodhya ram mandir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई
अयोध्या। राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु की ओर से दिया गया चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में जमा होने के बाद बाउंस हो गया। जांच में संबंधित बैंक खाते में महज तीन रुपये की राशि होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी रकम का चेक बाउंस होने के बाद बैंक अब चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई निवासी महिला श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। उन्होंने यह राशि मंदिर के कर्मचारियों के वेतन और उनकी सुविधाओं पर खर्च किए जाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन भी मांगा था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

महिला ने राम मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये का दान भी दिया था, जिसकी रसीद ली गई थी। चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली। कानूनी जानकारों के अनुसार, पर्याप्त राशि के बिना चेक बाउंस होने पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें कानूनी नोटिस और भुगतान के लिए निर्धारित समयसीमा जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है।

आखिर क्यों पाकिस्तान ने भारत में रहने वाले मुस्लिमों को लेकर यूएन में लगाई मदद की गुहार? जानें क्या हैं पूरा मामला
उत्तर प्रदेश। 25 नवंबर का दिन देश के इतिहास में हमेशा हमेशा के लिए लिखा जा चुका है क्योंकि इसी दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा लहराई थी। राम मंदिर में हुए ध्वजारोहण से जहां एक तरफ पूरा देश गर्व और खुशी से फूला नहीं समा रहा है ​वहीं, दूसरी और भारत के पड़ोसी मुल्क को इससे मिर्च लगी है। पाकिस्तान ने राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर भारत की आलोचना करते हुए तीखा हमला बोला है और इसे भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए चिंता का विषय बताया है।

दरअसल, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि, जिस देश में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर हिंदूओं के लिए राम मंदिर का निर्माण करवाया गया है वहां पर मुस्लमानों के प्रति बढ़ती असहिष्णुता एक गहरी चिंता का विषय है। इसके आगे पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 6 दिसंबर 1992 को फासीवादी विचारधाराओं के चलते चरमपंथी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्थ कर दिया था।

पाकिस्तान ने लगाया अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव का आरोप

इसके आगे पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने जारी बयान में कहा है कि, जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया था भारत ने उन जिम्मेदार लोगों को भी जेल रिहा कर दिया और इसके बाद कानूनी फैसलों ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। इसके साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और राजनीतिक प्रक्रियाओं की भी आलोचना की है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को मुस्लिम सांसकृतिक और धार्मिक विरासत को नष्ट करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया।

ऐतिहासिक मस्जिदों पर खतरा

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, भारत में ऐतिहासिक मस्जिदों के अस्तित्व को खतरा है। पाकिस्तान ने वैश्विक संस्थाओं, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया और नफरत भरे भाषणों पर ध्यान देनें की अपील करते हुए अतंराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आह्वान किया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सरकार ने भारतीय सरकार से आग्रह किया है कि, वो मुसलमानों सहित सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अयोध्या की तर्ज पर जयपुर के मंदिरों में भी फहराई गई धर्म ध्वजा, मंदिर ट्रस्टों और स्थानीय समाजों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
जयपुर। अयोध्या में आयोजित विशाल धर्म ध्वजोत्सव की प्रेरणा से मंगलवार को राजस्थान आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में धर्म ध्वजा फ हराकर श्रीराम मंदिर निर्माण की पूर्णता का संदेश विश्वभर में प्रेषित करने के साथ ही उसी शुभ घड़ी में राजस्थान के गांव-गांव, नगर, मंदिरों, प्रतिष्ठानों और घर-घर में धर्म ध्वजाएं एक साथ लहराईं। वहीं छोटी काशी जयपुर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ध्वजारोहण किया गया। हजारों धर्मप्रेमियों, स्वयंसेवकों, मंदिर ट्रस्टों और स्थानीय समाजों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।

आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में धर्म ध्वजा फ हराई गई। जैसे ही मंदिर के उच्चतम शिखर पर भगवा ध्वज फ हरा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बैंड वादन के साथ महाआरती की गई और कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजा फ हराई गई। इसी प्रकार विद्याधर नगर सेक्टर 2 स्थित श्रीराम-जानकी माता मंदिर में विवाह पंचमी पर ध्वजारोहण कर भगवान श्रीराम-सीता विवाह उत्सव की दिव्यता का प्रसार किया गया।

राम मंदिर ध्वजारोहण : राम मंदिर पर फहराया सूर्य-ॐ अंकित केसरिया ध्वज, जानें मंदिर शिखर पर ध्वज लहराने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
अयोध्या। 25 नवंबर 2025, मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित होता है, जिस दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस पावन दिन मंदिर शिखर पर ध्वज फहराना अत्यंत शुभ माना जाता है और इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है।

मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज ऊर्जा, आस्था और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शिखर पर लगा ध्वज मंदिर में भगवान की उपस्थिति और पवित्रता का संकेत देता है। यह न केवल दिव्य ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि परिसर को नकारात्मक शक्तियों से भी दूर रखता है। इसी कारण देश के लगभग सभी मंदिरों में शिखर पर ध्वज अवश्य लगाया जाता है और इसे मंदिर का रक्षक भी माना जाता है।

राम मंदिर के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया ध्वज केसरिया रंग का है। इसकी लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट है। इस ध्वज पर सूर्य का चिह्न, सूर्य के मध्य में ॐ, तथा कोविदार वृक्ष अंकित है, जो अयोध्या के इतिहास और भगवान राम के सूर्यवंशीय परंपरा का प्रतीक है।

शास्त्रों में क्या कहा गया है ?

