patriotism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने दी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि, बोले-राष्ट्र के लिए उनकी शहादत हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा के लिए अंकित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि दी और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में उनकी शहादत को एक निर्णायक पल के रूप में याद किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज, हम भारत माता के वीर सपूतों - भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव - के सामने श्रद्धा से नतमस्तक हैं। राष्ट्र के लिए उनकी शहादत हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा के लिए अंकित है।"

पीएम मोदी ने कम उम्र में ही उनके साहस और समर्पण को रेखांकित करते हुए कहा कि इन तीनों का बलिदान आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, "कम उम्र में ही उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। औपनिवेशिक शासन की ताकत से बिना डरे, उन्होंने पूरे दृढ़ विश्वास के साथ बलिदान का मार्ग चुना, और राष्ट्र को अपने जीवन से भी ऊपर रखा।"

उन्होंने उनके आदर्शों की चिरस्थायी प्रासंगिकता पर भी जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, "न्याय, देशभक्ति और निडर प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों के मन में जोश भरते हैं।" भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव देश के स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे सम्मानित क्रांतिकारियों में से हैं। ब्रिटिश अधिकारी जे.पी. सॉन्डर्स की हत्या में उनकी भूमिका के लिए ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार द्वारा 23 मार्च, 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई थी। यह हत्या राष्ट्रवादी नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु के प्रतिशोध में की गई थी। इस दिन को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
जयपुर। वीरता, बलिदान और देशभक्ति के प्रतीक शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से भव्य विचार संगोष्ठी और उसके बाद रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हमीद खान मेवाती ने कहा कि शहीद हसन खान मेवाती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशभक्ति, एकता और साहस की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

विचार संगोष्ठी के बाद उपस्थित अतिथियों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से शहीद राजा हसन खान मेवाती को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद हसन खान मेवाती का इतिहास केवल मेवात क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी, भूपेंद्र सैनी, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम राजस्थान सरकार चंद्रराज सिंघवी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता स्टेपी चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फिरोज खान, एम. सादिक खान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग, कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
जयपुर। जयपुर के क्लॉक टावर में रविवार को इतिहास, साहित्य और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब 2- पेजेज बुक क्लब की ओर से पुस्तक ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर विशेष लेखक सत्र आयोजित किया गया। पेंगुइन रैंडम हाउस और क्लॉक टावर के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक Kulpreet Yadav और सह-लेखक Madhur Rao ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक पर आधारित इस किताब के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में 1857 के महान योद्धा Rao Tula Ram की वीरता, नेतृत्व और रणनीतिक कौशल पर गहन मंथन हुआ। लेखकों ने बताया कि यह पुस्तक 1857 के संग्राम की उस ऐतिहासिक लड़ाई को सामने लाती है, जिसे इतिहास में अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राव तुला राम के पर-परपोते राव राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने पूर्वज की वीरता और देशभक्ति की विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राव तुला राम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी रणनीतिकार भी थे।

लेखक कुलप्रीत यादव ने बताया कि राव तुला राम ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के लिए वर्षों तक संसाधन जुटाए और राजपूताना के कई शासकों के साथ गुप्त गठबंधन बनाए। उन्होंने फारस, अफगानिस्तान और रूस जैसे देशों से भी सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया, जो उनके व्यापक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

सह-लेखक मधुर राव ने कहा कि ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ जैसी किताबें भारत के इतिहास की उन अनकही कहानियों को सामने लाने का प्रयास हैं, जो समय के साथ भुला दी गईं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे वीरों की गाथाओं को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए और फिल्मों तथा नाटकों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन निष्ठा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया तथा आलसीसर परिवार के मुखिया ठाकुर गज सिंह जी आलसीसर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके साथ ही 2-पेजेज बुक क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ. राम गुलाटी, प्रग्या रामजेवाल और मोहित बत्रा सहित बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह सत्र न केवल इतिहास को समझने का अवसर बना, बल्कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अनदेखे अध्यायों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता नजर आया।

