Tata group - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

''युद्ध का असर, महंगा हुआ हवाई सफर'' : बुधवार से महंगे होंगे एयर इंडिया के टिकट, ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा
नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार 08 अप्रैल से टिकट पर ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में और वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में पिछले कुछ समय में आयी तेजी को देखते हुए ईंधन शुल्क बढ़ाना अनिवार्य हो गया था। घरेलू मार्गों पर 08 अप्रैल या उसके बाद बुक करायी गयी टिकटों पर पांच सौ किमी तक की दूरी के लिए 299 रुपये ईंधन शुल्क लगेगा। इससे अधिक और एक हजार किमी तक की दूरी के लिए ईंधन शुल्क 399 रुपये रखा गया है।

एयरलाइंस ने बताया कि एक हजार किमी से अधिक और डेढ़ हजार किमी तक की उड़ानों पर 549 रुपये तथा डेढ़ हजार किमी से अधिक और दो हजार किमी तक की उड़ानों के लिए प्रति यात्री 749 रुपये का ईंधन शुल्क लगाया जायेगा। वहीं, 2000 किमी से अधिक की दूरी के लिए 899 रुपये ईंधन शुल्क होगा। इससे पहले एयर इंडिया ने सभी घरेलू मार्गों पर पहली बार 12 मार्च से 399 रुपये का ईंधन शुल्क लगाया था।

बुधवार 08 अप्रैल से दक्षेस के देशों (बंगलादेश को छोड़कर) के लिए ईंधन शुल्क 24 डॉलर, पश्चिम एशिया के लिए 50 डॉलर, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर) के लिए 100 डॉलर, सिंगापुर के लिए 60 डॉलर और अफ्रीकी देशों के लिए 130 डॉलर प्रति यात्री तय किया गया है। वहीं, 10 अप्रैल से यूरोप (ब्रिटेन सहित) के लिए 205 डॉलर और उत्तरी अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया के लिए 280 डॉलर का ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की गयी है।

एयरलाइंस ने बताया है कि बंगलादेश और सुदूर पूर्व के देशों जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के लिए ईंधन शुल्क की घोषणा बाद में की जायेगी। नये ईंधन शुल्क पहले बुक कराये गये टिकटों पर लागू नहीं होंगे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि फरवरी के अंत में विमान ईंधन की वैश्विक औसत कीमत 99.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 195.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी थी। इस वृद्धि का कुछ बोझ कंपनी स्वयं वहन कर रही है जबकि कुछ बोझ यात्रियों पर डाला गया है।

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ी मांग को देखते हुए यूरोप और कनाडा के लिए 19 से 28 मार्च के बीच 36 अतिरिक्त उड़ानों (दोनों तरफ मिलाकर) के परिचालन की घोषणा की है। एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ये उड़ानें दिल्ली से लंदन (हीथ्रो), फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख और टोरंटो के लिए तथा मुंबई से लंदन (हीथ्रो) के लिए होंगी। इन उड़ानों के माध्यम से 10,012 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से लंदन के लिए चार अतिरिक्त उड़ानें 20, 22, 25 और 27 मार्च को और मुंबई से ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए एक मात्र उड़ान 21 मार्च को उपलब्ध होंगी। दिल्ली से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए आठ अतिरिक्त उड़ानें 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को रवाना होंगी। दिल्ली से स्विटजरलैंड के ज्यूरिख के लिए एक मात्र उड़ान 24 मार्च को उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली से कनाडा के टोरंटो के लिए 19, 21, 24 और 26 मार्च को चार अतिरिक्त उड़ानों की योजना है। इससे पहले एयर इंडिया ने 10 से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की थी।

टाटा पावर ने की 1.2 लाख करोड़ निवेश की घोषणा, 28 हजार को मिलेगा रोजगार
जयपुर। टाटा पावर ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश समिट में 1.2 लाख करोड़ के निवेश की उच्चस्तरीय घोषणा की, जिसमें टाटा पावर के एमडी और सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर की 1.2 लाख करोड़ की निवेश रोडमैप का उद्देश्य राजस्थान को पावर सरप्लस राज्य बनाना है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं (सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं) के साथ-साथ रूफटॉप सोलर, ट्रांसमिशन और वितरण और ईवी चार्जिंग अवसंरचना शामिल हैं। यह निवेश 28,000 नौकरियों का सृजन करने और राजस्थान के लोगों को 24/7 स्वच्छ, किफायती बिजली प्रदान करने की उम्मीद है।

