Governor Kalraj Mishra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान व्यक्त किया। साथ ही बातचीत के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े हुए विकास के विभिनन मुद्दों पर चर्चा की।

न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी हैं : राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता चिरंजीवी भगवान परशुराम की शोभायात्रा में भाग लिया। बड़ी चौपड़ पर राज्यपाल ने भगवान की आरती उतारी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर जयपुर द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा जलेब चौक से रवाना होकर बड़ी चौपड़ पहुंची थी। राज्यपाल ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म के समय राम नाम रखा गया। महादेव ने जब उन्हें परशु नामक शस्त्र दिया तब वे परशुराम हो गए। न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी है। वे शस्त्र और शास्त्र की भारतीय संस्कृति के संवाहक है। इसके पूर्व जलेब चौक से शोभायात्रा को कठिया परिवारचार्य स्वामी रामरतन देवाचार्य महाराज, हाथोज धाम के महामंडलेश्वर बालमुकुंदाचार्य महाराज सहित प्रमुख संत-महंतों ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया। गगनभेदी जयकारों और भजनों की स्वर लहरियों के साथ शोभायात्रा जिधर से भी गुजरी श्रद्धालुओं ने उस पर पुष्प की वर्षा की। एक ही रंग की वेशभूषा में महिलाएं और साफे बांधकर पुरुष चल रहे थे। सबसे आगे खुले वाहन में भगवा ध्वज थामे युवा सवार थे।

परशुरामजी के साथ चले विभिन्न देवी-देवता
प्रथम पूज्य गणेश जी की वरमुद्रा की झांकी के साथ महाभारत की रचना करते गणपति, त्रिमुख शंकर भगवान, हनुमानजी महाराज भोलेनाथ की आरती करते, राम दरबार, भगवान परशुराम, सीना फाड़कर दिखाते बजरंगबली, परशुरामजी युद्ध, गोविंद देवजी, राधा कृष्ण, शिवलिंग पर शेषनाग, शेरावाली, मां, शिव परिवार, राम-सीता आशीर्वाद देते हुए हनुमानजी के कंधे पर, राम-लक्ष्मण, शिव-पार्वती, आशीर्वाद देते हनुमानजी की मनमोहक झांकियां भी सजे धजे चार ऊंट, घोड़े के पीछे बैंडबाजे वाले मधुर निकालते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सांसद घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा नेता मंजू शर्मा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री महेश जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर के संरक्षक एसडी शर्मा, महानगर अध्यक्ष मोहनप्रकाश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी थे।

सीएम भजनलाल ने ली राज्यपाल कलराज मिश्र के स्वास्थ्य की जानकारी
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र के बाएं घुटने का शहर के सीके बिड़ला हॉस्पिटल में ऑपेरशन हुआ है। फिलहाल, चिकित्सकों की निगरानी में ICU में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। राज्यपाल अब कोटेज में शिफ्ट हो चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राज्यपाल का हाल जानने आज दोपहर अस्पताल पहुँचे। उन्होंने राज्यपाल से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से ईलाज के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

हर पात्र व्यक्ति लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएं: राज्यपाल कलराज मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान जागरूकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा की मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। प्रयास करें कि राज्य का हर पात्र व्यक्ति लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

मिश्र गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए चलाया जा रहा अभियान हर स्कूल, कॉलेज से लेकर गांव गांव तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण होता है। अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा लेंगे तभी राज्य और राष्ट्र को हम कुशल नेतृत्व प्रदान करने की मुहिम में आगे बढ़ सकेंगें।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लोकतंत्र का विशिष्ट पर्व बताते हुए नागरिकों को अपने मत का प्रयोग देश के प्रति दायित्वपूर्ण भावना रखते हुए करने का भी आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विविधता में एकता आधारित है। भारत के लोग ही वह शक्ति हैं जो हमारे देश के संविधान को सक्षम, शक्तिपूर्ण और महत्वपूर्ण बनाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हर नागरिक सोच समझ कर अपने मतदान का प्रयोग करे। अच्छे जन प्रतिनिधियों का चुनाव यदि हम करते हैं तो देश और समाज तेजी से आगे बढ़ेगा और सर्वांगीण विकास की नई और उज्ज्वल राहें खुलेगी। उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव २०२४ के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर पहुंचकर प्रयास करे कि त्रुटि रहित एवं साफ-सुथरी मतदाता सूचियां तैयार हो। उन्होंने कहा कि निवार्चन आयोग की विविध गतिविधियों की जानकारी सभी नागरिकों, मीडिया व राजनीतिक दलों आदि को मिल सके इसके लिए सार्थक रणनीति अपनाएं।

राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर "वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम" पोस्टर का लोकार्पण किया। उन्होंने दो नए युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने निर्वाचन और मतदाता जागरूकता में महती  भूमिका निभाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को इस मौके पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

