BJP office - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने भरा जोश, बोले- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर का उच्च सदन में जाना राजस्थान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ अब केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलेगा। सोमवार को विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम विकास रथ और ग्राम विकास चौपाल जैसे कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को मजबूत कर रही है। वहीं, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विधायक दल के सदस्यों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून तक ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कार्यशालाएं, सेमीनार, मंदिरों में आरती सहित कई जनसंपर्क गतिविधियां शामिल हैं, जिनके माध्यम से जनता को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

राज्यसभा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन :  विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर ने विधानसभा परिसर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित पार्टी के अनेक विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी जीत का विश्वास व्यक्त किया।

राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यालय में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों के साथ बैठक कर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय से राजस्थान विधानसभा के लिए रवाना हुआ, जहां सतीश पूनिया और अलका गुर्जर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उत्साह व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय तक कार्य करने वाले नेताओं को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज भाजपा शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करा रही है। नामांकन के दौरान पार्टी के कई सांसद, विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीति का भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित : 48 सदस्यीय गठन, जातीय-क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में एससी मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने 48 सदस्यीय टीम घोषित की। इस टीम के गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 मंत्री और 12 प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। भाजपा इस टीम के जरिए महिला वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करेगी। इनको मिला मौका : महिला मोर्चा की टीम में विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, शिखा वेद, निकिता राठौड़, ज्योति मिश्रा, शानू यादव, अनुराधा महेश्वरी, अंजू सैनी और रेखा परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुनीता व्यास, अरुण सिहाग और मूर्ति मीणा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. रजनी गावड़िया, मुकेश कंवर, रेखा जैन, जयश्री दाधीच, हंसिका गुर्जर, अमरावती शर्मा, शीला चंदन जाटव और सीमा अखावत को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रवक्ताओं में अनुपमा मोदी, अदिति शर्मा, आंचल अवाना, मंजू सैनी, किरण मेघवाल, अंजली यादव, रजनी सोनी, निर्मला मकवाना, ममता कुमावत, सुनीता सैनी, चेतना मीणा और रमेश कुमारी कौर को जिम्मेदारी दी गई है। इनको सौंपी गई जिम्मेदारियां : टीम में सुषमा सैनी को कोषाध्यक्ष और कनिका बिश्नोई को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीना बनर्जी और बीना शर्मा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा कार्यालय में 12 से 14 जनवरी तक कार्यकर्ता सुनवाई स्थिगित, सरकार के मंत्रियों के प्रदेशभर विभिन्न जिलों में प्रवास
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली कार्यकर्ता सुनवाई सोमवार से बुधवार तक स्थिगित की गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि सोमवार 12 जनवरी से लेकर 14 जनवरी बुधवार तक सरकार के मंत्रियों के प्रदेशभर विभिन्न जिलों में प्रवास होंगे।

इस दौरान जिलों में ही मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ता सुनवाई और जन सुनवाई भी की जाएगी।

पार्टी कार्यालय में मंत्री खींवसर और मंजू बाघमार ने सुनी 100 कार्यकर्ताओं की समस्याएं : खींवसर बोले- SMS ट्रॉमा सेंटर आग मामले की रिपोर्ट पर 2-3 दिन में होगा फैसला
जयपुर। BJP कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने कार्यकर्ता सुनवाई की। दूसरे दिन करीब 100 कार्यकर्ता अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने कई शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए। समस्याओं से जुड़े दस्तावेज इकट्ठे कर विभागीय अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की जांच रिपोर्ट नए अधिकारी देख रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव और आयुक्त बदले गए हैं, इसलिए वे फाइल का अध्ययन कर रहे हैं। 2-3 दिन में बैठक करके इस पर फैसला होगा, उन्होंने कहा।

मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में प्रिंसिपल-अधीक्षक की नई व्यवस्था पर खींवसर बोले, “हम चाहते हैं कि अस्पताल सेवाएं बेहतर हों। डॉक्टरों से सुझाव ले रहे हैं कि प्रशासनिक जिम्मेदारी और मरीज सेवा दोनों में कैसे संतुलन रखा जाए। सुझावों के बाद ही आगे का निर्णय होगा। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई 1 दिसंबर से शुरू हुई है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो मंत्री कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनेंगे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगा यूनिटी मार्च : भजनलाल शर्मा होंगे शामिल, विधायक गोपाल शर्मा ने दी कार्यक्रम की जानकारी
जयपुर। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को यूनिटी मार्च 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च सुबह सात बजे महात्मा गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर अमर जवान ज्योति तक जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। यूनिटी मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करती हुई कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि बैठक  में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'मन की बात' कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण : मदन राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित, मोदी के विचारों को आम नागरिकों तक पहुँचाना उद्देश्य
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार 26 अक्टूबर 2025 को प्रात: 11.00 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रेरक संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण के संदेशों और जनसरोकारों को कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों तक पहुँचाना है। पारीक ने बताया कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ आत्मीय संवाद का माध्यम है, जो जनता को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ता है।

