device - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पांच मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, बैंक डिटेल से जुड़े दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीकर जिले के खंडेला निवासी हरफूल यादव (33), जाजोद निवासी राजेंद्र कुमार रूलानियां (23) तथा झुंझुनूं जिले के गुढ़ागोड़जी क्षेत्र निवासी विजेंद्र कुमार (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रामनगरिया के जगतपुर स्थित चंद्रविला के एक फ्लैट में कुछ युवक ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने पोर्टल से जोड़ते थे। खिलाड़ियों से पैसे लेकर उन्हें कॉइन उपलब्ध कराए जाते थे। गेम हारने पर रकम आरोपियों के पास रह जाती थी, जबकि जीतने वाले खिलाड़ियों की आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और उन्हें जीती गई राशि का भुगतान नहीं किया जाता था। इस तरह ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। आरोपियों द्वारा अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड और बैंक खातों का भी उपयोग किया जाता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: जयपुर में 3 बुकी गिरफ्तार, 15 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त
जयपुर। जयपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों प्रदीप कुमार (36), अंकित पूनिया (21) और संजय कुमार (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत भारी मात्रा में सट्टे से जुड़ा सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीएसटी टीम और खोरा बिसल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्रिकेट सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि खोरा बिसल इलाके में स्थित एक मकान से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और गुजरात टाइटंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डीएक्स-13 आईडी के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा खिलवा रहे थे और संगठित तरीके से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, सट्टे के हिसाब की 6 रजिस्टर कॉपियां, 11 बैंक पासबुक, 24 एटीएम कार्ड, वाई-फाई सेटअप बॉक्स, चार्जर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

कश्मीर में पुल के पास संदिग्ध शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण बरामद
जम्मू। कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर-घगवाल क्षेत्र में पुल के पास एक संदिग्ध शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) पाए जाने के बाद सीमावर्ती गांव में दहशत फैल गयी। पुलिस ने बताया कि शेरपुर गांव में पुल के पास संदिग्ध आईईडी पाया गया।

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद हीरानगर और घगवाल पुलिस स्टेशनों से पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने उपकरण को निष्क्रिय कर दिया है जिससे बड़ा हादसा टल गया।