Kanwatiya Hospital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांवटिया अस्पताल में एक्स्ट्रा हेपेटिक हाइडेटिड सिस्ट का सफल ऑपरेशन, जानवर के संपर्क से फैलती है सिस्ट
जयपुर। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित कावंटिया हॉस्पिटल में एक दुर्लभ सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल साइंस में इसे एक्स्ट्रा हेपेटिक हाइडेटिड सिस्ट कहा जाता है। ये सिस्ट अक्सर बहुत कम मरीजों में देखने को मिलती है और ये अक्सर जानवर (कुत्ते या गाय) के संपर्क से फैलती है। इसमें जानवर से निकला परजीवी संक्रमण मनुष्य के शरीर में प्रवेश करने के बाद अक्सर लिवर या फेफड़े पर एक लिक्विड (तरल) थैली के तौर पर सिस्ट बना लेता है। लेकिन इस केस में ये सिस्ट यूट्स (गर्भाश्य) और यूरेटर (किडनी से यूरिन ब्लडर को जोड़ने वाली धमनी) से चिपकी मिली, जो दुर्लभ मामला है।

सीनियर सर्जन डॉ. पंकज पोरवाल ने बताया- कोटा की रहने वाली 35 साल की महिला में ये केस मिला। उन्होंने बताया, ग्रामीण एरिया में रहने वाली ये महिला पिछले कई महीने से इस सिस्ट के कारण परेशान थी। उसे बार-बार उल्टी आने के साथ पेट में दर्द होने, पेट फूलने और पेशाब में परेशानी की शिकायत थी। कोटा में भी हॉस्पिटल में लम्बे समय तक इलाज करवाया, लेकिन बीमारी ट्रेस नहीं होने के कारण इलाज सही नहीं हुआ, जिसके बाद वे यहां आई। मरीज के पेट की सोनोग्राफी, सीटी स्कैन समेत अन्य जांच करवाने के बाद सिस्ट ट्रेस हुई और अन्य दूसरी जांच करवाने के बाद पता चला कि ये एक्स्ट्रा हेपेटिक हाइडेटिड सिस्ट है, जो करीब 15×12 सेंटीमीटर की है। इसके बाद हमने कुछ दिन महिला को दवाईयां देकर उसकी स्थिति को स्टेबल करने के बाद कल भर्ती किया और आज उसकी सर्जरी करके सिस्ट को निकाला। डॉक्टर ने बताया कि अक्सर इस तरह की सिस्ट निकालने में सबसे बड़ा खतरा उसके फटने का रहता है। अगर सिस्ट ऑपरेशन के दौरान फट जाए तो शरीर के अंदर गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलेक्सिस) या संक्रमण फैल जाता है, जिससे मरीज के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

कांवटिया अस्पताल में खुले में महिला के प्रसव का मामला : निलंबन के विरोध में पांच दिन से लगातार जारी है रेजिडेंट्स का कार्य बहिष्कार
जयपुर। जयपुर के कांवटिया अस्पताल में खुले में महिला के प्रसव का प्रकरण में  चिकित्सा विभाग की ओर से तीन रेजिडेंट डॉक्टरों के निलंबित के बाद हड़ताल पर गए एसएमएस मेडीकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स की आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी हड़ताल जारी है। दो दिन से सरकारी छुट्टी होने के कारण आज सुबह से ही अस्पतालों में भारी भीड़ है और रेजीडेन्ट के हड़ताल के कारण मरीजों को अस्पतालों में देखने वाला कोई नहीं है । इधर सरकार के साथ रेजिडेंट्स की कोई वार्ता भी नही हुई है ऐसे में जार्ड ने कहा कि जब तक रेजिडेंट का निलंबन खत्म नहीं किया जाएगा तब तक सभी रेजिडेंट डॉक्टर किसी भी अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं जाएंगे। वहीं रेजीडेंट्स की हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीज परेशान हो रहे हैं। ऑपरेशन टाले जा रहे हैं। ओपीडी आईपीडी में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। अस्पतालों में भारी भीड़ है और  वैकल्पिक इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

कांवटिया अस्पताल में खुले में प्रसव का मामला: रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, अब एक सीनियर रेजिडेंट को भी किया सस्पेंड
जयपुर। कांवटिया अस्पताल में चबूतरे पर महिला का प्रसव होने के मामले में निलंबित किए गए तीन रेजिडेंट डॉक्टर्स के निलंबन के बाद अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुषमा को भी सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस निलंबन के विरोध में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में रेजिडेंट्स का बुधवार को तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस कारण एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानी हुई। इसमें सबसे ज्यादा ओपीडी के मरीज रहे। आपरेशन टाले जा रहे हैं। भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा रेजिडेंट्स से कोई वार्ता नहीं की जा रही है। रेजिडेंट्स भी निलंबन वापस नहीं लेने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं। इसके विरोध में बुधवार शाम को एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में रेजिडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला।

कांवटिया की एसआर डॉ. सुषमा सस्पेंड
इस मामले में एक और कारवाई की गई है। घटना के वक्त गैरहाजिर सीनियर रेजिडेंट पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच में लापरवाही मानते हुए सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुषमा को निलंबित कर दिया है। घटना के वक्त डॉ. सुषमा ड्यूटी पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच में लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित किया है। वहीं डॉ. सुषमा ने चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को मेरी ड्यूटी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी मे थी, जिसकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज है और इस दौरान मैनें 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच सिजेरियन भी किया था। फिर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक मेरी आॅनकॉल ड्यूटी थी। इस घटना के बाद सीनियर डॉक्टर द्वारा रोस्टर को दो दिन बाद बदलकर मेरी ड्यूटी दो बजे से 8 बजे तक आॅन फ्लोर कर दी और रात की ड्यूटी किसी अन्य डॉक्टर की लगा दी। इस पूरे प्रकरण में मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है।

कांवटिया अस्पताल और जलदाय विभाग के दफ्तर में प्रशासनिक सुधार विभाग का छापा, समय पर दफ्तर नहीं आने वालों के नाम नोट किए
जयपुर। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने बुधवार सुबह शास्त्री नगर स्थित कांवटिया अस्पताल और विद्याधर नगर स्थित जलदाय कार्यालय पर छापा मारा। टीम सुबह कांवटिया अस्पताल पहुंची और उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे में लिया। फिर जो अधिकारी और कर्मचारी समय पर सुबह 9 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे उनके नाम नोट किए। टीम ने अनुपस्थितों की सूची बनाई और अपने साथ ले गई। साथ ही टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके बाद टीम विद्याधर नगर स्थित जलदाय विभाग के डिवीजन नॉर्थ-4 दफ्तर में पहुंची। यहां अचानक पड़े छापे से हड़कंप मच गया। टीम को विद्याधर नगर कैंपस में गंदगी मिली। ऐसे में साफ-सफाई के निर्देश दिए। पानी के टैंकर के लिए अधिकृत मोबाइल नंबर प्लेट गायब मिली। दफ्तर के स्टोर रूम में फायर सेफ्टी के इतंजाम नहीं थे। हालांकि सभी इंजीनियर्स की उपस्थिति समय के हिसाब से दर्ज मिली।