CP Joshi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देवनानी का गहलोत पर पलटवार: नियम नहीं पढ़ते, जो प्रावधान बता रहे हैं वही उनके समय में बने थे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर कांग्रेस नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। देवनानी ने कहा कि गहलोत शायद नियम पढ़ते नहीं हैं, क्योंकि जिन प्रावधानों पर वे सवाल उठा रहे हैं, वे उनके मुख्यमंत्री रहते हुए तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी के समय तय किए गए थे।

देवनानी ने स्पष्ट किया कि 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में कोई नया नियम या प्रावधान नहीं जोड़ा गया है। सदन की सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत हैं और प्रश्नकाल, शून्यकाल, पर्ची व्यवस्था एवं प्रश्न पूछने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 से ही प्रश्नों की ग्राह्यता, समयावधि और सीमा से जुड़े प्रावधान विधानसभा बुलेटिन में शामिल हैं, जो लगातार जारी होते रहे हैं। इस बार भी वही नियम लागू हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने पर्ची व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि यह व्यवस्था पहली बार 1995 में तत्कालीन अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा के समय शुरू हुई थी, जिसे वर्ष 2021 में सी.पी. जोशी के कार्यकाल में बंद किया गया। बाद में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए इसे पुनः प्रारंभ किया गया। वर्तमान व्यवस्था में केवल पर्ची और प्रश्न ऑनलाइन जमा करने की सुविधा जोड़ी गई है, प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देवनानी ने “तुच्छ विषय” शब्द के उपयोग को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा की नियमावली में यह प्रावधान 1956 से मौजूद है। यही नियम लोकसभा और देश की अन्य विधानसभाओं में भी लागू है। इसमें कोई नया संशोधन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रश्नों को सीमित क्षेत्र और यथासंभव हाल की जानकारी तक रखने का उद्देश्य विभागों को समय पर उत्तर देने में व्यावहारिक सुविधा देना है, ताकि विधायक सदन में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख सकें।

राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार को तथ्यहीन बताते हुए देवनानी ने कहा कि विधायकों पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। विधानसभा सदन नियमों और स्वस्थ संसदीय परंपराओं के अनुसार संचालित होता है और सभी सदस्य उन्हीं नियमों के तहत कार्य करते हैं।

जोशी की मांग पर दिलावर ने किया फैसला : 28 फरवरी को मनाएंगे महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की मांग पर राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रगौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस को शिविरा पंचांग में शामिल कर लिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि सांसद सीपी जोशी ने इस संबंध में पत्र लिखकर आग्रह किया गया था, जिस पर 28 फरवरी को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस विद्यालय स्तर पर मनाने के निर्देश जारी किए हैं।

इस दिन प्रदेशभर के विद्यालयों में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और आदशोंर् से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

सीपी जोशी ने भगवान सिंह रोलसाहबसर को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों से मिलकर की संवेदना व्यक्त
जयपुर।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज जयपुर में क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात सांसद सीपी जोशी खींवसर पहुंचेंगे।

जहां चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से मिलकर उनकी धर्मपत्नी प्रीति कुमारी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद सांसद सीपी जोशी अजमेर पहुंचकर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत की धर्मपत्नी रतन कंवर के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

कोर्ट के आदेश का स्वागत करना चाहिए: सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने अजमेर दरगाह शरीफ मामले में कोर्ट के सर्वे के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि निचले कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। हम सब देखें तो मुगल आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, मूर्तियां तोड़ी। कई जगह धर्म परिवर्तन करा दिए। इस मामेले में किसी को खुश होने और नाराज होने की जरुरत नहीं है।

कोर्ट से सर्वे का आदेश है तो उसका स्वागत करना चाहिए। सही हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। हड़बड़ाहट की जरुरत नहीं है। कोर्ट जो भी आगामी आदेश देगा उसका सभी स्वागत करेंगे।

राहुल गांधी को लेकर जोशी का पत्र हास्यास्पद: गहलोत
जयपुर। भाजपा सांसद सीपी जोशी के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को लिखे पत्र में राहुल गांधी का पासपोर्ट जप्त करने की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हास्यास्पद और शरारतपूर्ण बताया है। गहलोत ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में लोकसभा स्पीकर को लिखा गया पत्र ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि शरारतपूर्ण है।

राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समाज एवं दलित वर्ग के बारे में जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जैसा भाजपा पेश करने की कोशिश कर रही है। भाजपा केवल राहुल गांधी को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। राहुल गांधी भारत देश के युवा, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग की आवाज हैं और उनकी भावनाओं को दुनिया के सामने रखना उनका कर्तव्य है।

उपचुनावों में खुद मैदान में उतरे जोशी, दौरे कर नब्ज टटोल रहे
जयपुर। राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें सरकार की तो अग्नि परीक्षा होनी ही है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी खुद को एक बार फिर से साबित करना है। ऐसे में वे खुद अब इन पांच सीटों पर जीत के लिए बागड़ोर संभालकर फील्ड में उतर गए हैं।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायक जीतकर सांसद बन गए हैं। ऐसे में राजस्थान की झुंझुनूं, खींवसर, देवली उनियारा, दौसा और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। जोशी खुद एक-एक सीट पर बारीकी से पार्टी की जीत के लिए स्टडी कर रहे हैं और सीटों पर दौरा करना शुरू कर चुके हैं। पिछले तीन दिन में उन्होंने पहले झुंझुनूं और उसके बाद सीकर का दौरा किया है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को साथ लेकर दौसा विधानसभा सीट पर दौरा करने गए। वहां से टोंक गए। जिलों में दौरे के दौरान हुए भाजपा के स्थानीय, नेताओं, पदाधिकारी से मुलाकात कर सीधा संवाद कर रहे हैं। इन सीटों पर जीत के लिए पार्टी को क्या करना चाहिए, इसे लेकर उनके सुझाव ले रहे हैं।

इसमें उन्हें संगठन में व्याप्त कमियां और सरकार के स्तर पर इन क्षेत्रों के लिए संभावित जन हितैषी कार्यों के सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इसी संबंध में मुलाकात की है ताकि सरकार के स्तर पर इन सीटों पर जनता के लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराया जा सके। पार्टी को चुनाव में जीत का सेहरा बांधा सके। दौसा, टोंक के बाद आगामी एक सप्ताह के भीतर वे नागौर और फिर बांसवाड़ा की का भी दौरा करने जा रहे हैं।

प्रत्याशी चयन के समीकरण और चेहरे भी तलाश रहे
जोशी जिन उपचुनाव वाले जिलों में जा रहे हैं, वहां स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से क्षेत्रीय जीत के जातिगत, सामाजिक समीकरणों को भी गहनता से समझ रहे हैं। ताकि जातिगत समीकरणों के मुताबिक प्रत्याशी चयन हो। साथ ही उन चेहरों का भी फीडबैक अप्रत्यक्षत: ले रहे हैं जो यहां भाजपा को जीत दिलवा सकते हैं। वे अभी से संभावित उम्मीदवारों की सूची भी बनाने का काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्री, बड़े नेता पहले से जुटे
इन पांच सीटों पर उपचुनाव में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित आठ मंत्रियों को जीत की जिम्मेदारी दी गई है। झुंझुनूं सीट पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खींवसर सीट पर जलसंसाधन मंत्री सुरेश रावत, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, दौसा सीट पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, किरोड़ीलाल मीणा, देवली-उनियारा सीट पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, चौरासी सीट पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को प्रभारी के रूप में लगाया गया है। बड़े नेताओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और पूर्व मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कुल कुल 22 नेता जुटे हैं।

सीएम से मिले, उपचुनाव पर मंत्रणा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा से सीएम आवास जाकर मुलाकात भी की। उन्होंने पांचों उपचुनाव वाली सीटों को लेकर उनसे गहन मंत्रणा की। चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की रणनीति, क्षेत्र में लंबित कामों को लेकर दोनां के बीच बातचीत हुई। उन्होंने चित्तौडगढ़ को बजट में घोषित कामों के लिए भी आभार जताया।

आपातकाल की बरसी पर बोले जोशी, इस दिन लोकतंत्र को रौंदा गया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि देश के लिए आपातकाल एक काला अध्याय है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन लोकतंत्र को रौंदा गया था। जनसंघ से लेकर भाजपा ने देशहित में आंदोलन किए, नीतियां बनाई, कांग्रेस ने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया। लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वालों को अपना इतिहास देखना चाहिए।

जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के समय संविधान को कितनी बार बदला गया, भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है।

हेरिटेज नगर निगम में तख्ता पलट की आहट, 6 कांग्रेसी पार्षद मिले जोशी से
जयपुर। जयपुर के हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड को जल्द विश्वासमत के जरिए गिराकर भाजपा काबिज हो सकती है। कांगे्रस के 6 पार्षद रविवार शाम को अचानक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने भाजपा ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर पर कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग जोशी से की है। जानकारी के अनुसार इन पार्षदों ने एक साथ भाजपा में आने का प्रस्ताव भी जोशी को दिया है। ऐसे में संभव है कि जल्द भाजपा इन्हें पार्टी में शामिल कर ले और कांग्रेस का हैरिटेज नगर निगम में बोर्ड अल्पमत में आकर गिर जाए। वहीं भाजपा अपने 42 पार्षदों, दो समर्थित पार्षदों सहित इन छह पार्षदों को साथ में लेकर यहां अपना बोर्ड और मेयर बना सकती है। पार्षदों ने जोशी से मिलने के बाद खुले रूप में मुनेश पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने का समर्थन किया है।

जोशी से मिलने पहुंचे ये छह पार्षद
कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नजदीकी मनोज मुद्गल, दशरथ सिंह, उत्तम शर्मा, ज्योति चौहान, संतोष कंवर और सुनीता शेखावत भाजपा ऑफिस पहुंचे हैं।
जल्द बन सकता है भाजपा का बोर्ड और मेयर

बोर्ड में बहुमत का ये है गणित
वर्तमान में 100 वार्डो के हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस के 47 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस को 9 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है। ऐसे में कुल 56 पार्षद कांग्रेस बोर्ड के खाते में है लेकिन अब 6 कांग्रेस के पार्षद भाजपा के साथ जाते हैं और मेयर मुनेश गुर्जर को एसीबी मामले में बर्खास्त किया जाता है तो उनके पास कुल 49 पार्षद रह जाएंगे। मुनेश की बर्खास्तगी होने पर कुल 99 पार्षदों के निगम में 50 पर बहुमत होगा, लेकिन ऐसे में कांग्रेस के पास एक पार्षद कम होगा। वहीं छह पार्षदों के कांग्रेस के 11 कांग्रेसी पार्षद जाने के दावे सच निकले तो कांग्रेस के पास मुनेश गुर्जर को हटाए जाने के बाद कुल 44 ही पार्षद बचेंगे। ऐसे में बोर्ड जाना पूरी तरह से तय है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के वर्तमान में 42 पार्षद है। दो निर्दलीय कुसुम यादव और हेमेन्द्र शर्मा ने निर्दलीय जीत के बाद ही भाजपा को समर्थन दे दिया था। ऐसे में भाजपा के खाते में 44 पार्षदों की संख्या है। छह कांग्रेसी पार्षदों के भाजपा में आते ही भाजपा बहुमत का 50 पार्षदों का आंकड़ा छू लेगी। वहीं 9 निर्दलीय पार्षदों में से भी तीन-चार पार्षद भाजपा के साथ आ सकते हैं। ऐसे में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि कांग्रेसी पार्षदों ने मुझसे मिलकर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार पर विश्वास जताया है। मेयर को लेकर कुछ शिकायतें की हैं। जो भी उनसे बातचीत हुई है, उन सभी मुद्दों पर विचार कर फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस में गुटबाजी, मेयर मुनेश पर एससीबी की लटकी तलवार
मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर के पट्टे की एवज में रिश्वत प्रकरण में एसीबी ने मुनेश पर आरोप प्रमाणित कर अभियोजन स्वीकृत्ति की मंजूरी स्वायत्त शासन विभाग से मांगी है। जिसकी फाइल अभी विचाराधीन है। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा कह भी चुके हैं कि मुनेश की फाइल मंजूरी के लिए उनके पास आई तो वे अभियोजन स्वीकृत्ति देने में दो मिनट भी नहीं लगाएंगे। ऐसे में मुनेश पर कार्रवाई के बाद उनकी पद और पार्षद पद से बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। मेयर मुनेश से कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य दो कांग्रेस के विधायको से अदावत पुरानी है। गुटबाजी के चलते पार्षद खेमे में पहले से बंटे थे। मुनेश के एसीबी का मामले में आरोप प्रमाणित मानने पर पार्षद अब कांगे्रस से टूट की ओर हैं। ऐसे में बोर्ड कभी भी गिर सकता है।

