Paris Olympics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विनेश की अपील खेल पंचाट ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर
पेरिस। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने बुधवार (14 अगस्त) को उनकी अपील खारिज कर दी। फोगाट को फाइनल से पहले ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सीएएस में अपील की थी।

कल आने वाला था फैसला
अपील पर फैसला 16 अगस्त को होना था, लेकिन 14 अगस्त को ही उनकी अपील खारिज कर दी गई। फैसले के बाद भारतीय ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष पीटी उषा ने नाराजगी जताई।

3 मैच जीतकर पहुंची फाइनल में
विनेश ने महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग की कुश्ती में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल 8 अगस्त को फाइनल होना था, लेकिन मैच से पहले ओलंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण उसे अयोग्य करार कर दिया था।्र

विनेश के पक्ष में वकील ने रखी दलीलें
100 ग्राम वजन बहुत कम होता है। यह एथलीट के वजन का 0.1% से 0.2% से भी ज्यादा नहीं है। वजन गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर के फूलने से भी आसानी से बढ़ सकता है। इंसान के जीवित रहने की जरूरत के कारण से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है, इसी कारण इतना वजन कभी भी बढ़ सकता है।  विनेश को एक ही दिन में 3 कुश्ती लड़नी पड़ी। ऐसे में शरीर में ऊर्जा को मेंटेन करने के लिए भी उन्हें खाना पड़ा। ऐसे में उनका वजन 52.7 किलो पहुंच गया था। खेल गांव और ओलिंपिक गेम्स के एरीना के बीच की दूरी और पहले दिन लगातार मुकाबलों के कारण विनेश को वजन घटाने का पर्याप्त समय भी नहीं मिला।

सिल्वर मेडल पर 13 को टला था फैसला
विनेश की अपील के बाद सीएस ने 9 अगस्त को 3 घंटे तक लंबी सुनवाई की। विनेश भी इस दौरान वर्चुअली मौजूद रहीं। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने विनेश का पक्ष रखा। फाइनल मैच से पहले विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जबकि शुरूआती दौर से पहले किए गए वजन में विनेश 50 किग्रा. वेट कैटेगरी की तय सीमा से कम थीं। ऐसे में विनेश ने संयुक्त रूप से रजत पदक मांग की थी।

फैसले से झटका लगा: पीटी उषा
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने खेल पंचाट के विनेश फोगाट की यूडब्ल्यूडब्ल्यू और आईओसी के खिलाफ की गई अपील को खारिज करने पर निराशा व्यक्त की है। आईओए अध्यक्ष ने बयान में कहा,  पहलवान विनेश फोगाट की युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाफ दायर अपील पर खेल पंचाट के एकमात्र पंच के फैसले से स्तब्ध और निराश हूं। पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किलो ग्राम वर्ग में साझा रजत पदक दिए जाने के विनेश के आवेदन को खारिज करने वाले 14 अगस्त के फैसले का प्रभावी हिस्सा विशेष रूप से उनके लिए और बड़े पैमाने पर खेल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ रखता है।

Paris Olympics 2024: रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में सपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक
पेरिस। लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।

करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी जिदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़यिों ने अपने-अपने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

भारत के 'वॉल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले श्रीजेश ने इन खेलों में भारत की कांस्य पदक जीत के साथ हॉकी से शानदार तरीके से संन्यास लिया। भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की जिसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई प्रयासों को विफल करके शानदार प्रदर्शन किया तथा ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव ने मैदान पर 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही भारतीय टीम को मैच में बने रहने में मदद की।

मनु भाकर ने खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और बाद में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक रजत एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शको मनमोह लिया। टॉम क्रूज, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अपने प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित किया। अगले ओलंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़यिों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

खूबसूरती बनी मुसीबत!, पेरिस ओलंपिक से वापस भेजी गई पैराग्वे स्विमर
पेरिस। ओलंपिक गेम्स 2024 पेरिस में 26 जुलाई से जारी है। ओलंपिक में खिलाड़ियों की जीत-हार की खबरें लगातार आ रही है, लेकिन ओलंपिक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि पैराग्वे की स्विमर लुआना अलोंसो को वापस अपने देश भेज दिया। वापस भेजने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि लुआना बेहद खुबसुरत होने की वजह से दूसरे खिलाड़ियों का ध्यान भंग हो रहा है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि लुआना की खुबसुरती दूसरे खिलाड़ियों का ध्यान भटका रही है। पैराग्वे वापस घर लौटने के बाद लुआना ने स्विमिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

