world cancer day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व कैंसर दिवस पर बाेले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- कैंसर लक्षणों के प्रति जागरूकता और सजगता ही प्रभावी उपाय
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा कि आज हम सब समय पर जाँच और सही जानकारी साझा करने का संकल्प लें। सजग रहें, स्वस्थ रहें। गहलोत ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच इसके लक्षणों के प्रति जागरूकता और समय पर स्क्रीनिंग ही सबसे प्रभावी हथियार है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कैंसर केयर को सुदृढ़ करने के लिए जयपुर के प्रताप नगर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से अत्याधुनिक स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (SCI) की सौगात दी। साथ ही, दूर-दराज के गांवों तक जाँच पहुँचाने के लिए मोबाइल कैंसर निदान वैन की शुरुआत की, ताकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारी की पहचान हो सके। चिरंजीवी योजना के माध्यम से हमने इस महंगे इलाज को पूरी तरह कैशलेस बनाकर जनता को बड़ी राहत दी।

वर्ल्ड कैंसर डे : राजस्थान में कैंसर की दर देश के औसत से 20% ज्यादा, प्रति एक लाख में राष्ट्रीय औसत 113
जयपुर। प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है जिसमें राजस्थान में कैंसर की दर देश के औसत से लगभग 20 अधिक है। देश में प्रति एक लाख में कैंसर के मामलों के 113 है जबकि राजस्थान में यह औसत 134 तक आ गया है जोकि चिंता की बात है। वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर दैनिक नवज्योति ने राजस्थान में बढ़ते कैंसर के मामलों पर पड़ताल की जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बीएमसीएचआरसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में प्रति एक लाख आबादी पर कैंसर का दर 134.57 है, जबकि देश का औसत 113 है। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के मरीजों की संख्या शहरी क्षेत्रों से अधिक दर्ज की गई है। इसका कारण देर से जांच और जागरुकता की कमी माना गया है।

तंबाकू उत्पादों से मिल रहा बढ़ावा
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में सिर, गला और मुंह के कैंसर के मामले सबसे अधिक हैं। कुल रोगियों में इनकी हिस्सेदारी लगभग 31.5 प्रतिशत रही। इसका मुख्य कारण तंबाकू खैनी, गुटखा और सुपारी का लगातार बढ़ता उपयोग है। दूसरे स्थान पर पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर जो कि 14.9 प्रतिशत पाए गए, जिनमें पेट और आंत के कैंसर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर स्तन कैंसर जो कि 12.17 प्रतिशत रहा, जो जयपुर के सांगानेर और झोटवाड़ा क्षेत्रों में सबसे अधिक देखा गया। चिंताजनक यह है कि अब 30 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं में भी स्तन कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।

85 प्रतिशत मरीज देरी से पहुंच रहे अस्पताल
सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शीतू सिंह ने बताया कि इंडियन जर्नल ऑफ  मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में लंग कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2015 में जहां कुल 63 हजार 708 मामले सामने आए थे वहीं 2025 तक इसके 81 हजार 219 तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से धूम्रपान और वायु प्रदूषण के कारण हो रही है। करीब 85 फीसदी मरीज तब सामने आते हैं जब बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है और इलाज की संभावना बेहद कम रह जाती है। इसके चलते हर साल लगभग 60 हजार लोगों की जान जाती है।

कैंसर मरीजों को राहत, टारगेटेड थेरेपी में 30 और इम्यूनोथेरेपी में 50 हजार तक की बचत
17 प्रकार की दवाइयों पर बजट में आयात शुल्क पूरी तरह हटा

