BSNL Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
जयपुर। संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (RTTC), जयपुर और आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (ACEIT), कूकस के बीच कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में हुए इस समझौते से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। एमओयू पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) शशांक भालेकर, RTTC जयपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता, आर्य कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार आर्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

समझौते के तहत RTTC जयपुर द्वारा ऑफलाइन और हाइब्रिड माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उभरते दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रमाणित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, मोबाइल कम्युनिकेशन, डेटा कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे विषय शामिल हैं। इस पहल के तहत करीब 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और सप्ताहांत प्रशिक्षण के साथ प्रोजेक्ट ट्रेनिंग तथा औद्योगिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।

मिशन कर्मयोगी के तहत जीवन कौशल पर जोर

सहयोग के तहत मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सार्वभौमिक मानव मूल्य (UHV), जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता और टीम निर्माण जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कॉलेज के संकाय सदस्यों की तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) और Train-the-Trainer कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन AICTE/ATAL Academy के सहयोग से किया जाएगा। यह एमओयू दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। RTTC जयपुर के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना तथा विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। समारोह में RTTC जयपुर और ACEIT के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

संकट में BSNL का सराहनीय कदम: 24 घंटे में शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, उपभोक्ताओं को मिली राहत
जयपुर। उपभोक्ता मामलों विभाग ने BSNL की तत्परता को सराहा सिर्फ एक दिन में शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, संकट के समय उपभोक्ताओं को मिली त्वरित राहत ब्यूरो नवज्योति जयपुर। राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है। विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि BSNL ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 को SIP आधारित IP PBX प्रणाली पर बेहद कम समय में सफलतापूर्वक प्रारंभ किया। प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार सुरेंद्र ने बताया कि हाल ही में गैस सिलेंडर बुकिंग में कमी को लेकर आमजन में बढ़ती चिंता और अफवाहों को रोकने के लिए विभाग को तत्काल हेल्पलाइन की आवश्यकता थी। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में BSNL की टीम ने अवकाश के दिन भी लगातार कार्य करते हुए मात्र एक दिन में सेवा शुरू कर दी।

30 जून तक करवा लें केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकते हैं मोबाइल
जयपुर। टेलीकॉम रेगुलेटरी आथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने मोबाइल धारकों को डिजिटल केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फिलहाल 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। केवाईसी नहीं करवाने की स्थिति में 1 जुलाई से ऐसे मोबाइल धारकों की सिम बंद हो जाएगी। प्रीपेड एवं पोस्टपेड दोनों तरह के सिम का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना आवश्यक है। इसके तहत मोबाइल नंबर को आधार से लिंक किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा व फर्जी तरीके से सिमों का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह केवाईसी उन उपभोक्ताओं को करवानी है जिन्होंने पूर्व में पेपर एप्लीकेशन फार्म भरकर मोबाइल कनेक्शन लिया था परंतु अभी तक डिजिटल केवाईसी नहीं करवाई है ।

प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला जयपुर राजेश अग्रवाल ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ता कंपनी के निकटतम उपभोक्ता सेवा केंद्र अथवा फ्रेंचाइजी/रिटेलर की दुकान पर अपने आधार कार्ड को साथ ले जाकर डिजिटल केवाईसी करवा सकते हैं ।

अग्रवाल ने आगे बताया कि ट्राई के दिशा-निर्देश बीएसएनएल समेत सभी मोबाइल ऑपरेटर के लिए है। केवाईसी से तात्पर्य मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवाना है। इसे निर्धारित तिथि 30 जून तक करवाने के निर्देश है।

BSNL जयपुर में उत्साहपूर्वक मनाया योग दिवस
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर बी.ए. में जीवन उपयोगी योग सेशन का आयोजन किया गया। योग गुरु की भूमिका में सुनील कुमार चंदोलिया, उप मंडल अभियंता (परिमंडल कार्यालय) ने योग के आठ अंगों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में बताते हुए योग के विभिन्न चरणों का सुरुचिपूर्ण अभ्यास करवाया। उन्होंने जीवनशैली और आहार को संयमित करने का महत्व बताया।

इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यस्तता भरे इस जीवन में हम अपना कुछ समय योग को देकर स्वस्थ रह सकते हैं और अपनी कार्यक्षमता भी बढ़ा सकते हैं।

मोहन परमार, सहायक महाप्रबंधक (प्रशा.) ने सभी का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। सेशन में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल प्रधान महाप्रबंधक, निधि माथुर महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा, महाप्रबंधक (नेटवर्क), एवं ओ.पी. जांगिड़, उप महाप्रबंधक (सिटी) की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत ही उत्साह से योग सेशन में भाग लिया।