पेरिस ओलंपिक में ज्यादा गर्मी को देखते हुए खेल मंत्रालय ने लगवाए 40 पोर्टेबल एसी
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में गए भारतीय दल के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने ज्यादा गर्मी को देखते हुए 40 पोर्टेबल एसी लगवाए है। पेरिस में इस समय बेहद गर्मी और उमस का मौसम है। ऐसे में खेल मंत्रालय ने सभी खिलाड़ियों के लिए पोर्टेबल एसी लगवाई है।

गौरतलब है कि इस बार ओलंपिक में भारतीय दल शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक जीत चूका है। जिसमें मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल सिंगल और सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित में कांस्य पदक जीते है। इसके अलावा शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने भी कांस्य पदक जीता है।

Paris Olympics: पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक का अपना पहला मुकाबला 29 मिनट में जीता
पेरिस। भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मालदीव की फतिमाथ अब्दुल रज्जाक पर मात्र 29 मिनट में जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत की।

सिंधु ने ग्रुप एम के मुकाबले में फतिमाथ अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया। सिंधु ने पहले गेम में दबदबा बनाते हुए शुरुआती बढ़त हासिल की और पूरे समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। फ़तिमाथ को सिंधु की गति और सटीकता का सामना करने में संघर्ष करना पड़ा।  सिंधु ने पहला सेट 21-9 से आसानी से जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु ने शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए मध्य-खेल अंतराल पर 11-3 की बढ़त हासिल की और दूसरा सेट 21-6 से जीतकर मुकाबला भी जीत लिया।

सिंधु बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से भिड़ेंगी।

Paris Olympic: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय जोड़ी चूकी
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में अर्जुन बाबूता और रमिता जिंदल की  भारतीय जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के पदक मैच में जगह बनाने से चूक गई।

क्वालीफिकेशन राउंड में रमिता और अर्जुन ने क्वालीफिकेशन में तीन राउंड में कुल 628.7 अंक हासिल किए और उन्हे छठे स्थान पर संतोष करना  पड़ा। इस स्पर्धा में अन्य भारतीय जोड़ी संदीप ङ्क्षसह और एलावेनिल वालारिवन 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रही।

इसके अलावा चार अन्य भारतीय निशानेबाज मनु भाकर, रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा बाद में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
मुंबई। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने देशवासियों से विशेष अपील की है कि पेरिस ओलंपिक में हमारे देश को गौरव दिलाने के लिए भारतीय दल का उत्साहवर्धन करें।

मनसुख मांडविया द्वारा इस अभियान की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयुष्मान को एक स्मारक भारतीय टीम की टी-शर्ट भी भेंट की गई।

आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और इसमें भाग लेने वाले अपने क्षेत्रों के महान योद्धा होते हैं। हमारे पास 117 ऐसे शानदार एथलीट हैं जो इस साल के पेरिस 2024 ओलंपिक में हमारा झंडा ऊंचा करने के लिए तैयार हैं! आइए हम उन्हें भारत का गर्व बढ़ाने के लिए उत्साहित करें। आइए हम उन्हें दिखाएं कि हमारे खेलों के प्रति हमारी दृढ़ता, संकल्प और जुनून कितना गहरा है। आज युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिलकर इस अभियान की शुरुआत करने का गहरा सम्मान है। जय हिंद,।

कीवियों के खिलाफ मैच से भारत करेगा Olympics अभियान का आगाज
पेरिस। न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच को लेकर हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय हॉकी टीम उत्साहित है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत से पहले आत्मविश्वास दिखाया है। दो सप्ताह से कुछ अधिक समय पहले यूरोप पहुंचने के बाद, भारतीय टीम स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय मानसिक अनुकूलन शिविर से गुजरी है, अपने पहले दिन से पहले मलेशिया, नीदरलैंड, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ पूल बी के उच्च-ऑक्टेन अभ्यास मैच खेले हैं।

शीर्ष ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप में भारत को अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि पेरिस पहुंचने से पहले हमारे पास कुछ अच्छे अभ्यास मैच थे और स्विट्ज़रलैंड में एक इकाई के रूप में अनुभव कुछ अनोखा था, हमने अतीत में जो किया है, उसके जैसा कुछ भी नहीं। हम अपना अभियान शुरू करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छी जगह पर हैं।

