Filmfare Award - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

‘चंदू चैम्पियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार, कहा- आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है
मुंबई। फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के रील हीरो कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने अपना प्यार लुटाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए ‘चंदू चैंपियन’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर का नाम भी शामिल है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन, कड़ी ट्रेनिंग और भावनात्मक तैयारी के जरिए इस किरदार को जिया। उन्होंने न सिर्फ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की द्दढ़ता को, बल्कि उनके अदम्य जज्बे को भी पर्दे पर सजीव कर दिया।

जिस जीवित जिकवदंती की प्रेरक कहानी को कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत किया, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कार्तिक की तारीफ की। कार्तिक की तस्वीर साझा करते हुए मुरलीकांत ने लिखा- कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म के लिए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी पहली फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जीत है और वास्तव में आपके करियर का बेहद खास पल है। आपकी प्रतिभा और समर्पण इस उपलब्धि में झलकता है, और यह सम्मान आप पूरी तरह डिजर्व करते हैं। निर्देशक कबीर खान को भी दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी जुनून और द्दष्टि के साथ इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन किया। आपकी मेहनत और रचनात्मकता ने सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आप दोनों को आगे भी अपार सफलता और कई और पुरस्कारों की शुभकामनाएं।

कार्तिक आर्यन, अब करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे, जो उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहली फिल्म होगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइनअप में हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मफेयर परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल, दर्शकों को ले गए सुनहरे बॉलीवुड डांस युग की यादगार यात्रा पर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स के मंच पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी। अहमदाबाद में हुए 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स में सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड के दिग्गज डांस आइकॉन शम्मी कपूर, जितेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन को एक शानदार ट्रिब्यूट दिया। अपनी एनर्जी, चार्म और स्टेज प्रेजेंस के लिए मशहूर सिद्धांत ने दर्शकों को बॉलीवुड के डांस के सुनहरे दौरों की एक नॉस्टैल्जिक यात्रा पर ले गए।

एक स्पेशल कोरियोग्राफ्ड मेडली में सिद्धांत ने इन सभी सितारों के आइकॉनिक सिग्नेचर गानों पर डांस किया, जो हिंदी सिनेमा में डांस की यात्रा और विकास को दर्शाते हैं। उन्होंने शुरुआत की शम्मी कपूर के जोश और करिश्मे से भरे गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ से, जिसमें उनका विंटेज अंदाज और एनर्जी देखने लायक थी। इसके बाद उन्होंने जितेन्द्र के सदाबहार गाने ‘एक आँख मारूं तो’ पर डांस करते हुए उनका ‘जंपिंग जैक स्टाइल बखूबी पेश किया।

मंच तब पूरी तरह 80 का दशक डिस्को वाइब्स में रंग गया, जब सिद्धांत ने मिथुन चक्रवर्ती के कल्ट हिट ‘जूली-जूली’ पर धमाकेदार डांस किया। उन्होंने फिर गोविंदा के मजेदार अंदाज और कॉमिक टाइमिंग को ‘आपके आजाने से’ के जरिए दोहराया, जिससे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

आधुनिक युग में प्रवेश करते हुए सिद्धांत ने शाहिद कपूर की यूथफुल एनर्जी को ‘सड्डी गली आजा’ पर रिक्रिएट किया, और अंत में ऋतिक रोशन के आइकॉनिक ‘दिल ने दिल को पुकारा’ पर डांस करते हुए शो को शानदार अंदाज में खत्म किया, जहाँ उनकी स्मूद मूव्स और फिनेस ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह परफॉर्मेंस इसलिए और खास रही, क्योंकि यह सिद्धांत चतुर्वेदी का पहला ऑन-स्टेज डांस एक्ट था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अब तक अपनी किसी फिल्म में डांस सीक्वेंस नहीं किया है, फिर भी उन्होंने हर स्टेप को इतनी सहजता, एनर्जी और कॉन्फिडेंस से निभाया कि यह यकीन करना मुश्किल था कि यह उनका डेब्यू डांस परफॉर्मेंस है। उनका यह शानदार ट्रिब्यूट रेट्रो चार्म और मॉडर्न एनर्जी का एक परफेक्ट संगम साबित हुआ। सिद्धांत ने न सिर्फ बॉलीवुड के इन महान डांसर्स को सम्मान दिया, बल्कि अपनी अनोखी स्टाइल और फ्रेश एनर्जी से दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में ‘धड़क 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा, उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ शामिल है। साथ ही, वह अजय देवगन फिल्म्स के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्की कौशल को फिल्म डंकी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के 'अर्जन वैली' के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'पठान' के 'बेशरम रंग' के लिए शिल्पा राव को दिया गया।

बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवद्र्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम को मिला।विक्रांत मेस्सी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया।रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया।बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को दिया गया।आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार दिया गया। 'जरा हटके जरा बचके' के 'तेरे वास्ते' के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता। निर्देशक डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिये दिया गया।अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) श्रेयस पुराणिक को एनिमल के गाना सतरंगा के लिये जीता।