इस बार के बजट में कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद जागी है। टारगेटेडथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे महंगे इलाज में काम आने वाली दवाओं में आयात शुल्क पूरी तरह से हटा दिया गया है जिससे मरीजों की जेब को राहत मिली है। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने शहर के कुछ कैंसर विशेषज्ञों से बात कर इस बारे में जाना। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राजस्थान समेत पूरे देश में हजारों मरीजों के इलाज का खर्च कुछ हद तक कम हो सकता है। राजस्थान में हर साल लगभग 60 हजार से 70 हजार नए कैंसर मरीज सामने आते हैं, जिनमें स्तन, मुंह, फेफड़े और रक्त कैंसर के मामले अधिक हैं। इलाज की शुरुआत में पीईटी-सीटी, बायोप्सी और आईएचसी जैसी जांचों पर ही 50 हजार से एक लाख 20 हजार रुपए तक खर्च हो जाते थे। इसके बाद टारगेटेड थैरेपी और इम्यूनोथैरेपी जैसी आयातित दवाओं का मासिक खर्च दो से पांच लाख रुपए तक पहुंच जाता था क्योंकि इन पर 10 से 12 प्रतिशत बेसिक कस्टम्स ड्यूटी के साथ जीएसटी और डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन जुड़ता था।

अब क्या होगा फायदा
बजट के बाद चयनित 17 कैंसर दवाओं पर आयात शुल्क खत्म कर दिया गया है। इनमें राइबोसाइक्लिब, अबेमासाइक्लिब, वेनेटोक्लैक्स, सेरिटिनिब और इपिलिमुमैब जैसी महंगी दवाएं शामिल हैं। अनुमान है कि टारगेटेड थैरेपी की मासिक लागत जो पहले लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए थी, वह अब दो लाख से 2 लाख 20 हजार रुपए तक आ सकती है। इसी तरह इम्यूनोथैरेपी का खर्च चार लाख से घटकर करीब तीन लाख रुपए हो सकता है। यानी मरीज को हर महीने 30 हजार से 70 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स
ड् यूटी हटने से कैंसर मरीजों को राहत मिली है। इससे खासकर उन मरीजों को फायदा होगा जिन्हें लंबी अवधि तक टारगेटेड या इम्यूनो दवाएं लेनी पड़ती हैं। असली राहत तभी मिलेगी जब कंपनियां दाम घटाकर उत्पाद बाजार में उतारें, वरना असर सीमित रहेगा।
-डॉ. ताराचंद गुप्ता, सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट।

जी  वन रक्षक कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी समाप्त किए जाने से हर कैंसर मरीज को पचास हजार रुपए तक की सीधी बचत होगी। इलाज में खर्च कम होने मरीज पैसे की कमी के कारण बीच में इलाज नहीं छोड़ेंगे।
-डॉ. दिवेश गोयल, सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट।

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर मुक्त राजस्थान का दिया संदेश, बचाव और इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा
जयपुर। विश्व कैंसर दिवस पर शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर और जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संदर्भ में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यत: कैंसर के प्रति भ्रमित सूचनाओं, इसके बचाव और इसके इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञों की टीम जिसमें सर्जिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. नरेश जांगिड़, डॉ. दिनेश गुप्ता एवं डॉ. जीतेन्द्र शर्मा, मेडिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. सुधीर पलसानिया उपस्थित थे। सभी विषेषज्ञों ने राजस्थान में बढ़ती कैंसर की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की और मुख्यतया महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में मुंह और फेफड़ों इत्यादि के कैंसर के कारण निदान और रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएओ डॉ. अंकित पारीक, डिप्टी सीएओ विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

कैंसर की शीघ्र पहचान और सही इलाज जरूरी: कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रोहित स्वामी ने बताया कि बच्चों में कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण जैसे लगातार बुखार, अस्पष्ट चोट के बिना नीले निशान, आंखों में सफेद चमक, अचानक वजन में कमी, हड्डियों में दर्द और सूजन, बिना कारण थकान या शरीर में कहीं भी गांठें दिखें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। इन लक्षणों की जल्द पहचान से बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान पूरे परिवार का सहयोग आवश्यक है। माता-पिता को भी अपना मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना चाहिए।

विश्व कैंसर दिवस : जागरूकता के लिए अस्पतालों में हुए आयोजन
जयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चिकित्सा संस्थानों में कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग कैंपों के जरिए आमजन की जांच की गई। साथ ही संस्थानों में उपस्थित लोगों को कैंसर के कारण, सावधानी और उपचार के बारे में अवगत कराया गया।