इससे पहले उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित निर्वाचन और मतदान जागरूकता से जुड़े कलात्मक चित्रों संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित जनों को संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया और मूल कर्तव्य पढ़कर सुनाए। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि यह समय लोकतंत्र की परिपक्वता का दौर है। उन्होंने भारत में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि अभी भी हर चार में एक मतदाता मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए मतदान के लिए लोगों को अधिकाधिक प्रेरित करने, नवाचार अपनाते हुए मतदान के लिए उत्साह और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने नगर निकायों और पंचायत राज संस्थाओं में कराए जाने वाले चुनावों के अंतर्गत मतदान जागरूकता के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता से निर्वाचन के लिए राजस्थान में किए  गए महत्वपूर्ण प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की पूरे देश में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम नव पंजीकृत मतदाताओं का सर्वाधिक आवेदन राजस्थान में हुआ है। समारोह में बारां जिले की सहरिया जनजाति के लोक कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक भी इस अवसर पर उपस्थित रही। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सभी का आभार जताया।

राज्यपाल ने की खुशहाली की कामना
जयपुर। चांदपोल स्थित मंदिर श्री रामचन्द्रजी में राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूजा अर्चना कर भगवान की आरती कर प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की। महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने राज्यपाल को भगवान रामचंद्र की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद राम चरण बोहरा भी मौजूद थे। ठाकुरजी महाराज के विदेशी फूलों की झांकियां सजाकर दोनों को 51 वर्ष पुरानी जरदौजी की पोशाक धारण कराई गई। 108 बालिकाओं ने रामस्तुति नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। 101 हवाई गर्जनाओं के साथ भगवान रामचन्द्रजी, माता जानकी, लक्ष्मणजी, हनुमानजी, भरत और शत्रुघ्न जी की महाआरती की गई। भक्तों ने एक से बढ़कर एक प्राचीन पद और बधाइंया गाई। लड्डू प्रसाद वितरित किया गया।

हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड के पाठ हुए
घुमंतु जाति उत्थान न्यास की ओर से विभिन्न बस्तियों में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड, महाआरती, दीपदान सहित कई कार्यक्रम हुए। मुख्य आयोजन वीकेआई रोड नंबर 17 के आकेड़ा डूंगर स्थित घुमंतू जाति बस्ती में रामोत्सव के रूप में हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास ने रामलला के चित्र के सामने दीप जलाया। कई जगह गायत्री और श्रीराम यज्ञ हुए। विशिष्ट अतिथि निम्स यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. पंकज सिंह, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा थे। घुमंतू कार्य के महानगर प्रमुख राकेश शर्मा ने बताया कि राममय माहौल में हनुमान चालीसा पाठ और भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली ने नौ कुंडीय गायत्री, श्रीराम महायज्ञ में विश्व कल्याणार्थ आहुतियां अर्पित करवाई। बस्ती के लोगों ने सपरिवार राम गायत्री महामंत्र से आहुतियां अर्पित की। व्यासपीठ से मनोज पारीक और उमाशंकर खंडेलवाल ने कहा कि राम इस देश के प्राण है।

पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए गए आरोपों से राज्यपाल की गरिमा गिरी: कांग्रेस
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण में पूर्ववर्ती सरकार को लेकर कही बातों पर विपक्ष के नेता भड़क गए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट के तैयार अभिभाषण में राज्यपाल को खुद का विवेक भी इस्तेमाल करना चाहिए। इस अभिभाषण को पढ़ने से राज्यपाल की गरिमा तार-तार हुई है।

खुद का विवेक इस्तेमाल करते राज्यपाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कैबिनेट जो बनाकर भेजती है, राज्यपाल वही बोलते हैं, लेकिन हमारी पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में गलत खडा किया जा रहा है। यह परिपाटी ठीक नहीं है। केबिनेट कहे वही बोलना है,लेकिन राज्यपाल खुद का विवेक तो लगाते। रिफाइनरी प्रोजेक्ट में देरी की वजह सबको पता है। युवाओं के रोजगार को दिलाने से किसने रोका है। प्रदेश में पर्ची सरकार कोई काम नहीं कर पा रही है। इनकी सौ दिन कार्ययोजना में ही 50 दिन बीत चुके हैं। हमारी चिरंजीवी योजना का मॉडल देखकर उसे विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार के लोग आए थे। अब बंद करने का विचार कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल की आज बैठक में तय किया गया है कि विधायकों को विधानसभा कार्य संचालन की पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी और हर विषय से अवगत कराया जाएगा।

राज्यपाल से पढ़वाए मिथ्यारोप: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं ऐसी रहीं, जिनकी चर्चा और सराहना प्रदेश ही नहीं देशभर में हुई। आमजन और विशेषज्ञों का तो यह मत है कि इन योजनाओं को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। नई सरकार का कर्तव्य है कि इन योजनाओं का और बेहतर ढंग से जनता को लाभ पहुंचाए और राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से अपना विजन जनता के सामने रखें। ऐसा करने की बजाय सरकार ने राज्यपाल से अभिभाषण में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर मिथ्यारोप पढ़वा दिए।

