Jackie Shroff - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘उगाओ’ ने जैकी श्रॉफ को बनाया ब्रांड एम्बेसडर, गार्डनिंग कंपनी ने लोगों के सोचने और प्रकृति से जुड़ने के तरीके को बदलने में की मदद
मुंबई। गार्डनिंग कंपनी ‘उगाओ’ ने बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है। जैकी श्रॉफ के साथ यह साझेदारी ‘उगाओ’ के लिए एक अहम कदम है, जिससे यह शहरी ग्राहकों की पसंदीदा ग्रीन ब्रांड से आगे बढ़कर अब देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अपनी पहचान मजबूत करेगा। पिछले एक दशक से हरियाली से भरपूर भारत के सपने को साकार करने में ‘उगाओ’ अहम भूमिका निभा रहा है। इस ब्रांड ने शहरों में रहने वाले लोगों के सोचने और प्रकृति से जुडऩे के तरीके को बदलने में मदद की है।

‘उगाओ’ के फाउंडर और सीईओ, सिद्धांत भालिंगे ने कहा- जैकी श्रॉफ सिर्फ एक चेहरा नहीं, एक अहसास हैं। सालों से हम पौधों को भारत की भावनाओं और संस्कृति का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं और जैकी में हमारी हर सोच की झलक मिलती है। वह मस्तमौला हैं, अपनी जड़ों से जुड़े हैं और हरियाली के लिए खास जुनून रखते हैं। इस भूमिका के लिए हमारे पास सिर्फ एक ही नाम था- जैकी और कोई नहीं। जैसे-जैसे हम पूरे भारत में विस्तार की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मौजूदगी हमारी कहानी में अपनापन, भरोसे और मस्ती का ताजा रंग भर देती है।

68 वर्ष के हुए जैकी श्रॉफ, फिल्मी दुनिया में जग्गु दादा के नाम से जाने जाते
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ आज 68 वर्ष के हो गये है। जैकी श्रॉफ का जन्म 01 फरवरी 1957 को हुआ। उनका मूल नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। वह मुंबई के वालकेश्वर इलाके में तीन बत्ती की एक चॉल में रहा करते थे। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कुछ विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया। अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी को जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था। देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ (1982) की शूटिंग देखने जब जैकी श्रॉफ वहां पहुंचे, तो वह भीड़ में अलग ही नजर आ रहे थे।

देव आनंद की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। जैकी मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर नजर आएं। इस दौरान सुभाष घई की नजर जैकी श्रॉफ पर पड़ी, जो उन दिनों एक हीरो की तलाश कर रहे थे।

सुभाष घई को अपनी फिल्म ‘हीरो’ के लिए रफ - टफ छवि वाले कलाकार की जरूरत थी और उन्होंने जैकी श्रॉफ को हीरो के लिये चुना। वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म ‘हीरो’ में जैकी श्राफ ने एक मवाली गुंडे की भूमिका निभायी। फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये चयन हुआ था। इसके बावजूद वह दर्शकों का प्यार हासिल करने में सफल रहे। ‘हीरो’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1986 में जैकी श्रॉफ को एक बार फिर से सुभाष घई के साथ ‘कर्मा’ में काम करने का अवसर मिला। यूं तो यह फिल्म पूरी तरह दिलीप कुमार पर आधारित थी, लेकिन उनके अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

Singham Again में धमाल मचाएंगे जैकी श्राफ-टाइगर श्रॉफ
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ और उनके पुत्र टाइगर श्राफ की जोड़ी फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएगी।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अब जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है और कश्मीर में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। बागी 3 में एक साथ काम करने के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें पिता और बेटे यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करने वाले हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Biopic Slow Joe में मुख्य भूमिका निभायेंगे जैकी श्रॉफ
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के निर्देशन में बन रही बायोपिक स्लो जो में जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सिंगापुर प्रोडक्शन हाउस हेजलनट मीडिया के सह-सीईओ इसाबेला श्रेयाशी सेन और ओलिवियर डॉक द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित बायोपिक स्लो जो से प्रसिद्ध फ्रांसीसी अभिनेत्री और निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के निर्देशन में कदम रखा है। प्रतिष्ठित अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ सहयोग करते हुए, बोनेयर दिवंगत भारतीय संगीतकार जोसेफ मैनुअल दा रोचा, जिन्हें प्यार से स्लो जो के नाम से जाना जाता है, के जीवन की इस मनोरम सिनेमाई यात्रा को संचालित करने के लिए अपनी अद्वितीय विशेषज्ञता लेकर आए हैं।

डॉक ने कहा, हम अंतर्राष्ट्रीय कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, और इस परियोजना में जैकी और सैंड्रिन को लेकर हम बेहद खुश हैं।

जैकी श्रॉफ ने कहा कि मैं स्लो जो के निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। उनकी असाधारण प्रतिभा और दूरदृष्टि निस्संदेह फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। ऐसे सम्मानित फिल्म निर्माता के साथ काम करना एक सम्मान की बात है, और मैं स्लो जो की असाधारण यात्रा को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्सुक हूं।

बोनेयर ने कहा,जोसेफ मैनुअल दा रोचा की कहानी मूङ्क्षवग और एक्सट्राऑडिनरी है, जो दर्शाती है कि प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और अपने सपनों को हासिल करना नामुमकिन नहीं है। मैं प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं और फिल्म की शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है बॉर्डर 2
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है।जे.पी.दत्ता के निर्देशन में बनीं वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बॉडर में सन्नी देओल सुनील शेट्टी जैकी श्रॉफ अक्षय खन्ना राखी पूजा भट्ट  तब्बू समेत कई सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।पिछले साल ऐसी खबरें सामने आई थी कि फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनने वाला है बताया गया था कि इसके लिए जे.पी.दत्ता उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने कोलैबोरेट किया है।

कहा जा रहा है कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह निर्देशित करेंगे।बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो बॉर्डर2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। बॉर्डर 2 सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं।

अयोध्या आकर मन खुश हुआ, सबके लिए आशीर्वाद लेकर आऊंगा : जैकी श्राफ
अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा कि अयोध्या आकर उनका मन बेहद प्रसन्न है वह सबके लिए भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेकर आयेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले सितारों में जैकी श्रॉफ भी शामिल हैं। जैकी श्रॉफ को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जैकी श्रॉफ अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे। जैकी श्राफ ने कहा,मुझे कई सारे निमंत्रण मिलते हैं लेकिन आज तक इससे बड़ा निमंत्रण कोई नहीं मिला है। मुझे लगता है कि इससे बड़ा निमंत्रण हमारे पास कभी आ भी नहीं सकता है। मैं यहां कोई संदेश देने नहीं आया हूं। यहां आने के बाद मन बेहद प्रसन्न हैं। मैं यहां से बहुत सारा आशीर्वाद हर किसी के लिए लेकर जाऊंगा।अयोध्या में मंदिर का बनना बहुत बड़ी बात है। हम सभी को मन-मंदिर को साफ रखना चाहिए।