Nagar Nigam Greater Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला : जिलाध्यक्ष अमित दाधीच बोले- जयपुर के वार्डों में गंदगी, बदइंतजामी से लोग परेशान ; सरकार का कोई ध्यान नहीं
जयपुर। राजधानी जयपुर के वार्डो में गंदगी और बदइंतजामी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि आप पार्टी आम लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी। जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर के कई वार्डों में लोग गंदगी से परेशान हैं। कई वार्ड में तो टूटे सीवरेज के चलते गलियों में गंदगी बह रही है और लोग उसी में से गुजरने को मजबूर हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने जयपुर में ऐसे कई वार्ड के दौरे कर लोगों की परेशानी समझी है। नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। यंहा पार्षद भाजपा के जीतें या कांग्रेस के लेकिन दोनों ही लोगों की पीड़ा समझने में नाकायमाब रहे हैं। हम इन सभी समस्याओं को लेकर लोगों के लिए संघर्ष करेंगे।

हम दौरे वाले सभी वार्डों के लिए नगर निगम में ज्ञापन देंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष संगीता गौड़ ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर हम नगर निगम में आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। नगर निगम के अफसरों को जनता की समस्याओं के लिए चेताएंगे। नगर निगम में पार्टी के उतरने के सवाल पर कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर आगामी निकाय चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। दाधीच ने कहा कि हम प्रदेश भर में अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएंगे। इससे पहले लोगों को आप पार्टी के मुद्दों के बारे में जानकारी देंगे। हमारी पार्टी में हम जल्दी ही खाली पदों को भरकर सभी जिलों में सक्रिय होंगे।

नमस्ते योजना: निगम ग्रेटर मुख्यालय पर लगा शिविर
जयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर से मुख्यालय परिसर में नमस्ते योजना के तहत सीवर एवं सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में 100 सीवर कर्मचारियों को पीपीई किट हेलमेट, आई वीयर, फेस मास्क, दस्ताने, जूते, बॉडी सूट आदि का वितरण किया। इसके अतिरिक्त 75 सीवर एवं सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड की ई केवाईसी भी करवाई गई।

इस मौके पर आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने 10 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नमस्ते योजना का प्राथमिक लक्ष्य सीवर एवं सैप्टिक क्लीनिक वर्कर्स की सुरक्षा तथा गरिमा को सुनिश्चित करना है। योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में सीवर एवं सैप्टिक टैंकों की सफाई में लगे हुए वर्कर्स को शामिल किया गया है।

इस शिविर के साथ ही नि:शुल्क हैल्थ चैकअप एवं जांच शिविर के माध्यम से उपस्थित सफाई एवं सीवर सैप्टिक क्लीनिक वर्कर्स के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया मौजूद रहे।

कांग्रेसी पार्षदों ने निगम ग्रेटर प्रशासन की अर्थी निकाली
जयपुर। बारिश के चलते शहर की खस्ताहाल सड़कों, सीवर, रोड लाइट एवं कचरा संग्रहण की समस्याओं से आमजन को हो रही परेशानी के बाद भी नींद में सो रहे नगर निगम जयपुर ग्रेटर प्रशासन की कांग्रेसी पार्षदों ने अर्थी निकाली। इसके बाद आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने ज्ञापन सौंपा।

निगम ग्रेटर के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में अर्थी लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि निगम द्वारा अनियमितताओं व आम जन की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। शहर की सड़कों पर आमजन का चलना मुश्किल हो रहा है और बंद रोड लाइटें कोढ़ में खाज का काम कर रही हे लेकिन अधिकारी अपने चैबरों से बाहर नहीं निगम रहे हैं। कंट्रोल रूम में रोजाना सैकड़ों शिकायत रोड लाइट्स की आ रही हैं।

अधिकारी-ठेकेदार मिलीभगत कर कंट्रोल रूप में ही उनको सही कर देते हैं और शिकायत कर्ता को पता तक नहीं रहता है। इसके साथ ही जगह जगह सीवर लाइनों के जाम होने व कचरा संग्रहण के लिए ना तो समय पर हूपर आ रहे हैं जिससे सड़कों पर कचरा एकत्रित हो रहा है और ना ही हूपरों पर हैल्पर लगे हुए हैं। निगम प्रशासन की अर्थी के साथ पहुंचे कांग्रेसी पार्षदों को पुलिस ने अंदर जाने से रोका और हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद जबरन कांग्रेसी पार्षद आमजन के साथ निगम कार्यालय में पहुंच प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग दो घंटे नारेबाजी व जनता की मांग को देखकर आयुक्त रियाड़ ने 11 लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी और आंदोलनकारियों ने उनको मांगों का ज्ञापन सौंपा।

अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई 2.76 लाख का वसूला जुर्माना
जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर की जा रही कार्रवाई के दौरान नगर निगम जयपुर ग्रेटर की पशु प्रबंधन टीम ने तीन दिन चले अभियान में बिना लाइसेंस के संचालित 15 अवैध थड़ियों, दुकानों को सीज कर दिया। इसके साथ ही 2 लाख 76 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला।

उपायुक्त पशु प्रबंधन मनोज कुमार वर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेन्द्र चिराणा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाकर अवैध मीट की दुकानों, थड़ियों पर कार्रवायी की जा रही है। वर्मा ने बताया कि से चल रहे इस अभियान के तहत अब तीन दिन में 2 लाख 76 हजार से अधिक कैरिंग चार्ज वसूल करने के साथ ही 560 किलो से अधिक अवैध मीट मांस जब्त किया जा चुका है।

कार्रवायी के दौरान 15 से अधिक दुकानों को सीज किया गया। इसके साथ ही 483 जिंदा मुर्गों एवं 6 बकरों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ज्योति नगर, त्रिवेणी नगर पुलिया, अग्रवाल फार्म, करतारपुरा फाटक, नन्दपुरी बाइस गोदाम, गोपालपुरा बजरी मण्डी, दुर्गापुरा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

मेयर सौम्या गुर्जर के एडवाइजर समेत 14 अधिकारियों को हटाया
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। नगर निगम ग्रेटर कमिश्नर ने सोमवार को एक आदेश जारी कर 14 ऐसे अधिकारियों को हटाया है जो रिटायर्ड होने के बाद नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय या स्वायत्त शासन निदेशालय में काम कर रहे थे। इसमें जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर का एडवाइजर भी शामिल हैं, जो पिछले कई साल से इस पोस्ट पर रिटायर्ड होने के बाद भी कार्यरत थे। इसमें मेयर के सलाहकार से लेकर लेखाधिकारी, जनसंपर्क, विधि सहायक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जैसे पदों पर काम कर रहे थे। कमिश्नर रुकमणी रियार की ओर से जारी आदेशों में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर मुरलीपुरा जोन में नियुक्त रामकिशोर गुप्ता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ज्ञान प्रकाश पारीक, वरिष्ठ सहायक अनिल किशोर पारीक, निदेशक विधि सलाहकार कैलाशराम ईनाणिया, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क बृजेश पारीक है। इनके अलावा मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर के सलाहकार रमाकांत अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी बजरंग लाल शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुष्पेन्द्र सिंह हाड़ा, स्टेनोग्राफर अशोक कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी युवराज कुमार गंगवाल, सीनियर ज्वाइंट लॉ एडवाइजर गोपाल लाल शर्मा, आयुक्त मदन कुमार शर्मा, सीनियर ज्वाइंट लॉ एडवाइजर सुनील राय और कमिश्नर राजेन्द्र कुमार सिंघल का नाम शामिल है।