पहले राज्यपाल ने बेहतर बताया, अब गलत बता रहे
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अभिभाषण में राज्यपाल ने अपने पद की गरिमा को तार तार कर दिया है। राज्यपाल जैसे उच्च पद के व्यक्ति से अनर्गल और आधारहीन बातें बुलवाई गई। यही राज्यपाल पांच साल तक हमारी सरकार की योजनाओं को अच्छा और जनहित की बताते थे और आज उन्होंने अपने मुंह से जो कहा है, वो हमें शर्मसार कर रहा है। अभिभाषण जैसे दिल्ली से छपकर आया, वैसे ही उन्होंने पीएम मोदी का गुणगान कर दिया। विपक्ष को खत्म करने और गालियां देने का भाजपा का आचरण है। मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है। वो तो अभिभाषण ऐसे सुन रहे थे, जैसे उनको पता ही नहीं कि क्या छपा है। भाजपा का ऐसा ही रवैया रहा तो हम पूरा विरोध करेंगे।

PM मोदी से राज्यपाल कलराज मिश्र ने की मुलाकात
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी से राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार सुबह मुलाकात की। मोदी से मिश्र ने राजभवन विश्राम गृह में विशेष रूप से मुलाकात की। इस अवसर पर कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री को शुभता के प्रतीक भगवान गणेश की छवि में उकेरी राजस्थान की प्रसिद्ध मीनाकारी कला का स्मृति चिह्न भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान कलराज मिश्र ने मोदी से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संवैधानिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कामों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मोदी 58वें पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेने राजस्थान यात्रा पर हैं और दो दिन से राजभवन के विश्राम गृह में ठहरे हुए हैं और सम्मेलन के आज आखिरी दिन उसमें भाग लेकर उनका दिल्ली लौट जाने का कार्यक्रम हैं।

मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, राज्यपाल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब किसी भी समय आधिकारिक तौर पर बंटवारे की सूची जारी होने की संभावना है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के 22 मंत्रियों ने 30 दिसंबर को शपथ ली थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। शपथ के बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। अब शुक्रवार को विभाग के बंटवारे के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजे थे, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी नववर्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मिश्र ने इस अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख समृद्वि और खुशहाली लिए हो। उन्होंने नए साल में हर पल, हर दिन कुछ नया करते हुए राष्ट्र और समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का आह्वान किया।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की भावभीनी अगवानी की
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के शनिवार को जैसलमेर पहुंचने पर हवाईअड्डे पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए भावभीनी अगवानी की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का बुके भेंट कर स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक टीम "यशस्विनी" को झंडी दिखाकर रवाना किया
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की  महिला बाइक टीम "यशस्विनी" को रविवार को अलबर्ट हाल से झंडी दिखाकर गुजरात में एकता नगर स्थित स्थित स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए रवाना किया। सीआरपीएफ की यह महिला बाइक टीम  "एकता और समावेशिता" के संदेश के साथ 5 अक्टूबर को सिलॉन्ग और श्रीनगर से भारत यात्रा पर निकली है।

राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बाइक दल की बहादुरी और राष्ट्र के प्रति जज्बे की सराहना करते हुए राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की इस यात्रा को महती बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ इस तरह के अभियानों से महिला सशक्तिकरण के संदेश का प्रसार अनुकरणीय है। उन्होंने श्रीनगर के लालचौक और सिलोंग से जयपुर पहुंची महिला बाइक दल की यात्रा के अनुभव सुनकर इसे महिलाओं के अदम्य साहस की प्रतीक यात्रा बताया।
राज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का यह महिला बाइक दल "यशस्विनी" नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने बाइक दल को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के राजस्थान क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विक्रम सहगल ने सीआरपीएफ के आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले इस तरह के महिला साहसिकता अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला बाइक दल के भारत यात्रा पर अलग अलग स्थानों से निकली सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।

सनातन का अपमान करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई
जयपुर। सनातन धर्म के बारे तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के  अपमानजनक बयान के विरोध में शुक्रवार को शहर के गणमान्य व्यक्तियो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मे  सनातन के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक बयानबाजी को समाज में विद्वेष फैलाने वाला बताया। मेजर जनरल अनुज माथुर ने बताया कि भारतवासियो की भावनाओ को आहत करने का सुनियोजित षड्यंत्र हो रहे है। ऐसा लगता है कि भारत को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की है कि उदयनिधि का बयान राष्ट्र हित के लिए घातक है। अतः मामले में हस्तक्षेप कर कठोर कानूनी कार्रवाई करवाए।

उल्लेखनीय है कि डीएमके नेता उदयनिधि ने सनातन को डेंगू, मलेरिया, कोरोना जैसा बताते हुए इसके उन्मूलन की बात कही थी। जिससे देश भर में सनातन में आस्था रखने वालो में नाराजगी है। डीएमके I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल है। ज्ञापन देने वालो में सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, सेना के  सेवानिवृत्त अधिकारी, एक्स वीसी एवं  सेवानिवृत्त न्यायाधीश सम्मिलित थे। ले. जनरल विश्म्भर सिंह, पूर्व न्यायाधीश प्रशान्त अग्रवाल पूर्व आईएएस ललित के पंवार , से.नि. आईजी मदनसिंह राठौड़,  से.नि. कर्नल देवानंद लोहमरोड़ सहित 63 गणमान्य नागरिको ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।