Deputy Chief Minister Diya Kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप, प्रातः 11 बजे विधानसभा में करेंगी प्रस्तुत
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कल बजट प्रस्तुत करेंगी। उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप  दिया। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रातः 11 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी । उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया।

इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया,शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे ।

राजस्थान का बजट कल : इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर होगा फोकस, किसानों और युवाओं को दी जाएगी संतुलित राहत
जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। केन्द्र सरकार गत एक फरवरी को अपना बजट पेश कर चुकी है। वित्त विभाग के आला अफसर बजट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आर्थिक विशेषज्ञों की इस बजट पर नजर है। उनकी माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का यह बजट बड़ा और विकास के लिए केन्द्रीत होगा। इस बजट का आकार 5 लाख 90 हजार करोड़ से 6 लाख एक हजार करोड़ तक रहने की संभावना है। प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में 90445 करोड़ मिलेंगे। यह पिछले बजट की तुलना में ज्यादा है, लेकिन प्रतिशत हिस्सेदारी थोड़ा कम यानी 5.926 प्रतिशत है। पिछले साल यह हिस्सेदारी 6.026 फीसदी थी।

किसानों और युवाओं को मिलेगी राहत
इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर फोकस होगा। किसानों और युवाओं को संतुलित राहत दी जाएगी। इसमें फ्रीबीज कम और निवेश ज्यादा होगा। इसमें केन्द्र की नीतियों से पूरी तरह तालमेल रहेगा। उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को केन्द्रीत होगा। इस बार राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास जैसे कार्यक्रमों में खर्च बढ़ा सकती है। राजनीतिक मांगों को ध्यान में रखते हुए किसानों, युवा वोटरो, महिलाओं और स्थानीय मुद्दों पर विशेष प्रावधान हो सकते हैं।

राजकोषीय घाटा 3.8% से 4% के बीच रहने की संभावना
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार इस बजट में राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। सामाजिक सुरक्षा पर 9 से 10 फीसदी बजट यानी कि 50 हजार करोड़ से 60 हजार करोड़ दिया जा सकता है। ऊर्जा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर 14 प्रतिशत से 15 प्रतिशत यानी कि 80 हजार करोड़ से 90 हजार करोड़ का बजट दिए जाने की संभावना है। रोजगार एवं उद्योग पर 6 प्रतिशत से 7 प्रतिशत यानी कि 35 हजार करोड़ से 40 हजार करोड़ बजट दिया जा सकता है। कृषि एवं ग्रामीण विकास पर 10 प्रतिशत से 11 प्रतिशत यानी कि 60 हजार करोड़ से 65 हजार करोड़ और शिक्षा पर 17 प्रतिशत से 18 प्रतिशत यानी कि एक लाख करोड़ से एक लाख एक हजार करोड़ तथा स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत से 9 प्रतिशत यानी कि 45 हजार करोड़ से 50 हजार करोड़ का बजट दिया जा सकता है।

इन पर बढ़ोतरी संभव
बजट में शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही स्टाम्प ड्यूटी में भी मामूली बढ़त किए जाने की संभावना है। लग्जरी सेवाओं पर भी शुल्क बढ़ाया जा सकता है।

इनमें राहत संभव
इस बजट में पेट्रोल-डीजल पर हल्की वैट कटौती की जा सकती है। बिजली के बिलों में सीमित राहत मिल सकती है। महिलाओं और गरीबों के लिए सब्सिडी योजनाएं लाई जा सकती है।

ये मिल सकता है युवाओं को : इस बजट में युवाओं के लिए 50 हजार से 75 हजार नई सरकारी भर्तियों की घोषणा की जा सकती है। निजी क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहन मिल सकता है। स्किल एंड अप्रेंटिसशिप योजनाएं लाई जा सकती है। स्टार्टअप को टैक्स और लोन राहत मिल सकती है।

किसानों को मिलेगी राहत : राज्य सरकार इस बजट में किसानों के लिए नए पैकेज की घोषणा कर सकती है। किसानों के ब्याज में सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। फसल बीमा में भी राज्य के योगदान को बढ़ाया जा सकता है। एमएसपी की कमी को राज्य योजनाओं से भरने की कोशिश की जा सकती है।

विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन पेश होंगे, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं। इन प्रश्नों पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों—उद्योग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, राजस्व, नगरीय विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब होंगे। सदन की मेज पर आज विभिन्न अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्तीय विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना रखेंगे। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की छह अधिसूचनाएं, जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की सात अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके साथ ही सदन में वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगी। मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे। उधर, राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में बहस आज भी जारी रहेगी। इस बहस के लिए पहले ही एक दिन का समय बढ़ाया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब कल दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आगामी बजट के लिए तैयार किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास से आमजन को सीधा लाभ मिलता है, इसलिए इन परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में रिडकोर (RIDCOR), नेशनल हाईवे (NH), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) तथा राज्य सड़कों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, भूमि अधिग्रहण, स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े नए प्रस्तावों को प्राथमिकता से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के सड़क और अधोसंरचना नेटवर्क को और मजबूत किया जाए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फुलेरा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया स्नेहपूर्ण संवाद
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को  फुलेरा स्थित सेठ सूरजमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने अपनी मासूमियत भरी भावनाओं के साथ उपमुख्यमंत्री को कविता सुनाई, जिसे सुनकर उन्होंने बच्चों की सराहना की और बच्ची को उपहार भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वच्छता, शिक्षण गतिविधियों एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित रूप से पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

धौलपुर के पचगांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठाए
धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धौलपुर के पचगांव गांव में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि आधी आबादी के सशक्तिकरण से ही समग्र विकास का सपना पूरा किया जा सकता है। हमारी सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारी डबल इंजन की सरकार अपनी नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने में हमारी आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।  प्रदेश में 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना से अब तक 4 लाख 60 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी तरह 10 लाख 51 हजार साइकिलें और 39 हजार 586 स्कूटियां देकर बालिका शिक्षा को गति दी गई है।

धौलपुर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने धौलपुर जिले के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। धौलपुर में 1 लाख 62 हजार महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए हैं। 30 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में राजकीय महाविद्यालय सैंपउ, सरमथुरा और राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना के भवनों का निर्माण, डेढ़ लाख विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म और  जल जीवन मिशन के तहत लगभग 58 हजार नल कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 717 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, 5 हजार 663 आवासों का निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह पार्वती नदी पर संजापुरी आश्रम के पास एनीकट का निर्माण, पार्वती मुख्य नहर एवं माकरा ब्रांच का जीर्णोद्धार, मचकुंड धाम में सौंदर्यीकरण एवं विकास से संबंधित अनेक कार्य करवाए गए हैं।

दूसरे राज्यों में भी करा सकेंगे कैशलेश उपचार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तानांतरित की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 91 लाख पेंशनधारियों को 1100 करोड़ रुपए, पालनहार योजना के अंतर्गत 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को 103 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 लाख 55 हजार विद्यार्थियों को 15 करोड़ रुपये की राशि हस्तानांतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान महिला निधि द्वारा 5 हजार लखपति दीदी को 100 करोड़ रुपये की ऋण सहायता का चैक तथा लखपति दीदी, कृषि सखियों व पशु सखियों को टैबलेट का वितरण किया। उन्होेंने स्कूली छात्राओं को साइकिल एवं दिव्यांगजन को स्कूटीवितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी का भी शुभारंभ किया।

उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी की प्रधानमंत्री से मुलाकात, प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
जयपुर। उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सकारात्मक दृष्टि और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है। उनकी सादगी, जनसेवा का जुनून और नेतृत्व क्षमता मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

