Jodhpur Central Jail - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध : दीवार में सुराख, जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही
जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल के पीछे की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक तरफ दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस-पास आसानी से जाया जा सकता है।

बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती है। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

जेल में रहते हुए पढ़ने की जिद, जोधपुर की सेंट्रल जेल में 142 कैदी कर रहे कम्पीटिशन की तैयारी
नवज्योति/जोधपुर। जाने अंजाने में किसी न किसी अपराध में लिप्त होकर जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद कैदी अपने गुनाह की सजा काटने के साथ ही पढ़ाई भी कर रहे हैं। हर दिन पांच घंटे अनुशासित स्टूडेंट की तरह किताबों के साथ नजर आते हंै। बीए, एमए, लॉ के साथ ही अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे ये कैदी अपराध की दुनिया को छोड़ कर रिहाई के बाद आत्म निर्भर होकर जीवन गुजारना चाहते हैं। सेंट्रल जेल में वर्तमान में 348 बंदियों ने पढ़ाई के लिए फॉर्म भरा था। जिसमें से 142 कैदी परीक्षा दे रहे हैं।

इग्नू के सहयोग से किया जा रहा प्रयास
जोधपुर जेल में बंद यह कैदी लॉ, आपदा प्रबंधन, भोजन व पोषण, एनजीओ प्रबंधन, बीए, एमए आदि की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा कई कैदी कम्प्यूटर का कोर्स भी कर रहे हैं। जेल में सभी कोर्स इग्नु के सहयोग से करवाए जा रहे हैं।  कैदी  कई सार्टिफाइड कोर्स भी कर रहे हैं। करीब 34 महिला बंदी भी अध्ययन कर रही है।

जेल में ही बना है परीक्षा सेंटर
जेल अधीक्षक राजपाल सिंह की माने तो एक आईटीआई का कोर्स भी करवाया जा रहा है। इसके लिए जेल में ही सेंटर बना हुआ है। सभी प्रकार की परीक्षा जेल में ही होती हैं।

अपराध की दुनिया से निकल करना चाहते रोजगार
कई कैदी सजा पूरी होने के बाद खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। कम्प्यूटर की पढ़ाई कर खुद का काम भी शुरू करना चाहते हैं। जेल में इन कैदियों को किताबें सहित शिक्षण सामग्री जेल प्रशासन की और से ही उपलब्ध करवाई जाती है। बैरकवार क्लास भी लगाई जा रही है।

एक कैदी ने किए 6 डिग्री कोर्स
वहीं 1996 से जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने 6 डिग्री कोर्स पूरे किए हैं। कैदी ने जेल में रहकर ही आपदा प्रबंधन, भोजन एवं पोषण, पर्यटन, मानव अधिकार पर डिप्लोमा कोर्स भी कर चुके हैं। इसके अलावा फिटर ट्रेड में आईटीआई भी कर चुके हैं। वर्तमान में कंप्यूटर का कोर्स कर कर रहे हैं।