stunts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कमांडर करण सक्सेना में गुरमीत चौधरी ने खुद किये स्टंट, पिता से ली ट्रेनिंग
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने डिज्ऩी+ हॉटस्टार  के एक्शन से भरपूर सीरीज कमांडर करण सक्सेना में अपने सारे स्टंट खुद किये।

कमांडर करण सक्सेना सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले की मुख्य भूमिका है। इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। वह एक खतरनाक राजनीतिक रहस्य को सुलझाने में जुटा है और राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है। यह सीरीज 08 जुलाई 2024 को रिलीज हुयी है।

गुरमीत चौधरी ने कमांडर करण सक्सेना में कमांडर करण सक्सेना की टाइटल भूमिका निभायी है। गुरमीत ने इस सीरीज के लिये सारे स्टंट खुद किये। गुरमीत चौधरी ने बताया, मेरे पिता सीताराम चौधरी फौज में थे। मेरे पिता चाहते थे कि मैं भी सोल्जर बनूं। जब मुझे 'कमांडर करण सक्सेना' में काम करने का अवसर मिला, तो मेरे पिता बहुत खुश हुए। पापा हमेशा चाहते थे कि मैं फौज में जाउं। जब मैंने कमांडर करण सक्सेना में काम किया तो यह पापा के लिये प्राउड वाली फीलिंग थी। उन्होंने मुझे सिखाया, गन का होल्ड कैसे किया जाता है। फौज औ रॉ दोनों अलग डिपार्टमेंट है, लेकिन दोनों देश की सेवा करते हैं। कमांडर जैसी सीरीज कर यदि मैं देश की सेवा कर सकता हूं तो यह मेरे लिये गौरव की बात है। मैंने कमांडर करण सक्सेना के लिये सारे एक्शन सीक्वेंस खुद किये। आम तौर पर एक्शन डायरेक्टर या डायरेक्टर इस बात से परहेज करते हैं कि कलाकार खुद स्टंट करे। क्योंकि उन्हें डर लगता है कि कलाकार को कहीं चोट नहीं लग जाये। मैं सारे एक्शन सीक्वेंस खुद हीं करना चाहता था। एक्शन डायरेक्टर और डायरेक्टर ने मुझे इसमें काफी मोटिवेट किया। हर एपिसोड में दर्शकों को अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

गुरमीत चौधरी ने बताया कि बतौर अभिनेता मैं अपने आप को लकी मानता हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार को निभाने का अवसर मिला है। मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैने कमांडर करण सक्सेना के जरिये डिज्ऩी+ हॉटस्टार से ओटीटी डेब्यू किया है। डिज्ऩी+ हॉटस्टार अपने आप में बहुत बड़ा प्लेटफार्म  है, और इसके बहुत सारे दर्शक हैं। किसी भी कलाकार का ड्रीम होता है कि दर्शक आपके काम को देखें। मैं डिज्नी हॉट स्टार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काम करने का अवसर दिया। कमांडर करण सक्सेना में काम करने का अनुभव शानदार रहा। जतिन सर जानेमाने निर्देशक हैं। जतिन सर ने काफी अच्छी सीरीज और फिल्में बनायी है। मैं उनका फैन रहा हूं। जतिन सर की तैयारी काफी स्ट्रांग थी। एक एक कलाकार के रूप में बहुत जरूरी होता है कि निर्देशक जो बोले उसी तरह उसे पर्दे पर रखे। सीरीज के डायरेक्टर और प्रोडयूसर ने मुझपर विलीव किया, मैं इसके लिये बेहद खुश हूं।

गुरमीत चौधरी ने बताया कि हृता दुर्गुले मराठी इंडस्ट्री की काफी जानीमानी कलाकार है। वह काफी फेमस और हार्ड वर्किग है। उन्होंने कमांडर करण सक्सेना से हिंदी में डेब्यू किया है। हृता ने कमाल का स्टंट और एक्शन किया है। उन्होंने काफी मेहनत की है, जो आपको पर्दे पर नजर आयेगी। सेट पर कलाकार के साथ टयूनिंग महत्वपूर्ण होती है, तब आपकी परफार्मेस निकलकर आती है। इकबाल खान को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन उनके साथ पहली बार काम किया है। उन्होंने पहली बार विलेन का किरदार निभाया है। हम सभी को उम्मीद है कि दर्शको को कमांडर करण सक्सेना बेहद पसंद आने वाली है।