बीएसएनएल में मेडिकल कैंप का आयोजन
जयपुर। फैडरेशन हाल, जयपुर बी.ए.कार्यालय, बीएसएनएल में नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सक्रिय सहयोग से एक स्वास्थ्य-उपयोगी नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक, जयपुर ने बताया कि बीएसएनएल न केवल अपने कार्मिकों के माध्यम से विविध सेवाएँ व उत्पादों को जनता को न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध करवाता है बल्कि यह अपने कार्मिकों के अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहता है। इसी क्रम कें आज के मेडिकल कैम्प में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बी.पी., डायबिटीज, ई सी जी की फ्री टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध करवाई गई और फिजीशियन द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी दिया गया।

जयपुर बी.ए. में लगे मेडिकल कैम्प के प्रभारी रवीन्द्र गुप्ता, एसडीई (बिल्डिंग एंड एमआरएस) ने बताया कि कैम्प में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के फिजीशियन डॉ. रवि बेनीवाल ने बीएसएनएल जयपुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सचेत रहना चाहिए और जाँच करवाना चाहिए ताकि समय पर बीमारी का निदान हो सके।

बी.एड स्टूडेंट्स ने जाना बीएसएनएल का तकनीकी सिस्टम
जयपुर। ब्राइट फ्यूचर टीचर्स ट्रेनिंग कालेज, निर्माण नगर, जयपुर के 55 से अधिक स्टूडेंट्स ने आज बीएसएनएल के जयपुर बी.ए. कार्यालय की तकनीकी ज्ञानवर्धक विजिट की। प्रिंसिपल डॉ. नित्या तोमर ने जयपुर बी.ए. बीएसएनएल का सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए बताया कि SUPW कैम्प के तहत हमने अपने स्टूडेंट्स के लिए यह गतिविधि आयोजित की ताकि उनका संचार सेवा से सम्बंधित ज्ञानवर्धन किया जा सके।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक, जयपुर ने बताया कि अपने विविध उत्पादों को जनता को न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बीएसएनएल, जयपुर बी.ए. शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में अपना सहयोग देने के लिए सदा तत्पर रहता है और समाज के हर वर्ग को बीएसएनएल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है चाहे वह उत्पाद खरीदने का माध्यम हो या डी.एस.ए. या आर.एम बनकर अपना रोजगार स्वयं कमाने की बात हो।

जयपुर बी.ए. की ओर से पी.सी.मीना, उप मंडल अभियंता(सामान्य) ने स्टूडेंट्स को एमडीएफ, पॉवरप्लांट, एनजीएन व वन नेटवर्क इत्यादि अनुभागों का विजिट करवाया। संबंधित अनुभाग अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को अपने अनुभाग से संचालित होने वाले तकनीक-कार्यों व कार्य-प्रणाली के बारे में रूचिपूर्ण तरीके से बताया जिसे उन्होंने उत्साह के साथ समझा।

बीएसएनएल संचार मेले का कल होगा आयोजन
जयपुर। अपनी विविध संचार-सेवाओं और उत्पादों को जनता तक पहुँचाने और उन्हें आसानी से उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर बीएसएनएल जयपुर बी.ए. द्वारा दिनांक 20 मार्च 2024 को 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन के सामने, चांदपोल क्षेत्र में संचार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक जयपुर ने मेले की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला बी.एस.एन.एल. और इसके बिज़नस पार्टनर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस संचार मेले में सिम सेल, फाइबर इंटरनेट, सिम अपग्रेडेशन और एम.एन.पी. किए जाने के साथ-साथ सभी बी.एस.एन.एल. सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी और फाइबर कनैक्शन/इंटरनेट कनैक्शन व अन्य उत्पादों की हाथों हाथ बुकिंग भी की जाएगी।

बीएसएनएल जयपुर बी.ए.में सोल्लास मना 75 वां गणतंत्र दिवस
जयपुर। बीएसएनएल जयपुर बी.ए.में तिरंगे रंग में रंगे हुए देशभक्तिपूर्ण वातावरण में 75वें गणतंत्र दिवस का सोल्लास आयोजन हुआ। प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया एवं वर्ष 23-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने कार्मिकों को सम्मानित किया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमसे अनेक अपेक्षाएं रखता है, देश के विकास मे हमें अपनी भूमिका निभाना है। इस हेतु हमें अपनी सेवाओं और उत्पादों को गाँव-गाँव व ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना है। भारत नेट के माध्यम से इस दिशा में हम उत्साहपूर्ण पहल कर भी चुके हैं और शीघ्र ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कटिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय पुनीत पर्व आयोजन के अवसर पर राजीव यादव, महाप्रबंधक (नेटवर्क), माधव शरण शर्मा, आई.एफ.ए. व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।