अभी डेढ़ साल का बोर्ड कार्यकाल बाकी
प्रदेश में वर्तमान में घूमे इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जयपुर हैरिटेज नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बन सकता है। अभी बोर्ड के कार्यकाल में डेढ़ साल का समय है। ऐसे में भाजपा का मेयर बना तो डेढ़ साल तक हैरिटेज निगम
की सत्ता में वे काबिज हो सकते हैं।

11 कांग्रेस पार्षदों के साथ होने का दावा
जानकारी के अनुसार इन 6 पार्षदों ने जोशी से मुलाकात के दौरान मुनेश गुर्जर के अधिकारियों को प्रताड़ित करने, पट्टों की एवज में रिश्वत मामले सहित अन्य मामलों में घोटाला करने की शिकायत की है। साथ ही कुल 11 कांग्रेसी पार्षदों की एक लिस्ट भी सौंपी बताए, जो मुनेश गुर्जर को मेयर पद से हटाने और भाजपा के साथ आने को तैयार हैं। हालांकि इन छह के अलावा बाकी 5 पार्षद कौन हैं, इनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

सीपी जोशी ने संजय शर्मा से की मुलाकात, उनके स्वास्थ्य का जाना हाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा के सरकारी आवास पर पहुुंचकर उनसे मुलाकात की। शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। इसलिए उनका हाल जानने के लिए जोशी उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना।

जोशी ने शर्मा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर संजय शर्मा के साथ जोशी की प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता का दोहन और जनता का शोषण किया - सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया और राजस्थान में परम्परा रीपीट करने की बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है।  कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है, भाजपा की सरकार आने के बाद संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने सहित कई बातों से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। देश की सुदूर ढाणी में भी जाकर बोलोगे अबकी बार तो सामने से आवाज आऐगी 400 पार। चार जून को भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

कांग्रेस सत्ता का दोहन और जनता का शोषण कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य है। राजस्थान में अशोक गहलोत ने यही किया। कांग्रेस ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की। जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए। ईआरसीपी को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। कोयला और बिजली खरीद में घोटाला किया बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया। बिजली के क्षेत्र में भाजपा सुधार करती है जिसे कांग्रेस अपने राज में बदतर कर देती है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी योजना को अमली जामा पहनाया साथ ही यमुना जल समझौता भी हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इसके अलावा जनहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनसे जनता को राहत मिल रही है। भाजपा सरकार पांच सालों में पानी-बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए वादों को पूरा करेगी

सीपी जोशी का बतौर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एक साल पूरा; विवादों-गुटबाजी से दूर रहे, राजस्थान में सत्ता वापसी हुई
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सीपी जोशी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। चुप रहकर, बिना लाइम लाइट में आए काम करने के लिए पार्टी में चर्चित हुए जोशी तत्कालीन भाजपा में उस वक्त अध्यक्ष बनाए गए जब चुनाव के नौ माह बाकी थे। प्रदेश भाजपा में गुटबाजी तब अंदर खाने हावी थी। तब जोशी ब्राह्मण और निर्गुट चेहरे के रूप में लाए गए। विवादों से दूर रहे और गुटबाजी को समाप्त करने में काफी हद तक सफल भी रहे। सबको साथ लेकर चलने के फार्मूले पर काम किया। प्रदेश में एकाध पदाधिकारियों को छोड़कर चुनाव से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की टीम भी नहीं बदली। चुनाव में पार्टी की नीति को फोलो किया। पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पसंदीदा चेहरों में शामिल जोशी उनकी कसौटी पर खरे उतरे, जिसके चलते मोदी के दौरों-रोड शो में उनके साथ दिखे। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता में वापसी की। प्रदेश की नई टीम भी उन्होंने विधानसभा चुनावों के बाद ही बनाई।

प्रदेश में भजन लाल सरकार बनने के बाद चर्चा थी कि प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा बदला जाएगा, लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनावों में जीत कायम रखने का भरोसा दिखाकर बरकरार रखा।

राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है: सीपी जोशी
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आज ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए जिलों से लेकर मंडल और शक्ति केन्द्रों तक सरंचना बनाने का काम करना होगा। सभी मोर्चों सहित सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नमो ऐेप डाउनलोड कराने का व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नमो ऐेप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन दस वर्षों मंे हुए गरीब कल्याण के सभी ऐतिहासिक कार्यों सहित पीएम मोदी से जुड़ी अन्य एक्टिविटी देखने को मिलेंगी। जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी समस्त जानकारियां जानने को विश्वभर के लोग उत्सुक रहते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूर्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब राजस्थान में आई थी तब प्रदेशवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। महिला मोर्चा ने विशेष रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में अपना योगदान दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत में डिजीटल पेमेंट का चलन बढ़ा है यह मोदी की दूरदर्शी सोच का कही परिणाम है। देशभर में नमो ऐप डाउनलोड कराने के लक्ष्य को पूरा करने में भी प्रदेश को अग्रणी रहना है, क्योंकि राजस्थान जब किसी लक्ष्य को ठान लेता है तो पूरा करके रहता है।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नमो ऐप अभियान के प्रदेश प्रभारी पिंकेश पोरवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में नमो ऐप से लोगों को जोड़ने का है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में 50 लाख लोगों को नमो ऐप डाउनलोड़ कराकर विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने का है। विकसित भारत की परिकल्पना में देश के नागरिकों का योगदान सुनिश्चित करने के लिए नमो ऐप डाउनलोड़ कर पीएम मोदी के सीधे जुड़ने का मौका है। केंद्र के निर्देशानुसार भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों सहित पंचायत स्तर तक नमो ऐप डाउनलोड़ कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को मार्च माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नमो ऐप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण ने ‘‘विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो ऐप’’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महाअभियान के तहत 01 मार्च से 31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकतम नमो ऐप डाउनलोड करा कर आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जोड़ने का काम किया जाएगा। आईटी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक अपनी टीम के साथ इस अभियान के शिविरों में तकनीकी रूप से सहयोग करेंगे। वहीं जिला मंत्री और जिला आईटी संयोजक संगठन के शिविरों में अपना सहयोग करेंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड हो और सभी नमो ऐप डाउनलोड करने वाले अपने प्रोफाइल को तुरंत कंप्लीट करें ऐसा हम प्रयास करेंगे।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप एक बेहद साधारण ऐप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बहुत से नवाचार किये हैं जिसमें रेडियो पर ‘‘मन की बात’’ के बाद दो तरफा जन संवाद का सबसे सुगम तरीका नमो ऐप है। इस ऐप को जून 2015 में लांॅच किया गया था, इसके बाद धीरे-धीरे इसको अपग्रेड करते हुए काफी आधुनिक फीचर जोड़े गये। इस ऐप के जरिये आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए लोककल्याणकारी कार्यों सहित देश में होने वाले सभी विकास कार्यों की जानकारी पा सकते हैं।

भाजपा आईटी के प्रदेश सह-संयोजक नरेन्द्र कटारा ने कहा कि युवा मोर्चा को छोड़कर अन्य सभी  मोर्चा प्रत्येक मण्डल में शिविर का आयोजन कराएगा। एक मंडल में कुल 6 शिविर आयोजित होंगे, और एक शिविर में कम से कम 150 नमो ऐप डाउनलोड करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। भाजयुमो द्वारा 500 कॉलेजों में परीक्षा पर चर्चा आयोजन का होर्डिंग लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराई जाएगी। प्रत्येक मंडल पर चार शिवरों का आयोजन होगा। आईटी विभाग एवं नमो ऐप, विकसित भारत ऐंबेसडर अभियान के संयोजक अपनी टीम के साथ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय ने कार्यशाला के दौरान नमो ऐप डाउनलोड़ करने के प्रोसेस को प्रजेंटेशन के जरिये समझाया। इस दौरान उन्होने विकसित भारत एंबेसडर बनने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को विस्तार से समझाया।

कार्यशाला के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान मंच संचालन विशाल पार्थ ने किया वहीं कार्यशाला के समापन पर धन्यवाद गणेश ने किया।