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी जयपुर में विश्व कैंसर दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, इसमें संस्थापक और एमेरिट्स चेयरमैन डॉ. एमएल स्वर्णकार ने कहा कि श्रीराम कैंसर सेंटर में साढ़े तीन सौ बेड्स पर कैंसर उपचार किया जा रहा है, जिसे अगले साल एक हजार बेड्स का अत्याधुनिक कैंसर सेंटर बनाया जाएगा। वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी ने कहा कि कैंसर का सफल उपचार अब संभव है। समय पर रोग की पहचान के लिए जांच और वैयक्तिक तौर पर उपचार करने की जरूरत है।

मणिपाल हॉस्पिटल ,सोशल संस्कृति क्लब एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना एवं इसके रोकथाम और इलाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा मान और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा गुप्ता ने उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान, आधुनिक उपचार विधियों एवं जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तनों की जानकारी दी। समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सीनियर कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजी फोर्टिस अस्पताल जयपुर डॉ. दिवेश गोयल ने कहा कि रोकथाम और समय पर पता लगाने की प्रवृति को अपनाकर हम कैंसर के बोझ को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तंबाकू का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है। धूम्रपान छोड़ने से फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर सहित विभिन्न कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। एचपीवी टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाता है जबकि हेपेटाइटिस बी टीकाकरण यकृत कैंसर के जोखिम को कम करता है। गांठ, बिना किसी कारण के वजन कम होना, लगातार थकान या त्वचा में बदलाव जैसे लक्षण कैंसर का कारण हो सकते हैं।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मानसरोवर स्थित एचसीजी हॉस्पिटल में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनाइटेड बाय यूनीक, इन द फाइट अगेन्स्ट कैंसर कार्यक्रम हुआ, इसमें अस्पताल में कैंसर का उपचार लेकर सफल जीवन जी रहे कैंसर सर्वाइवर्स के साथ डॉक्टर्स को स्पेशल सैशन आयोजित किया गया। इस सैशन में कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों ने उपस्थित लोगों के सामने अपनी कैंसर की यात्रा और इससे उभरने की पूरी कहानी साझा की।

विश्व कैंसर दिवस पर चेतना कार्यक्रम का आयोजन
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राजस्थान अस्पताल में कैंसर पर एक जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इसमें वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ और निवारक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वीना आचार्य द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत कैंसर जागरूकता प्रशिक्षण से हुई। इसके बाद 9 से 14 वर्ष की गरीब लड़कियों को एचपीवी के खिलाफ  मुफ्त टीकाकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटीजा रहीं। जबकि अध्यक्षता राजस्थान अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एसएस अग्रवाल ने की। डॉ. आचार्य ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम और उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। भारत में प्रति वर्ष लगभग 96 हजार नए मामले सामने आते हैं और 60 हजार मौतें होती हैं, जो वैश्विक आंकड़ों का एक बड़ा हिस्सा हैं।

समय पर इलाज तो कैंसर से बचाव संभव: डॉ. स्वामी
कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन अगर इसे जल्दी पहचान लिया जाए तो इसका इलाज संभव है और जीवन को बचाया जा सकता है। समय पर कैंसर का पता चलने से उसका इलाज सरल और प्रभावी होता है। इससे कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही रोका जा सकता है। इसी महत्वपूर्ण उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नारायणा हॉस्पिटल जयपुर में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क मैमोग्राम जांच डॉक्टर्स की सलाह अनुसार की जाएगी। यह पहल स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे समय रहते पहचानने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डॉ. रोहित स्वामी ने बताया कि स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता बहुत जरूरी है। इस विश्व कैंसर दिवस पर हम 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क मैमोग्राम जांच की पेशकश कर रहे हैं। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर डॉ. निधि पाटनी ने बताया कि मैमोग्राफी एक बहुत प्रभावी जांच विधि है, जो स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने में मदद करती है।