घुमंतु जाति रोजगार मेले में दिया कुमारी ने किया रोजगार के संसाधनों का वितरण, आत्मनिर्भरता को बताया प्रमुख लक्ष्य
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को जयपुर के जयसिंहपुर खोर क्षेत्र में घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित घुमंतु जाति रोजगार मेले में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घुमंतु समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक रोजगार संसाधनों का वितरण किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि घुमंतु समाज को रोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा, “मैं आपके परिवार की सदस्य हूँ और आपके लिए जो भी संभव होगा, हमेशा पूरा प्रयास करूंगी। आने वाले बजट में भी ऐसी अनेक योजनाएँ लाने का प्रयास रहेगा जिससे समाज के लोगों को अधिक लाभ मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने भामाशाहों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी आह्वान किया कि वे घुमंतु परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संकल्प लें कि एक-दूसरे का सहयोग करके समाज को विकसित और सशक्त बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस मेले को समाज के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर, सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज प्रदान किए गए संसाधन घुमंतू समाज के लोगों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम भंडारी, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, नवीन हिमानी, नवरत्न कंदोई, सायर सिंह, बाबूलाल जुनेजा, प्रताप भानु, महावीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पर्यटन प्री समिट, गुरुवार को होगी आयोजित, कई विषयों पर होगी चर्चा
जयपुर। प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गुरुवार को जयपुर के क्लार्क्स आमेर में प्रातः 11 बजे पर्यटन प्री समिट का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान को वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

इस प्री- समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन होगा, वहीं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री दियाकुमारी होंगी।

उद्घाटन सत्र में केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव सुमन बिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता और पर्यटन आयुक्त रूक्मणी रियाड़ का सम्बोधन भी होगा।

प्री-समिट में उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषय विषेशज्ञ राजस्थान में पर्यटन के विकास और वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में इसकी वैश्विक पहचान बनानेे की रणनीति पर अपने सम्बोधन देंगे।

इसके तहत प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्में राजस्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा दे सकती हैं। वहीं ईज माय ट्रिप कम्पनी की अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा देने के लिए डिजीटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक : देरी वाली परियोजनाओं के लिए अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही, कहा- राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक  हुई। बैठक में राज्यभर में चल रही सड़क परियोजनाओं, एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), आरएसआरडीसी सहित विभिन्न एजेंसियों की प्रगति रिपोर्टों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने में पीडब्ल्यूडी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर सड़क नेटवर्क न केवल पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में भी बड़ी भूमिका निभाता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए और जहां देरी हो रही है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में राज्यमंत्री मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण, नई सड़क निर्माण, मरम्मत कार्य, सेफ्टी ऑडिट और फंड आवंटन से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। दिया कुमारी ने पर्यटन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रमुख धरोहर स्थलों को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुविधाओं और प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

घूमर फेस्टिवल 2025 : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया निरीक्षण, सातों संभाग में आयोजन
जयपुर। राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और जनभागीदारी आधारित सांस्कृतिक मॉडल को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से घूमर फेस्टिवल 2025 का बुधवार को प्रदेश के सातों संभागीय मुख्यालयों पर एक साथ आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउण्ड पर किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री पर्यटन और कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को राज्य स्तरीय घूमर फेस्टिवल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने बताया कि पर्यटन विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर सातों संभागों में बुधवार शाम एक ही समय पर महोत्सव का शुभारंभ होगा। जयपुर और जोधपुर में 1500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त होने पर इन दोनों शहरों को उच्च श्रेणी पुरस्कार श्रेणी में शामिल किया गया है। इन दोनों संभागों में बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजिंग और बेस्ट कोरियोग्राफी श्रेणियों में कुल 2,34,000 के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं पांच अन्य संभागों के लिए कुल 1,04,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान की पहचान उसकी रंग-बिरंगी संस्कृति, समृद्ध परंपराओं एवं जीवंत लोकनृत्यों तथा लोक भावनाओं में बसती है। यह नृत्य हमारे प्रदेश की गौरवशाली कला-संस्कृति और नारीशक्ति के उमंग और उत्साह की लय-तालबद्ध लोक अभिव्यक्ति है। दिया कुमारी ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं राजस्थान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ की उपस्थिति में पर्यटन भवन में घूमर फेस्टिवल 2025 के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों, बहनों, बेटियों और कला-प्रेमियों को घूमर फेस्टिवल 2025 में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर आने का आग्रह किया।