पराक्रम दिवस: पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय भावना को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस और भारत की राष्ट्रीय भावना पर उनके स्थायी प्रभाव को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि नेताजी निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे और उनके आदर्श पीढिय़ों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, हम उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और देश के लिए उनके बेमिसाल योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा, नेताजी निडर नेतृत्व और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श पीढिय़ों को एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन पर नेताजी बोस के व्यक्तिगत प्रभाव पर भी बात की और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के एक महत्वपूर्ण क्षण को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने उन्हें बहुत प्रेरित किया था और 23 जनवरी, 2009 को ई-ग्राम विश्वग्राम योजना के लॉन्च का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा, यह कार्यक्रम हरिपुरा से लॉन्च किया गया था, जो नेताजी बोस के जीवन में ऐतिहासिक महत्व का स्थान है। उन्होंने कहा, ई-ग्राम विश्वग्राम योजना गुजरात के आईटी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से एक अग्रणी योजना थी। उन्होंने कहा कि हरिपुरा से उनका एक विशेष भावनात्मक जुड़ाव था। उन्होंने कहा, मैं कभी नहीं भूलूंगा कि हरिपुरा के लोगों ने मेरा कैसे स्वागत किया और उसी सड़क पर जुलूस निकला जिस पर नेताजी बोस चले थे।

उल्लेखनीय है कि पराक्रम दिवस हर साल 23 जनवरी को भारत के सबसे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।

देशभक्ति और देश की वर्दी के प्रति मुझे एक खास लगाव : सुनील शेट्टी
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का कहना है कि देशभक्ति और देश की वर्दी के प्रति मुझे एक खास लगाव है। जब भी मैं इस तरह की कहानियां सुनता हूं, मेरे अंदर एक अलग ऊर्जा जागती है। यह फिल्म दर्शकों को भी वैसा ही अनुभव कराएगी। गुजरात की बात करें तो हम अक्सर वहां के व्यापार और परिवार-प्रधान संस्कृति के बारे में सोचते हैं, लेकिन वहां के वीर योद्धाओं की कहानियां अनसुनी रह जाती हैं। केसरी वीर उन गुमनाम नायकों को सामने लाने की एक कोशिश है। सुनील शेट्टी रविवार को हाल ही में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म केसरी वीर के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से रूबरू हुए। सुनील शेट्टी ने कहा कि एक भक्त चाहे वह शिव का भक्त हो, बेटी का भक्त हो या देश का भक्त वीरता के भाव से लैस हो जाता है। जब एक बाप अपनी बेटी का भक्त होता है, तो उससे बड़ा और ताकतवर इंसान कोई हो ही नहीं सकता। ये तीनों भावनाएं मेरे किरदार की खूबसूरती हैं। उस समय मुगलों को भी समझ आ गया था कि ऐसे भक्तों से लड़ना असंभव है। उनकी यह बात दर्शकों में देशभक्ति और पारिवारिक मूल्यों के प्रति गहरे भाव को जगाने वाली थी।

उन्होंने अपने सह-कलाकारों की तारीफ  करते हुए कहा कि मैं कभी सीनियर-जूनियर का अंतर नहीं देखता। मेरे लिए महत्वपूर्ण है कि हर कलाकार अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करे। यह फिल्म 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें गुजरात के उन वीर योद्धाओं की कहानी  है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस दौरान फिल्म की अन्य स्टारकास्ट भी मौजूद रही।

राजस्थान पुलिस बैंड की मोहक धुनों पर बही राष्ट्रभक्ति की रसधार, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा
जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर राजस्थान पुलिस के बैंड, हाड़ी रानी महिला बटालियन पाइप पुलिस बैंड, तेरहवीं बटालियन बैंड, जयपुर पुलिस आयुक्तालय के बैंड तथा आरएसी की चौथी और पांचवी बटालियन के बैंडवादकों ने अपनी सामूहिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति की बयार बहाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

बैंड वादकों की जय हो, कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा...जैसे देश भक्ति के नगमों की धुनों की आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांधते हुए माहौल में देशभक्ति का रस घोल दिया जिस को वहां उपस्थित लोगों ने जम कर सराहा । राजस्थान पुलिस के बैंडवादकों के इस दल ने आकर्षक गणवेश में अनुशासन और लयबद्धता के साथ प्रस्तुतियों की अमिट छाप छोड़ी।

राजस्थान पुलिस की प्रतिभा का डंका बजा देशभर में :

