Bhajan Lal government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने हमेशा समाज की आवाज बनकर जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने अपने समर्पण, साहस और निष्पक्षता के माध्यम से समाज को जागरूक करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। शर्मा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार साथियों के सतत परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचारों का प्रसारण करना ही नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण है।

अरावली संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, कहा- अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अरावली पर्वत माला के संरक्षण, वन क्षेत्र विकास और खनन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अरावली क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए, जिससे हरित आवरण को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अरावली का संरक्षण जलवायु संतुलन, भूजल संरक्षण और जैव विविधता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

किसी भी स्तर पर अरावली को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण से जुड़े मामलों में तकनीक के अधिकतम उपयोग, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके जीवित रहने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और विभागीय प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

आगामी बजट की तैयारियां शुरू : वित्त विभाग ने जारी किया BFC बैठक कार्यक्रम, 4 से 8 दिसंबर तक होंगी महत्वपूर्ण बैठकें
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने आगामी बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। वित्त विभाग (Exp. IV & PI डिवीजन) ने बजट वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों और वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमानों को अंतिम रूप देने के लिए बीएफसी (Budget Finalization Committee) बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। यह बैठकें राज्य फंड और केंद्रीय सहायता योजनाओं के लिए आयोजित की जाएंगी।

बैठकें संयुक्त सचिव वित्त (Exp. IV & PI) के कक्ष, मुख्य भवन, कक्ष संख्या 5036(1) में होंगी। वित्त विभाग ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे बजट अनुमानों को वित्त विभाग द्वारा पूर्व में जारी बजट सर्कुलर के अनुसार तैयार करें। विभागों को यह भी कहा गया है कि वे योजना/स्कीम सीलिंग का इंतजार किए बिना IFMS पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रस्तावना भेजें। 4 से 8 दिसंबर 2025 तक निर्धारित बैठकों में कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थान जैसे राजस्थानी सिंधी अकादमी, जवाहर कला केंद्र, पंजाबी भाषा अकादमी, जयपुर कथक केंद्र, राजस्थान हेरिटेज प्रमोशन अथॉरिटी, APRI टोंक, ADMA, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, रविंद्र मंच, राजस्थानी उर्दू अकादमी और भारतीय लोक कला मंडल उदयपुर शामिल होंगे। प्रत्येक विभाग  के लिए अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि वे बीएफसी बैठक से पहले आवश्यक जानकारी IFMS पर अपलोड कर दें।

प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़े, मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए एक प्रभावी और सक्रिय रणनीति अपनाई जाए।बारिश और जलभराव से उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए सभी अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रहने को कहा गया है।

खासकर उन जिलों में जहां अत्यधिक वर्षा हो रही है, वहां राहत शिविर, पीने के पानी की व्यवस्था, फूड पैकेट्स, लाइटिंग और ट्रांसपोर्ट जैसी बुनियादी सेवाओं की सुनिश्चित आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट पर रखा है। स्कूलों और अस्पतालों में जलभराव रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई : आमजन की सुनी पीड़ा, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीयता से संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।  मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं से प्राप्त आवेदनों को व्यक्तिगत रूप से लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आमजन की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब सहन नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई में विभिन्न जिलों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं और मांगों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई जनता से सीधे जुड़ाव का महत्वपूर्ण माध्यम है और यह सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रमाण है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील और सक्रिय प्रशासनिक रवैये को अपनाने का आह्वान किया।

गैस टैंकर हादसे के मृतक परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देगी भजन लाल सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार घटना में मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

भजन लाल सरकार की कैबिनेट की बैठक चार सितंबर को
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे सीएमओ में होगी। बैठक में 17 नए जिलों को लेकर पंवार कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद अनुमोदन संभव बताया जा रहा है। साथ हीं इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर निवेशकों को राजस्थान में निवेश करने पर और रियासत देने पर भी कई निर्णय होने की संभावना  है।

भजन लाल सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक 28 अगस्त को
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 28 अगस्त को होगी। दोपहर तीन बजे सीएमओ में होने वाली बैठक में  विभिन्न नीतिगत मसलों को लेकर विचार होगा। इसके साथ ही सरकार बजट घोषणाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए मंत्रियों के जिलों में दौरे और जनसुनवाई को लेकर मंथन होगा।

कांग्रेस के हंगामे के कारण तीन बार सदन की कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित, कल सरकार देगी जवाब
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को दलित अत्याचार को लेकर विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल में प्रदेश में बढ़ रही दलित अत्याचारों की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया।

