Rajasthan Congress leaders - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
जयपुर। जोधपुर जिले की मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा सिर पर हेलमेट लगाकर चुनाव स्थल पर पहुंचीं। मदेरणा का हेलमेट वाला अंदाज देखते ही वहां मौजूद लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं और यह चुनावी घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। मदेरणा ने हेलमेट पहनकर आने की वजह सोमवार को हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बने माहौल को बताया। उन्होंने कहा कि सोमवार को गुंडागर्दी करने की बहुत कोशिश की गई थी। ऐसे में अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को वह हेलमेट पहनकर आई हैं।

मदेरणा के इस अंदाज ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर पहले से गर्म राजनीतिक माहौल में नया रंग भर दिया। चुनाव स्थल पर हेलमेट पहने पहुंचीं पूर्व विधायक को देखकर समर्थकों और वहां मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ ही देर में उनका हेलमेट चुनावी चर्चा का सबसे आकर्षक मुद्दा बन गया।

सोमवार के घटनाक्रम का दिया हवाला

मदेरणा ने साफ तौर पर सोमवार के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को मंगलवार के अपने सुरक्षा इंतजाम से जोड़ा। उनका कहना था कि जब पिछले दिन गुंडागर्दी की कोशिश की गई हो, तो सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है। इसी वजह से वह हेलमेट पहनकर चुनाव स्थल पर पहुंचीं।

मथानिया में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई थीं। ऐसे में मदेरणा का हेलमेट पहनकर पहुंचना पूरे चुनावी घटनाक्रम में खास दिलचस्प दृश्य बन गया। सामान्य तौर पर चुनावी मैदान में नेता समर्थकों के साथ पहुंचते हैं, लेकिन यहां पूर्व विधायक सिर पर हेलमेट लगाए नजर आईं। एक तरफ उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की तैयारी थी, तो दूसरी तरफ हेलमेट ने पूरे घटनाक्रम को सियासी सुरक्षा कवच की कहानी में बदल दिया।

स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया
जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु  हो गई। इस हादसे में अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने घटना पर दुख जताया है।

नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जताई हैं। साथ ही, घायल बच्चों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
नेताओं ने कहा है कि इस हादसे की गहनता से जांच होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने दिए सुझाव
जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य और सीडब्ल्यूसी सदस्य आनन्द शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। शर्मा ने विभिन्न सामाजिक संगठन और सिविल सोसायटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सुझाव आमंत्रित किए। कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समाज के अन्य वर्ग के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ युवा, महिला, सिविल सोसायटी सदस्यों ने सुझाव रखे हैं, जिन पर कांग्रेस घोषणा पत्र बनाते समय गंभीरता से विचार कर शामिल किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं तथा अग्निवीर योजना के माध्यम से कच्ची नौकरी देने का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। सोशल सिक्योरिटी सहित विभिन्न विषयों पर राजस्थान से महत्चपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। शर्मा ने कांग्रेसजनों से कहा कि केन्द्र सरकार धुआंधार प्रचार और मिथ्या विषयों के आधार पर वास्तविक मुद्दों को दबा रही है, जिससे देश का भला होना संभव नहीं है।