Indi Alliance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कल्याण बनर्जी के अलोकतांत्रिक व्यवहार पर अपना स्टैंड बताए इंडी गठबंधन: शेखावत
जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के अलोकतांत्रिक व्यवहार को लेकर इंडी गठबंधन को घेरा। जयपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी से लेकर इंडी गठबंधन से जुड़ी सब पार्टियां इसका खंडन करें या देश की जनता को जवाब दें कि इस तरह के अलोकतांत्रिक व्यवहार को लेकर उनकी क्या मानसिकता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैचारिक मतभेद के लिए निश्चित रूप से आधार होना चाहिए, लेकिन केवल अपनी विचारधारा को प्राथमिकता मिले या प्रश्रय मिले, उसके विपरीत बात करने वाले के साथ में इस तरीके का व्यवहार या इस तरह से क्रोध कर उसे दबाने की कोशिश करें, यह लोकतंत्र में कतई स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने जिस तरह का आचरण और व्यवहार किया है, वह न केवल संसदीय परंपराओं, संसदीय संस्थाओं, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान है, अपितु लाखों मतदाताओं ने उन्हें चुनकर के संसद में भेजा है, उन मतदाताओं के विश्वास का भी अपमान उन्होंने किया है। मैं कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के सभी नेताओं से पूछना चाहता हूं, इसमें उनका क्या स्टैंड है? उस स्टैंड को उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

महाराजगंज में बोले पीएम मोदी - इंडी गठबंधन सांप्रदायिक, जातिवाद और परिवारवाद का समूह
महाराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) को सांप्रदायिक, जातिवाद और परिवारवाद का समूह बताया और कहा कि देश में आज भ्रष्टाचार का पता इंडी गठबंधन है।

मोदी ने वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, महाराजगंज और सीवान से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मंगलवार को मोतिहारी तथा महाराजगंज में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन राजनीतिक मंच नहीं बल्कि लाखों करोड़ों रुपए के घोटालेबाजों का सम्मेलन है। देश में आज भ्रष्टाचार का पता इंडी गठबंधन है। उनके मंच पर 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले करने वाले एक साथ बैठे हैं। जब ये इकट्ठा होते हैं तो इनमें तीन बुराइयां एकदम साफ नजर आती हैं। इसमें कोई अपवाद नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीनों बुराइयां सब में समान है। ये घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। ये लोग अपने बेटे बेटी के सिवा किसी के लिए कुछ करना ही नहीं जानते हैं। ये वे लोग हैं जिनकी सरकारों में देश सांप्रदायिकता की आग में जला, ये लोग हैं जिन्होंने सालों तक देश को जातिवाद में पिछड़ों का हक मारा है। ये लोग अपने फायदे के लिए देश भी बांट सकते हैं। ये देश का खजाना लूटते हैं। ऐसे लोग देश को आगे नहीं ले जा सकते।

इंडी अलायंस गठबंधन नहीं केवल एंटरटेनमेंट है: अनुराग ठाकुर
लखनऊ। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंडी अलायंस को गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट बताते हुए कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा एक छलावा है और कांग्रेस पार्टी के अंदर कांग्रेसी नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से पूर्व मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा है। आज जिस कांग्रेस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं वहां कांग्रेस के नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है। एक के बाद एक बड़ा नेता कांग्रेस को छोड़ रहा है। कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद जी, अश्विनी कुमार, हिमंता बिस्वा शर्मा, सुरेश जाखड़, आरपीएन सिंह, अनिल एंटोनी, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी है। अपनी पार्टी में ही न्याय न मिलने के कारण आज कांग्रेस छोड़ने वालों की लंबी लाइन लगी है। भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिला है। हम अच्छे लोगों को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है की आज कोई मुख्यमंत्री है, कोई केंद्रीय मंत्री है, कोई सांसद है, कोई विधायक है। आज लोग मोदी जी के विकास के साथ जुडऩा चाहते हैं।

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी शिकस्त के बाद आज सहयोगी दल भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में कतरा रहे हैं। डूबते जहाज पर कोई सवारी नहीं करना चाहता। कांग्रेस तो डूबी ही है, अपने साथ अन्य दलों को भी डूबा रही है। गठबंधन तो बना लिया मगर सीट शेयरिंग के नाम पर कोई सीटें देने को तैयार नहीं हैं। यह गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कऱने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की  नीतियों के चलते आज भारत खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमेशा से एक समृद्ध खेल परंपरा रही है और यह देखना हर्षदाई है कि अब उत्तर प्रदेश भारत में खेलों का केंद्र बन रहा है। आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्यों के साथ  लखनऊ में 19वें एशियन गेम्स 2022, चौथे पैरा एशियन गेम्स 2022 और 37वें नेशनल गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाने वाले यहाँ के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों सम्मानित करने का सुअवसर मिला। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की मदद और खिलाड़ियों की मेहनत से एशियाई और पैरा एशियाई में मैडल जीतने  के नए कीर्तिमान स्थापित किए है।