पुलिस महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने पाईप बैण्ड कंन्डक्टर पूनम सपेरा को नागालैण्ड में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैण्ड प्रतियोगिता 2024 में राजस्थान पुलिस महिला पाईप बैण्ड ने गोल्ड मैडल प्रथम स्थान, एवं पाईप बैण्ड कंन्डक्टर में पाईप बैण्ड का बेस्ट कन्डक्टर चुने जाने और आॅल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी से नवाजा जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आर्मी बैंड ने सुरों से जगाई देशभक्ति
जयपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में भारतीय सेना की सप्तशक्ति कमांड ओर से शाम को 4 से 5 बजे तक आर्मी बैंड कॉन्सर्ट की गई जिसमें देशभक्ति की धुनें शहरवासियों को सुनाकर उत्साहवर्धन किया गया।

कोर्प्स ऑफ मिलिटरी पुलिस (सीएमपी) आर्मी बैंड ने संगीत के सुरीले साजों पर कॉलोनल बोगे, रेसपुतिन, लाइट केवेलरी, दा जोकर, ट्रोम्बोन सोलो, जय हो, कार्निवल दे पेरिस, आर्मी सॉन्ग, कदम कदम बढ़ाए जा जैसी धुनों से सबका मनोरंजन किया। संग्रहालय के अधीक्षक मो.आरिफ ने बताया कि आर्मी के बैंड ने अच्छी प्रस्तुति दी।

थिरके विदेशी पर्यटक
बारिश के बीच अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में रोचक नजारा देखने को मिला। यहां घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटक बुधवार को बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। इस बीच विदेशी पर्यटकों ने डांस कर समां बांध दिया। उनका डांस देखकर देशी पर्यटक भी खुद को रोक नहीं पाए और झूमकर नाच करने लगे।

जयपुरवासी कल होंगे देश प्रेम की भावना से सराबोर
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुरवासी शनिवार को वीर रस की कविताओं से सरोबार होने के साथ ही हास्य और व्यंग्य की कविताओं से लोट-पोट होंगे। इतना ही नहीं वे कॉमेडी से भरपूर कविताओं से गुदगुदाएंगे और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होंगे। यह मौका दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन देशराग में मिलेगा।

दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने बताया कि कवि सम्मेलन 27 जनवरी को शाम छह बजे स्टेच्यू सर्किल स्थित बी एम बिड़ला सभागार में शुरू होगा। इसमें हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक नवज्योति की ओर से स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान 2024 प्रख्यात कवि जयपुर निवासी संजय झाला को प्रदान किया जाएगा। नवज्योति काव्य कलश सम्मान से अलवर निवासी वरिष्ठ विनीत चौहान को प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में फिल्म कलाकार  यशपाल शर्मा (मुम्बई), सुरेन्द्र शर्मा (दिल्ली), चिराग जैन (दिल्ली), अरुण जैमिनी (दिल्ली), मनीषा शुक्ला (दिल्ली), विनीत चौहान (अलवर) और संजय झाला (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देकर गुलाबीनगर की जनता को गुदगुदाएंगे।

अब तक इनको मिल चुका है सम्मान
दैनिक नवज्योति की ओर से 2012 में स्थापित अखिल भारतीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी हिन्दी सेवा सम्मान से कई नामचीन कवियों को नवाजा जा चुका है। पहला सम्मान केन्द्रीय हिंदी संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष एवं चर्चित हास्य कवि अशोक चक्रधर को दिया गया था। वर्ष 2013 में इस सम्मान से हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं हास्य कवि एवं पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा को नवाजा गया था। वर्ष 2014 में उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रख्यात वयोवृद्ध गीतकार पदमभूषण गोपाल दास नीरज को सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में इस सम्मान से हिंदी फिल्म विवाह और प्रेम रतन धन पायो के संवाद लेखक तथा हास्य रत्न से सम्मानित राजस्थान के मूल निवासी आसकरण अटल को नवाजा गया था। इस प्रकार वर्ष 2016 में ख्याति प्राप्त हास्य व्यंग्य लेखक नागपुर निवासी मधुप पांडे को यह पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 2017 में टीवी चैनल्स पर चर्चित व्यक्ति एवं वरिष्ठ कवि राजस्थान के मूल निवासी शैलेश लोढ़ा मुम्बई को इस पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 2018 में प्रख्यात कवि मेरठ निवासी हरिओम पंवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसी प्रकार वर्ष 2019- प्रख्यात कवि गाजियाबाद निवासी डॉ.कुंवर बेचैन को दिया गया। वर्ष 2020 प्रख्यात मुम्बई निवासी फिल्म गीतकार समीर अंजान निवासी को प्रदान किया गया। वर्ष 2022 में प्रख्यात हरियाणवी कवि अरुण जैमिनी को दिया गया।