banknifty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market All Time High : सेंसेक्स ने पहली बार 81 हजार का आंकड़ा छुआ
मुंबई। विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समूह के शेयरों में हुई जबरदस्त लिवाली ने आज शेयर बाजार को ऊंचाई के नए शिखर पर पहुंचा दिया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 626.91 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ पहली बार 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81,343.46 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 187.85 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 24,800.85 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली हुई, जिससे मिडकैप 0.99 प्रतिशत की गिरावट लेकर 47,351.90 अंक और स्मॉलकैप 1.15 प्रतिशत लुढ़ककर 53,675.92 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4016 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1424 में लिवाली जबकि 2500 में बिकवाली हुई वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियों में बढ़त जबकि 15 में गिरावट रही।

विश्लेषकों के अनुसार, नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव वैश्विक स्तर पर बाजारों को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक है। जनमत सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि अब डॉनल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति बनना अधिक संभावित है। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने का निहितार्थ अमेरिका में आयात पर उच्च टैरिफ है, विशेष रूप से चीन से। इसके अलावा, ट्रम्प कमजोर डॉलर के पक्ष में हैं।

डॉलर में पहले से ही गिरावट आनी शुरू हो गई है और डॉलर इंडेक्स अब 103.68 पर है। इसका मतलब है कि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। भारतीय शेयर बाजार के नजरिए से सकारात्मक बात यह है कि डॉलर के कमजोर पडऩे से विदेशी पोर्टफोलियो निवेश प्रवाह घरेलू बाजार में बढ़ेगा, जिससे बाजार में लचीलापन आएगा।

इससे निवेश धारणा मजबूत हुई और बीएसई के आईटी और टेक समेत आठ समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान आईटी 1.84, टेक 1.84, एफएमसीजी 0.86, वित्तीय सेवाएं 0.21, हेल्थकेयर 0.05, दूरसंचार 0.63, ऑटो 0.35 और बैंकिंग समूह के शेयर 0.48 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रुझान सकारात्मक रहा। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.76, जर्मनी का डैक्स 0.21, हांगकांग का हैंगसेंग 0.22 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.48 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं जापान के निक्केई में 2.36 प्रतिशत की गिरावट रही।

Stock Market : सेंसेक्स पहली बार 80 हजार पार, निफ्टी ने भी 24,307.25 का ऑल टाइम हाई छुआ
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर मानसून के सामान्य रहने और सरकार के आर्थिक गतिविधियों को गति दिए जाने की उम्मीद में हुई जोरदार लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार ने नया रिकार्ड कायम करते हुए सेंसेक्स 80 हजार अंक और निफ्टी 24300 अंक के पार पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को 572 अंकों की बढ़त लेकर पहली बार 80,013.77 अंकों पर खुला। इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 154.30 अंकों की उछाल के साथ 24,291.75अंक पर खुला।

सत्र के दौरान सेंसेक्स 80074.3 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी मुनाफावसूली से यह 79754.95 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अभी यह 79955.02 अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी सत्र के दौरान 24307.25 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह 24207.10 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन अभी यह 24274.10 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Update: निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईआई बैंक की ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349.24 अंक की छलांग लगाकर 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 73,057.40 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.70 अंक की बढ़त लेकर 22,196.95 अंक हो गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत उतरकर 39,978.15 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत टूटकर 45,927.56 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3931 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1949 में तेजी जबकि 1887 में गिरावट रही वहीं 95 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि 22 लाल निशान पर बंद हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 11 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.87, हेल्थकेयर 0.20, दूरसंचार 0.22, यूटिलिटीज 0.66, बैंकिंग 1.23, कैपिटल गुड्स 0.21, तेल एवं गैस 0.31, पावर 0.80, रियल्टी 1.13 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.22 और जापान का निक्की 0.28 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.57 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.42 प्रतिशत की बढ़त रही।

Stock Market Update: हेल्थकेयर और रियल्टी कंपनियों में लिवाली से लौटी बाजार की तेजी
मुंबई। विश्व बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, रियल्टी, ऑटो और सर्विसेज समेत 18 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत शेयर में आज तेजी लौट आई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 612.21 अंक की छलांग लगाकर 71,752.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी 203.60 अंक उछलकर 21,725.70 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,774.50 अंक और स्मॉलकैप 1.83 प्रतिशत की उड़ान भरकर 45,722.58 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3914 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2455 में तेजी जबकि 1373 में गिरावट रही वहीं 86 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 46 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष चार में बिकवाली हुई।

बीएसई में इंडस्ट्रियल्स और कैपिटल गुड्स की 1.23 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान हेल्थकेयर 2.67, रियल्टी 2.29, कमोडिटीज 1.48, सीडी 1.43, ऊर्जा 0.73, एफएमसीजी 0.91, वित्तीय सेवाएं 1.31, आईटी 0.87, दूरसंचार 0.97, यूटिलिटीज 1.15, ऑटो 1.77, बैंकिंग 1.29, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.71, धातु 1.09, तेल एवं गैस 0.29, पावर 1.15, टेक 0.73 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.60 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रूख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 0.11, हांगकांग का हैंगसेंग 1.39 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.48 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान के निक्केई में 0.61 प्रतिशत की तेजी रही।