Privilege Motion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में एक मंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाये हैं इसलिए सरकार ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।

किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व सूचना दिये बिना सदन में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। यह विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। इसकी सूचना लोकसभा अध्यक्ष को दी जायेगी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कोई उपयोगी और ठोस बात नहीं की। वह केवल बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे। राहुल गांधी जब आरोप लगा रहे थे तब उनसे किरेन रिजिजू ने कहा कि जब शाम पांच बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चर्चा का जवाब देंगी तब वह सदन में मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सदन में अपना भाषण देने के बाद सदन से चले गये जबकि नियम है कि एक बार कोई सदस्य अपना भाषण समाप्त करने के बाद सदन से तुरंत वापस नहीं जाता है। राहुल गांधी हमेशा अपना भाषण देकर सदन से चले जाते हैं। यह गंभीर मामला है।

सीएम ने ईआरसीपी पर गलत तथ्य दिए, हम विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे: डोटासरा
जयपुर। ईआरसीपी पर सीएम भजनलाल के विधानसभा में दिए आंकड़े को गलत बताते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने इसे विशेषधिकार हनन का मामला बताया है।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि सीएम भजनलाल ने ईआरसीपी पर सिंचाई और पानी को लेकर विधानसभा में गलत तथ्य पेश किए, जबकि मध्य प्रदेश से हुए एमओयू में आंकड़े अलग हैं। यह सीधे तौर पर विशेषाधिकार हनन का मामला है। अब आगे जब विधानसभा चलेगी तो हम विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लगाएंगे।

भजनलाल सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए डोटासरा ने कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। ये केवल धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं। सीएम भजनलाल के दिए गए बयान पर डोटासरा ने कहा कि कौन सी चक्की का आटा खाते है ये तारानगर वाले नेताजी से पूछ लो। एक बार तारानगर वाले ने भी आटे की बात की थी उनको पता चल गया। डोटासरा ने कहा, मैं सदन में सभी आरोपों का जवाब दूंगा। मैं व्यक्तिगत आरोपों से घबराता नहीं हूं। जब मैं जवाब देने लगूंगा और उनके मामले उजागर करूंगा तो मुंह पर ताले लग जाएंगे।

डोटासरा ने इंदिरा रसोई योजना को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मैं गारंटी से कहता हूं कि आधी रसोई बंद कर दी है। अब प्रदेश में सिर्फ 500 ही रसोई चल रही है। रसोई में भोजन करने वालों की संख्या भी सीमित कर दी गई है। चिरंजीवी योजना में भी प्रदेश में इलाज बंद सा हो गया है।