मीडिया को मुद्दों पर तैयार कर रहे त्रिवेदी, बीजेपी ऑफिस में वर्कशॉप
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मे चल रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद हैं। त्रिवेदी मीडिया विभाग के भाजपा नेताओं को देश और प्रदेश के मुद्दो पर पार्टी की बात रखने को लेकर गुर सीखा रहे हैं। राष्टीय स्तर के मुद्दो पर नेताओं को कैसे और क्या पक्ष पार्टी का रखना है, किस मुद्दे को कैसे उठाना है, इत्यादि पर अपनी बात रख रहे है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, संभाग एवं जिला मीडिया संयोजक मौजूद हैं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर अपनी बात कही है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला उद्देश्य प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों को संवाद के प्रभावशाली तरीकों से प्रशिक्षित करना है ताकि वे मीडिया के माध्यम से जनसम्पर्क को और अधिक सशक्त बना सकें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीजेपी ऑफिस, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते वक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ राज्यसभा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज की छात्रों के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की फोटोज मौके पर बनाई जा रही हैं। प्रदर्शनी के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंसिल स्केच भी बनाया था, जो मुख्यमंत्री को अत्यंत पसंद आया और छात्र ने फोटो उन्हें भेंट की। प्रदर्शनी के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में चल रही अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी आधारित संगोष्ठी में भी हिस्सा लिया, जिसमें वाजपेयी के जीवनी से जुड़ी यादें और उनके सिद्धांतों को बताया जा रहा है।

विदेश से चंदा लेकर राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं फजल उल रहीम: किरोड़ी
जयपुर। कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के महासचिव फजल उल रहीम पर संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रहीम देशभर में सरकारी ,मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जा करके धर्म विशेष के लोगों को इस पर बसा रहे हैं ।

वक्फ बोर्ड की जमीनों के फर्जी कागज तैयार कर उन्हें अपने नाम कर रहे हैं और कालोनियां काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर में आमेर के ग्राम किशनपुरा में 900 बीघा सरकारी जमीन पर उन्होंने एक दर्जन कालोनियां काट दी और धर्म विशेष के लोगों को यहां बसा दिया। इसमें से 500 बीघा जमीन सरकार ने पुलिस को दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई पिछली सरकारों के वक्त नहीं हुई है।

रहीम केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड के संशोधित बिल का भी विरोध करने के लिए अभियान चलाए हुए हैं ताकि इसकी जमीनों को वह खुर्द बुर्द कर सके। उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कई फोटोस इस अभियान के दौरान की है। रहीम एफसीआरए के नियमों का उल्लंघन करके विदेश से खासकर खाड़ी देशों से करोड़ों रुपए का चंदा ले रहे हैं। जबकि इनकी सोसाइटी ना तो वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड है और ना ही कहीं और इसका रजिस्ट्रेशन है।

उन्होंने बताया कि रहीम ने मुंबई मर्केंटाइल बैंक में अपना खाता खुला रखा है और करोड़ों रुपए चंदा लेकर इसमें जमा करता है । सरकारी जमीनों को खुद बर्द करने, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और विदेशों से अवैध रूप से चंदा लेने की जांच ईडी ,एनआईए और सीबीआई से होनी चाहिए । मैं जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी इस पर कार्रवाई के लिए लिखूंगा और उनसे मिलूंगा भी।

उन्होंने कहा कि रहीम के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे कोर्ट के द्वारा दर्ज हुए हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रहीम जयपुर में सरकारी जमीन, मुंबई में आदिवासियों की जमीन और अहमदाबाद में अन्य जमीनों पर इसी तरह से फर्जी दस्तावेजों से कालोनिया काटी है। धर्म विशेष के लोगों को बसाया है। रहीम के बेटे मोहम्मद सोहेल राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य हैं और उनकी बहू सुल्ताना राजस्थान के जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी में महासचिव है। ऐसे में साफ है कि उनके कांग्रेस से गहरे ताल्लुकात हैं।

बीजेपी दफ्तर में अगले महीने से शुरू हो सकता है मंत्री दरबार
जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अगले महीने से मंत्री दरबार शुरू हो सकता है। छह सीटों पर विधानसभा उप चुनाव के चलते सत्ता और संगठन के स्तर पर इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजन लाल  सरकार के मंत्रियों की ओर से फिलहाल अपने बंगलों  और सचिवालय स्थित चैंबरों में आमजन की सप्ताह में तीन दिन जनसुनवाई होती है और तीन दिन मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र तथा प्रभार  वाले जिलों में रहने की व्यवस्था है। दोरों के दौरान भी मंत्रियों द्वारा आमजन की जनसुनवाई के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजना की समीक्षा का कार्यक्रम भी है। वैसे तय कार्यक्रम के हिसाब से मंत्रियों के लिए सप्ताह में चार दिन बीजेपी कार्यालय करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसकी योजना तैयार कर ली है। जनसुनवाई के दौरान  सरकारी स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जो सीधे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के संपर्क में रहेगा, ये नोडल अधिकारी सरकार के जन अभाव अभियोग से जुड़ा होगा, सुनवाई कार्यक्रम में आने वाली हर परिवेदना की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी करेगा और बीजेपी कार्यालय को परिवेदना की स्थिति से अवगत कराने का काम करेगा।

बीजेपी ऑफिस में जनसुनवाई आज से हुई शुरू
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार से आम जनता की समस्याओं को निपटने के लिए जनसुनवाई शुरू हो गई है हालांकि जनसुनवाई में सरकार के मंत्री नहीं आए हैं लेकिन पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम को शुरू किया गया है। गुरुवार को पहले दिन जनसुनवाई के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में जनसुनवाई शुरू हुई है।

गोठवाल ने बताया की जनसुनवाई में आम जनता दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अपनी परिवेदनाएं आकर बता सकती हैं। पहले दिन करीब 70 आम जन समस्याएं लेकर लोग पहुंचे हैं। अधिकारियों को फोन करें आम जनता की समस्याओं को निपटने का प्रयास किया जा रहा है। जो समस्याएं जटिल होंगी उन्हें निपटने के लिए सरकार के मंत्रियों के पास भेजा जाएगा। वर्तमान में सरकार के मंत्रियों के प्रदेश में दौरे होने के कारण वे अगले माह से जनसुनवाई में मौजूद रहेंगे।