Jal Bhawan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी
जयपुर। जयपुर शहर में पानी के नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग में घरेलू और कमर्शियल कनेक्शनों के हजारों आवेदन लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को समय पर जल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडों और तकनीकी नियमों में कई खामियां सामने आई हैं, जिनके कारण फाइलों का निस्तारण धीमा हो गया है। जलदाय विभाग अब कनेक्शन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की तैयारी में जुट गया है।

विभाग स्तर पर नियमों में संशोधन को लेकर मंथन किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को कम समय में नए कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। विशेष रूप से घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में दस्तावेजी औपचारिकताओं और तकनीकी स्वीकृतियों में देरी होने से आवेदन लंबित हो रहे हैं। प्रस्तावित संशोधनों के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद लंबित आवेदनों का तेजी से निस्तारण हो सकेगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

जल भवन में शासन सचिव पीएचईड़ी डॉ. समित शर्मा ने किया झण्डारोहण
जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जल भवन स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मुख्यालय पर शासन सचिव, पीएचईड़ी डॉ. समित शर्मा ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि हर अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन इमानदारी एवं निष्ठा के साथ करे यही देश की सच्ची सेवा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल नियमित रूप से मिले यह हम सभी का कर्तव्य है। टीम के रूप में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए विभाग की विभिन्न पेयजल परियोजनाएं पूरी करें एवं नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को आवेदन करने के सात दिन में मिलें इसके लिए पूरे प्रयास हों।

डॉ. शर्मा ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं-कर्मचारियों द्वारा पेयजल परियोजनाओं के माध्यम से आमजन तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है यह राष्ट्र निर्माण में हमारा महती योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी समय पर आएं और समय पर जाएं। उत्साह एवं समर्पण भाव से कार्य करें एवं पीएचईडी मुख्यालय को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति पर खुशी जताई ।

कार्यक्रम की शुरूआत में  एमडी जल जीवन मिशन बचनेश अग्रवाल ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमिताभ शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता निरिल कुमार, अधिशाषी अभियंता नरेश बैरवा,  जे. के. चारण, मोहन कंडेला,  ज्योति जैन, भूपेन्द्र सैनी, विनय जैन, सहायक अभियंता शिवशंकर, सहायक लेखाधिकारी प्रभूलाल मीणा, प्रशासनिक अधिकारी सुशील शर्मा सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (जल जीवन मिशन)  आर. के. मीणा, मुख्य अभियंता (प्रशासन)  राकेश लुहाड़िया, मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना)  दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता (तकनीकी)  दलीप गौड, मुख्य अभियंता (शहरी)  के डी गुप्ता सहित जयपुर में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता,  अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।