बाइक स्टंट व फर्राटों पर कॉलेज का पावर ब्रेक
कोटा। राजकीय महाविद्यालय कोटा में छात्रों के बाइक स्टंट और फर्राटों पर कॉलेज प्रशासन ने पावर ब्रेक लगा दिया है। जिससे मोर्डिफाइड बाइक व साइलेंसर की कानफोडू आवाज का शोर थम गया है। साथ ही 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को राहत मिली। दरअसल, नयापुरा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के हरिटेज भवन में साइंस व आर्ट्स दो महाविद्यालय संचालित होते हैं। दोनों कॉलेजों के मुख्य गेट के बीच करीब 300 मीटर का पथ-वे है। जहां कुछ विद्यार्थी मोडिफाइड बुलेट व पावर बाइक पर फर्राटा भरते हुए स्टंट दिखाने की होड़ सी लगी रहती थी। साइलेंस के कानफोडू आवाज से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। स्टूडेंट्स की शिकायत पर आर्ट्स व साइंस कॉलेज प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पथ-वे के दोनों सिरे पर बेरीकेड्स लगवा दिए। इससे बाइकों का शोर थमने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को राहत मिली।

टोकने पर करते झगड़ा
अशैक्षणिक स्टाफ महेंद्र जांगिड़, क्षितिज (परिवर्तित नाम) ने बताया कि एक दर्जन से अधिक छात्रों का समूह बुलेट, पल्सर सहित अन्य पावर बाइक इस रोड पर दौड़ाते हैं। जिसकी वजह से पैदल चलने वाले कई छात्र चोटिल हो चुके हैं। वहीं, कैम्पस में खड़ी कारों से टकरा जाते हैं। जिसकी वजह से कई वाहनों को नुकसान पहुंच चुका है। इन्हें रोकने-टोकने पर मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। गाली-गलौच करते हुए झगड़ा करने लगते हैं। वहीं, पथ-वे में लगे पत्थर उखड़ गए। सबसे ज्यादा छात्राएं परेशान थी।

स्टंट की होड़ में चोटिल हो चुके छात्र
कॉलेज स्टाफ प्रभुलाल ने बताया कि कॉलेज परिसर में डी-पार्क बना है। जिसके सहारे करीब तीन सौ मीटर का पथ-वे है। इसके ठीक सामने हरिटेज भवन है। इस रास्ते का उपयोग विद्यार्थी व शिक्षक साइंस से आर्ट्स कॉलेज की ओर जाने के लिए करते हैं। वहीं, खेल मैदान तक पहुंचने के लिए भी यही मार्ग है। जिस पर कुछ छात्र पावर बाइक पर फर्राटा भरते हुए स्टंट दिखाते हैं। जिसकी वजह से पैदल चलने वाले विद्यार्थी हादसे से आशंकित रहते थे। पूर्व में स्टंट दिखाने के फेर में कई छात्र चोटिल भी हो चुके हैं।

कानफोडू आवाज से पढ़ाई प्रभावित
प्रथम वर्ष के छात्र मारू, सीनू व कैलाश ने बताया कि हेरिटेज भवन के पास फिजिक्स व मैथ्स की कक्षाएं संचालित होती हैं। कुछ छात्रों का समूह मोर्डिफाइड बाइक लेकर पथवे पर स्टंट करते हैं, बाइक दौड़ाते वक्त साइलेंसर की कानफोडू आवाज से क्लास में पढ़ नहीं पा रहे थे। इन छात्रों के साथ बाहरी युवकों का आना जाना लगा रहता था। इन्हें मना करने पर मारपीट पर उतारु रहते हैं। ऐसे में प्राचार्य व शिक्षकों से शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बेरीकेड्स लगवा दिए। इसके बाद बाइकों का शोर-शराबा थमने से विद्यार्थियों को राहत मिली।

पार्क में बैठ नहीं पाते थे स्टूडेंट्स
छात्रा मोनिका नायर, आंचल प्रजापति (परिवर्तित नाम) ने बताया कि बाइकों पर फर्राटा भरते छात्र हो-हल्ला मचाते थे। अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे। जिसकी वजह से छात्राएं डी-पार्क में नहीं बैठ पाती थी। कॉलेज आने से पहले सोचना पड़ता था। शोर-शराबा अधिक होने से पढ़ाई में व्यवधान होता है। ऐसे में प्राचार्य से शिकायत की। कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने से राहत मिली।

हादसे का डर व पढ़ाई हो रही थी बाधित
महाविद्यालय परिसर में पथ-वे पर कुछ छात्र पावर बाइक को स्पीड से दौड़ाते थे, उनमें स्टंट दिखाने की होड़ लगी रहती थी। पथवे में महंगे पत्थर लगे हैं, वो भी जगह-जगह से उखड़ गए। शोर-शराबे के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों की भी लगातार शिकायत  मिल रही थी। ऐसे में कार्रवाई करते हुए पथ-वे के दोनों सिरे पर ब्रेरिकेड्स लगाकर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। व्यवस्था बिगाड़ने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अरुण कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, गवर्नमेंट कॉलेज कोटा

पथ-वे पर छात्रों के स्पीड से बाइक दौड़ाने व स्टंट करने की शिकायते मिली थी। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ हादसे की भी आशंका लगी रहती थी। ऐसे में कार्रवाई करते हुए बेरिकेड्स लगाए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
- प्रो. रोशन भारती, प्राचार्य, गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज कोटा