jaipur traffic route news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब ट्रैफिक नहीं बनेगा सिरदर्द : शहर की सड़कों पर चलेगा स्मार्ट प्लान, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले
जयपुर। शहर में यातायात जाम से परेशानी को दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से फैसले लिए जाएंगे तथा एआई से आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम बनाया जाएगा। शहर में यातायात सुधार की दिशा में बुधवार को जेडीए के मंथन सभागार में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में अब शहर में ट्रैफिक से जुड़े कोई भी प्रोजेक्ट बिना ठोस योजना और विशेषज्ञों की राय के लागू नहीं होंगे। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और भविष्य के अनुकूल बनाने पर व्यापक मंथन हुआ। आयुक्त महाजन ने बताया कि महल रोड से लेकर गौरव टावर क्षेत्र तक ट्रैफिक दबाव का विश्लेषण कर समाधान तलाशे जाएंगे। सांगानेर फ्लाईओवर के नीचे यू टर्न सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी डिजाइन ट्रैफिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्किग समस्या को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए गौरव टावर सहित 84 चिन्हित स्थानों पर स्वीकृत बिल्डिंग मैप के अनुसार पार्किंग की जांच की जाएगी। पीक आवर्स में पार्किग शुल्क बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष पार्किंग नीति बनाने के नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। बस स्टॉप्स को चौराहों से उचित दूरी पर स्थापित करने, अनधिकृत बस स्टॉपेज पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने तथा स्कूलों के सामने बने डिवाइडर कट्स को केवल निर्धारित समय पर खोलने का निर्णय लिया गया। ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए (एआई) स्मार्ट कैमरे और वन वे ट्रैफिक के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के अधिकारियों निर्देश दिए हैं।

रामलला दीपोत्सव को लेकर रहेगी यातायात की विशेष व्यवस्था
जयपुर। श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट और नगर निगम जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवस बाग जयपुर में प्रभु श्री रामलला दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी समेत अन्य लोगों का बड़ी संख्या में आवागमन होगा। इस दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था होगी।

जेएलएन मार्ग से आने वाले यातायात को आरोग्य पथ तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। अधिक ट्रैफिक रहने पर वाहनों को त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा व धर्मसिंह सर्किल की तरफ  निकाला जाएगा। केवल कार्यक्रम में आने वाले वाहन ही रामनिवास बाग आ सकेंगे।

एमडी रोड से म्यूजियम रोड होकर रामनिवास बाग केअंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

सांगानेरी गेट की तरफ  से रविन्द्र रंगमंच की ओर आने वाले सामान्य यातायात नहीं आएगा।

रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग में जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

एमजीडी के सामने रामनिवास बाग गेट से रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

यादगार से एसएमएस अस्पताल तक, आरोग्य पथ, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक, यादगार से मिनर्वा सर्किल तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान एमडी रोड एवं आरोग्य पथ को आवश्यकतानुसार वन-वे किया जा सकता है।

रामनिवास बाग में वाहनों का प्रवेश पास पर अंकित निर्धारित गेट से रहेगा। इन वाहनों की पार्किंग वाहन-पास पर अंकित है। पास वाले वाहन जेडीए की भूमिगत पार्किंग, रामलीला मैदान, महाराजा कॉलेज ग्राउंड में खड़े होंगे।