हरमनप्रीत ने कहा कि यहां खेल गांव में माहौल बेहद अच्छा है। हमारे भारतीय दल के एथलीटों से मिलना और यह देखना कि हमारे अपने दल के भीतर हमें कितना समर्थन है, काफी अभिभूत करने वाला रहा है और यह हमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।

उन्होने कहा कि न्यूजीलैंड हमेशा से भारत के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी रहा है। पिछले साल भुवनेश्वर में विश्व कप में उनके 3-3 (4-5 एसओ) की यादें इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आत्मसंतुष्ट नहीं होने की याद दिलाती हैं। हमने हमेशा न्यूजीलैंड को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा है और हमने अपनी टीम ब्रीफ के दौरान इस टीम के बारे में विस्तार से चर्चा की है। उनके खिलाफ विश्व कप मैच की याद दिलाना अच्छा है, इसलिए हम जानते हैं कि हम किसी भी समय गति नहीं छोड़ सकते हैं खेल में हमारे लिए अच्छी शुरुआत करना और पूरे खेल में दबाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि जिस क्षण का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ गया है और टीम बेहद उत्साहित है। बेशक, कुछ घबराहट भी है और किसी भी बड़े खेल से पहले यह हमेशा अच्छा होता है। हमने ओलंपिक खेलों जैसे आयोजन के दबाव से निपटना सीख लिया है, हम यहां अपने पदक का रंग बदलने के मिशन पर हैं और हम टीमों के साथ एक कठिन पूल में हैं और वे पेरिस में पदक के दावेदार हैं लेकिन  हम बाकियों से बेहतर साबित हुए हैं और यही मानसिकता हम इस टूर्नामेंट में अपनाएंगे।

भारत अपने पहले पूल बी मैच में शनिवार 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात नौ बजे न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मैच स्पोट्स 18 और जियोसिनेमा पर लाइव होंगे।

एंडी मरे ने की पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा
लंदन। ब्रिटेन के दिग्गज टिनिस खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक एंडी मरे ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है।

एंडी मरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संन्यास लेने की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिए पेरिस पहुंच गया हूं। पेरिस ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा रोलां गैरो पर शनिवार से शुरू होंगी।

मरे ने पहली बार लंदन ओलंपिक 2012 में रोजर फेडरर को हराकर पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रियो 2016 में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर अपनी इस सफलता को बरकरार रखा।

Paris Olympics में गगन नारंग होंगे भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन, उद्घाटन समारोह में सिंधु-शरत होंगे ध्वजवाहक
नई दिल्ली।  पेरिस ओलंपिक की शुरूआत में अब 18 दिन शेष हैं। भारतीय दल इसके लिए पूरी तैयार है। भारत को इस बार पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इन खेलों के उद्घाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल भारत के ध्वजवाहक होंगे। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता पूर्व निशानेबाज गगन नारंग को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा और इसके लिए भारत 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी, जिसने दो ओलंपिक पदक जीते हैं, पीवी सिंधू, टेबल टेनिस के दिग्गज ए. शरत कमल के साथ उद्घाटन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी। उन्होंने आगे कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

गगन नारंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस टूनार्मेंट में चार बार के ओलंपियन और 2012 ओलंपिक खेलों के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में एमसी मैरी कॉम की जगह चुना गया है। पीटी उषा ने आगे कहा कि मैरी कॉम के इस्तीफे के बाद 41 वर्षीय गगन नारंग को डिप्टी शेफ-डी-मिशन के पद से हटाना एक स्वत:स्फूर्त निर्णय था। उन्होंने कहा, मैं अपने दल का नेतृत्व करने के लिए एक ओलंपिक पदक विजेता की तलाश में थी और मेरी युवा सहकर्मी मैरी कॉम के लिए एक उपयुक्त प्रतिस्थापन है।

महिला हॉकी टीम नहीं कर पाई पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, जापान से 0-1 से हारी
रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद कांस्य पदक मुकाबले में जापान से 0-1 से हार के बाद समाप्त हो गई।

आज यहां बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत टीम को कांस्य पदक मुकाबले में जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान की ओर से छठे मिनट में काना उराता ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने तेज आक्रमण करने की प्रयास किया और दो अच्छे मौके बनाए लेकिन दीपिका या लालरेमसियामी में से कोई भी लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत को मैच के दौरान नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जापान की रक्षापंक्ति उसके हर प्रयास को विफल कर दिया।  जापान ने शानदार बचाव करते हुए मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला जीत लिया।