वर्तमान में टाटा पावर की सौर में 1000 मेगावाट और पवन ऊर्जा में 185 मेगावाट की नवीकरणीय स्थापना है। ‘घर घर सौर पहल’ के तहत, टाटा पावर रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन के लिए 10 लाख परिवारों को लक्षित करेगा, प्रति माह लगभग 50,000 इंस्टॉलेशन का कार्यान्वयन करेगा। सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर का राज्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप भारत के 2070 तक नेट जीरो कार्बन बनने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा और राज्य के अगले स्वच्छ ऊर्जा केंद्र के रूप में उभरने की आकांक्षा को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना
10 लाख परिवारों को ऊर्जा प्रदान करने के तहत यह प्रति माह लगभग 50,000 रूफटॉप सोलर स्थापित करेगा
वितरण बुनियादी ढांचे के लिए लगभग 70,000 करोड़ निवेश के साथ ट्रांसमिशन और वितरण के आधुनिकीकरण में लगभग 10,000 करोड़ का निवेश करेगा।
राजस्थान में एक लाख ईवी चार्जिंग पॉइंट्स की स्थापना के लिए 71,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

नहीं रहे भारत के ‘रतन’ उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन
मुम्बई। भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उनके निधन से बेहद दुखी हूं।

मोदी ने एक्स पर लिखा कि श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।

जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर टाटा को मुम्बई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए बहुत से काम किए। उन्होंने हार्वर्ड बिजनस स्कूल से  मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है। टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन रहे
रतन ‘टाटा ग्रुप’ के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन, टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख रहे। रतन टाटा मध्यम वर्ग के लिए कम बजट वाली छोटी कार ‘नैनो’ लाए।

विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया
रतन ने अपनी विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा। रतन टाटा की खूबी थी कि वे अपने समूह से जुडे हर कर्मचारी को अपना परिवार का सदस्य ही मानते थे। उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

भारत में एच-125 हेलीकॉप्टर बनाएगी एयरबस, माउंट एवरेस्ट पर उतरने वाला एकमात्र हेलीकॉप्टर है
नई दिल्ली। फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी एयरबस ने सिविल उपयोग के लिए सबसे लोकप्रिय एच-125 हेलीकॉप्टरों का निर्माण भारत में करने के लिए टाटा समूह के साथ एक समझौता किया है। इन हेलीकॉप्टरों की भारत में आपूर्ति के साथ साथ आसपास के देशों को निर्यात भी किया जाएगा।

टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) एयरबस हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) स्थापित करेगी। एफएएल का स्थान एयरबस और टाटा समूह द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाएगा। गुजरात के वडोदरा में मेक इन इंडिया सी-295 सैन्य विमान निर्माण सुविधा के बाद यह एयरबस द्वारा भारत में निर्मित होने वाली दूसरी एफएएल होगी।

कंपनी के अनुसार एफएएल को स्थापित होने में 24 महीने लगेंगे और पहले भारत निर्मित एच-125 की आपूर्ति 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। भारत में एफएएल में प्रमुख घटक असेंबलियों, एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम, विद्युत हार्नेस की स्थापना, हाइड्रोलिक सर्किट, उड़ान नियंत्रण, गतिशील घटकों, ईंधन प्रणाली और इंजन को जोड़ने का काम किया जाएगा। यहां से भारत और आसपास के देशों में ग्राहकों के लिए एच-125 का परीक्षण, प्रमाणन और वितरण भी किया जाएगा।

एच-125 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर है जो अपनी श्रेणी के अन्य हेलीकॉप्टरों से कहीं अधिक ताकतवर और लोकप्रिय है। यह उच्च प्रदर्शन वाला बहुमुखी हेलीकॉप्टर एयरबस के एक्यूरुइल परिवार का सदस्य है, जिसने दुनिया भर में 3.8 करोड़ से अधिक उड़ान घंटे अर्जित किए हैं।

एच-125 माउंट एवरेस्ट पर उतरने वाला एकमात्र हेलीकॉप्टर है, जो अत्यधिक ऊंचाई एवं अत्यंत प्रतिकूल वातावरण में भी संचालन में कुशल है। इसकी क्षमता एवं दक्षता के कारण इस हेलीकॉप्टर का अग्निशमन, सुरक्षा अभियानों, बचाव, हवाई एम्बुलेंस, यात्री परिवहन और कई अन्य विशिष्ट मिशनों के लिए भी उपयोग किया जाता है।

एयरबस ने कहा कि उनकी यह नवीनतम घोषणा भारत में एक समग्र एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। जहां कंपनी विमान असेंबली, घटक विनिर्माण, इंजीनियङ्क्षरग, डिजिटल डिजाइन एवं विकास, एमआरओ सुविधाओं के निर्माण के अलावा पायलट सहित रखरखाव के लिए प्रशिक्षित एवं कुशल कामगारों की उपलब्धता के लिए शैक्षणिक सहयोग कर रही है, वही दूसरी ओर वह भारत में अपने औद्योगिक निर्माण कार्य का विस्तार कर रही है।