‘शिखर दर्शनम् पापनाशनम्’, अर्थात मंदिर के शिखर का दर्शन मात्र पापों का नाश करता है। जिन श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर दर्शन न मिल सके, वे केवल शिखर के दर्शन से ही पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

अयोध्या में उत्सव का माहौल : राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित
अयोध्या। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर मेंब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया।  यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हुई। इस अवसर पर अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि  अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण प्रगति पर है। मंदिर परिसर से अब निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित होगा।

87 वर्ष के सत्येंद्र दास का निधन, राम मंदिर के थे मुख्य पुजारी
लखनऊ। राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास का बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। आचार्य दास को पिछले दिनों ब्रेन हैम्ब्रेज के चलते एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह करीब सात बजे उन्होने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दास के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया कि परम रामभक्त, राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दु:खद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे, तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के एक बयान जारी कर महंत के निधन की जानकारी साझा की। उन्होने कहा कि अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का साकेतवास हो गया, आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन प्रात: सात बजे के लगभग उन्होंने पी जी आई लखनऊ में अंतिम सांस ली, वे वर्ष 1993 से रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय व मन्दिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष सम्पन्न, भजनलाल शर्मा ने देशवासियों को दी बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शताब्दियों की प्रतीक्षा, अटूट प्रण और अनवरत प्रार्थना के परिणामस्वरूप श्री अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का गौरवशाली एक वर्ष सम्पन्न होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम ने कहा कि 'नए भारत' के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुनर्जागरण के प्रमुख शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में यह दिव्य कार्य सम्पन्न हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की सनातन परम्पराओं का पुनरुत्थान निरंतर गति से हो रहा है। प्रभु राम से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हमारे राष्ट्र पर सदैव बना रहे, जिससे भारत विश्वगुरु के रूप में पुनः प्रतिष्ठित हो और समस्त मानवता का कल्याण हो।

सीएम भजनलाल ने पार्टी नेताओं के साथ किए रामलला के दर्शन
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। पार्टी के कुछ विधायक और भाजपा के सभी पदाधिकारी भी उनके साथ अयोध्या में मौजूद रहे। मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने भी रामलला के दर्शन किए। सीएम भजनलाल पार्टी नेताओं के साथ सुबह सात बजे प्लेन से जयपुर से रवाना हुए थे और सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचे थे।

योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंच कर श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान उन्होने यहां पर श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। योगी गोरखपुर में अपने गुरुओं को शीश नवाकर दोपहर में अयोध्या पहुंचे थे। जनवरी माह में योगी का रामनगरी का यह छठवां दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 जनवरी, 14 जनवरी, 19 जनवरी, 21-22 जनवरी और 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में ना केवल जानकारी ली, बल्कि खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। योगी ने इस दौरान दर्शनार्थियों से भी बातचीत करके फीडबैक लिया।

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में भी प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, तस्वीर में दिखा रामलला का पूरा चेहरा
अयोध्या। रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला का पूरा चेहरा दिख रहा है।

गौरतलब है कि 16 जनवरी से ही रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू हो गए थे। आज चौथे दिन राम लला की तस्वीर सामने आई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं।

आज के कार्यक्रम में रामनगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार सुबह आसन पर विराजमान रामलला विग्रह की मनमोहक श्यामल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान की प्रक्रिया देश भर से यहां पधारे 121 प्रकांड विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरु की गई।

काशी से पधारे आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित,अरुण दीक्षित, सुनील दीक्षित, अशोक वैदिक, पुरुषोत्तम वैदिक के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु समेत देश के विभिन्न प्रांतो के 121 पंडितों ने प्रात:काल नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट कराई। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार संपन्न हुआ।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार राम मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला विग्रह को औषधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और सायंकाल धान्याधिवास को मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया जा रहा है। इस अनुष्ठान में काशी के श्रद्धेय गणेश शास्त्री, द्रविड़ एवं प्रमुख आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित शामिल हैं।

गौरतलब है कि मूर्तिकार अरुण योगीराज के द्वारा तराशी गयी 51 इंच की प्रतिमा श्याम रंग की है, जिसका वजन दो टन बताया गया है।