अत्याधुनिक तकनीकों ने कैंसर के उपचार को बनाया पहले से बेहतर, मरीजों को मिल रही संजीवनी
जयपुर। पिछले कुछ वर्षों में कैंसर भारत के लिए एक कठिन स्वास्थ्य चुनौती के रूप में उभरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व कैंसर रिपोर्ट 2020 के अनुसार, भारत में 2018 में 1.16 मिलियन नए कैंसर के मामले देखे गए थे, और अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का अनुमान है कि 2025 तक 29.8 मिलियन कैंसर के मामले होंगे। इस बढ़ते संकट को ख़त्म करने के लिए, ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में नई तकनीकों में तेजी आई है, जो कैंसर उपचार के पुराने नजरिए को बदलने में आशाजनक हैं।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. रोहित स्वामी, कैंसर उपचार के विकल्पों को नया आकार देने में उभरती तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हैं। वह इस बात पर जोर देते हुए बताते हैं कि "अत्याधुनिक तकनीक का विकास, कैंसर के देखभाल को बदलने के लिए बेहतर अवसर देती है, जो हमें कैंसर का पता लगाने, उपचार और संभावित इलाज के लिए विभिन्न उपकरण प्रदान करती है।"

इम्यूनोथेरेपी: एक गेम-चेंजर
कैंसर उपचार के नए बेहतर विकल्पों में से एक है इम्यूनोथेरेपी। डॉ. रोहित स्वामी ने इम्यूनोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि, "इम्यूनोथेरेपी कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए शरीर के इम्युनिटी सिस्टम की जन्मजात शक्ति का लाभ उठाती है। इस बेहतर चिकित्सा विकल्प ने इम्युन सिस्टम को पहचानने और मजबूत बनाए रखने में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।"यह कैंसर कोशिकाओं को दोबारा शरीर में जन्म लेने नहीं देती और स्थायी सुरक्षा प्रदान करती है।"

प्रिसिजन मेडिसिन और टारगेटेड थेरेपी
आनुवंशिक जानकारी के आधार पर व्यक्तिगत उपचार पर फोकस करने वाली प्रिसिजन मेडिसिन, कैंसर देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टारगेटेड थेरेपी, प्रिसिजन मेडिसिन का ही एक भाग है, जो सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की कोशिश करती है, जिससे सामान्य कोशिकाओं को नुकसान कम होता है। "नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति अग्रवाल के बताया कि, टारगेटेड थेरेपी को शामिल करते हुए प्रिसिजन मेडिसिन ने स्वस्थ कोशिकाओं पर दुष्प्रभावों को कम किया है और कैंसर
के उपचार में एक नए दौर को शुरू किया है।"

हार्मोनल थेरेपी
हार्मोनल थेरेपी, खासकर स्तन और प्रोस्टेट कैंसर जैसे हार्मोन से प्रेरित कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. प्रीति अग्रवाल ने बताया कि, "हार्मोनल थेरेपी, हार्मोन के उत्पादन या प्रभाव को कम करके या पूरी तरह से रोक कर कैंसर के विकास और प्रसार को रोकती है।

कार टी-सेल थेरेपी
कार टी-सेल थेरेपी कैंसर के उपचार की नई प्रक्रियाओं में से एक है, जिसे एक बेहतर सफलता के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. प्रीति अग्रवाल बताती हैं कि, "इस अत्याधुनिक थेरेपी में कैंसर कोशिकाओं को टारगेट करने और नष्ट करने के लिए रोगी की जेनेटिक इंजीनियरिंग आधारित टी कोशिकाओं का प्रयोग किया जाता है। री-प्रोग्राम की गई कोशिकाओं को फिर से रोगी में डाला जाता है, जो प्रभावी ढंग से रोगग्रस्त कोशिकाओं पर कब्जा कर लेती है और उन्हें खत्म कर देती है। आक्रामक कैंसर कोशिकाओं के इलाज के लिए इस प्रक्रिया का मानव परीक्षण पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में चल रहा है।"

पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट
कई थेरेपी का विकल्प विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें कैंसर का प्रकार, उसकी अवस्था और रोगी की मेडिकल हिस्ट्री शामिल है। व्यक्तिगत उपचार की योजनाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहती हैं कि, "संपूर्ण जाँच और निदान के बाद, मेडिकल टीम सबसे उपयुक्त प्रक्रिया का चयन करती है। कुछ मामलों में अच्छे परिणामों के लिए सर्जरी और रेडिएशन सहित कई उपचारों के संयोजन की सलाह दी जाती है।"