हंगामा बढ़ने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने पहले दो बजे तक फिर आधे आधे घंटे के लिए दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बाद में तीन बजकर छह मिनट पर कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने व्यवस्था देते हुए कहा विपक्ष के उठाये मुद्दे पर मंगलवार को शून्यकाल के बाद सरकार से जवाब दिलवाने की बात कही। इस पर कांग्रेस सदस्य शांत हो गए और सदन की कार्यवाही सुचारु हो गई।

ओबीसी को पुलिस सेवा में मिलने वाली 5 साल की छूट का प्रावधान खत्म, भजन लाल सरकार का फैसला
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने पुलिस सेवा में ओबीसी को मिलने वाली 5 साल की छूट के प्रावधान को खत्म कर दिया है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह संशोधन भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की ओर से अधिसूचित किया गया है।

संशोधन का नाम राजस्थान पुलिस सेवा (संशोधन) नियम, 2024 होगा और यह 16 अप्रैल 2021 से प्रभावी माना जाएगा। राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 11 के उप-नियम (1) में (xvii) अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के मामले में अपरिवर्तित अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट को खत्म किया गया है। इसे 16 अप्रैल 2021 से प्रभावी माना जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हरीश चौधरी ने इस आदेश को लेकर एक्स पर लिखा कि राजस्थान पुलिस सेवा में ओबीसी वर्ग को आयु में मिलने वाले पाँच वर्ष की शिथिलता के नियम को ख़त्म कर सरकार ने एक बार फिर अपनी राजशाही सोच को दर्शाया है। क्या अब भी हम चुप रहे? नहीं, नहीं, नहीं। सरकार के हर अन्याय के विरुद्ध हम सड़क से लेकर सदन तक संगठित होकर लड़ाई लड़ेंगे।

भजनलाल सरकार 5 साल में नहीं कर पाएगी एक भी भर्ती, भाजपा-आरएसएस की सोच घातक: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने नीट परीक्षा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विवादित बयानों को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। भाजपा और आरएसएस की सोच को घातक बताते हुए डोटासरा ने दोनों मुद्दों पर अपनी सोच स्पष्ट करने के लिए कहा है।
डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में 24 लाख बच्चों का भविष्य दाव पर लगा है। भाजपा और कांग्रेस के नेता बार बार कह रहे हैं कि पेपरलीक हुआ है। संगठित भ्रष्टाचार के सबूत सामने आ चुके हैं। नीट यूजी की जांच सीबीआई को दी जा चुकी है और एनटीए अध्यक्ष भी बदल दिया, फिर भी मोदी सरकार अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रही। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार हमलावर रहेगी। डोटासरा ने दावा किया कि भजनलाल सरकार 5 साल में एक भी भर्ती नहीं कर पाएगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विवादित बयानों पर कहा कि आरएसएस ने दिलावर जैसे व्यक्ति को शिक्षा और पंचायतीराज जैसा महत्वपूर्ण महकमा दिलवा दिया, जो उनसे सम्भल नहीं रहा। चूंकि मैने आरएसएस पर सबसे ज्यादा हमला बोला है, इसलिए आरएसएस ने दिलावर को केवल इसलिए मंत्री बनवाया है कि वो मुझे और अशोक गहलोत को गाली देते रहें। भाजपा और आरएसएस को अपनी सोच स्पष्ट करनी चाहिए कि उनकी विचारधारा क्या है और क्यों आदिवासियों को लेकर ऐसे बयान दिलवा रहे हैं। उनके दोहरे चरित्र की सोच देश प्रदेश के लिए घातक है। कांग्रेस ऐसी सोच के खिलाफ हमेशा लडाई लड़ती रहेगी।

हाईकोर्ट द्वारा हीटवेव पर स्वप्रसंज्ञान लेने पर डोटासरा ने राज्य सरकार पर कसा तंज- भाजपा सरकार अलर्ट नहीं ऑटो मोड पर
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा हीटवेव से हो रही मौतों के मामले को स्वप्रसंज्ञान में लेने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार अलर्ट मोड पर नहीं ऑटो मोड पर आ गई है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "राजस्थान की भाजपा सरकार अलर्ट नहीं "ऑटो मोड" पर है, तभी तो कोर्ट को स्वप्रसंज्ञान लेकर आदेश देने पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप से करीब 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, भाजपा सरकार लू से बचाव एवं बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है। सरकार की लापरवाही के बाद अब हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेकर सरकार को विशेष एडवाइजरी जारी करने एवं मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। लू से बचाव एवं राहत के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से उचित इंतजाम करने और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार लू से हुई मौतों के मामले में पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है।"