Bharti Airtel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एयरटेल ने उपयोगकर्ताओं को दिया नए साल का तोहफा, 5जी नेटवर्क का किया विस्तार
नई दिल्ली। भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने पिछले एक साल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2,400 से अधिक नये 5जी साइट्स लगाये हैं। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि दोनों राज्यों के 87 जिलों में कंपनी के इस नेटवर्क विस्तार से अब व्यस्त शहरों, तेजी से विकसित हो रहे कस्बों और दूरदराज के गांवों में भी 3.6 करोड़ ग्राहकों को भरोसेमंद हाई-स्पीड नेटवर्क मिल रहा है। ग्राहक बेहतर स्ट्रीमिंग, तेज डाउनलोड, निर्बाध ऑनलाइन काम और पढ़ाई, तथा अधिक विश्वसनीय डिजिटल भुगतान का लाभ उठा सकते हैं।

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, देवास, कोरबा और राजनांदगांव सहित कई प्रमुख जिलों के ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क से सीधे लाभान्वित होंगे। यह विस्तृत कवरेज हाई-स्पीड 5जी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे आम लोगों, छात्रों, छोटे कारोबारियों और सरकारी संस्थानों की रोजमर्रा की डिजिटल जरूरतों को बेहतर समर्थन मिलेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एयरटेल के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजार हैं। यह विस्तार देश के हर कोने को जोडऩे की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्य आगे भी एयरटेल के प्रमुख फोकस क्षेत्र बने रहेंगे। इनमें अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एयरटेल ने उन ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क घनत्व बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है, जहां पहले कनेक्टिविटी सीमित थी। इसमें गांवों, राजमार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों और उन आर्थिक गलियारों में साइट्स की संख्या बढ़ाना शामिल है, जहां डिजिटल अपनाने की गति तेजी से बढ़ रही है।

मार्केट कैप: सप्ताह के पहले दिन इन 10 शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन, सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,63,412 करोड़ रुपये घटा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,63,412 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य तीन का एमकैप 41,599 करोड़ रुपये बढ़ा।

बाजार पूंजीकरण के मामले में लंबे समय से शीर्ष पर रहने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को सप्ताह के दौरान 1,58,533 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और सप्ताहांत पर उसका एमकैप घटकर 19,96,446 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान उसका शेयर 7.36 प्रतिशत गिरा था।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एमकैप 96,154 करोड़ रुपये गिरकर 14,44,150 करोड़ रुपये रहा। वह अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर बरकरार है।

बाजार पूंजीकरण के मामले में भारती एयरटेल बीते सप्ताह 45,275 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गयी। अब 11,60,682 करोड़ रुपये के साथ टीसीएस ने शीर्ष तीन में जगह बना ली है। हालांकि उसे भी 15,232.14 करोड़ रुपये का साप्ताहिक नुकसान उठाना पड़ा।

बजाज फाइनेंस का एमकैप 18,730 करोड़ रुपये और एलएंडटी का 18,729 करोड़ रुपये घट गया। इंफोसिस को 10,761 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

फायदे में रहने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,902 करोड़ रुपये और ङ्क्षहदुस्तान यूनीलिवर का 6,097 करोड़ रुपये बढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक के एमकैप में 600 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

ढाई महीने में 8 अरब स्पैम कॉल की पहचान : भारती एयरटेल
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने एआई-संचालित स्पैम फाइटिंग सॉल्यूशन को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर ही 8 अरब स्पैम कॉल और 0.8 अरब स्पैम एसएमएस को चिह्नित किया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस एडवांस्ड एल्गोरिदम की मदद से, एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन लगभग 10 लाख स्पैमर्स की पहचान सफलतापूर्वक की है, पिछले ढाई महीनों में कंपनी ने लगभग 25.2 करोड़ यूनिक कस्टमर्स को इन स्पैम कॉल्स के बारे में सतर्क किया है, और देखा गया है कि ऐसे कॉल्स का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12 प्रतिशत की कमी आई है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉल्स में से 6 प्रतिशत को स्पैम कॉल्स के रूप में पहचाना गया है, जबकि कुल एसएमएस का 2 प्रतिशत भी स्पैम के रूप में चिन्हित किया गया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि 35प्रतिशत स्पैमर्स ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली के ग्राहकों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को। सबसे ज्यादा स्पैम कॉल दिल्ली से की गई, उसके बाद मुंबई और कर्नाटक से। एसएमएस के मामले में सबसे ज्यादा एसएमएस गुजरात से भेजे गए, फिर कोलकाता और उत्तर प्रदेश से। सबसे ज्यादा ग्राहक मुंबई, चेन्नई और गुजरात के निशाने पर रहे। रिपोर्ट में सामने आए ट्रेंड के मुताबिक, 76 प्रतिशत स्पैम कॉल पुरुष ग्राहकों को की गई है। उम्र के आधार पर भी स्पैम कॉल की संख्या में अंतर देखा गया है। 36-60 आयु वर्ग के ग्राहकों को 48 प्रतिशत स्पैम कॉल मिली है, जबकि 26-35 आयु वर्ग के ग्राहकों को 26 प्रतिशत कॉल की गई। वरिष्ठ नागरिकों के पास केवल 8 प्रतिशत स्पैम कॉल पहुंची है। कंपनी के विश्लेषण से स्पैम कॉल के समय का भी पता चला है। स्पैम कॉल सुबह 9 बजे से शुरू होती है और दिन चढने के साथ इनकी संख्या बढ़ती जाती है। स्पैम कॉल की सबसे ज्यादा गतिविधि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होती है। इसके अलावा, सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत में स्पैम कॉल की संख्या में बड़ा अंतर देखा गया है। रविवार को इन कॉल की संख्या लगभग 40प्रतिशत तक कम हो जाती है। यह भी एक ट्रेंड देखने को मिला कि खासकर 15,000 से 20,000 रुपये की कीमत वाले उपकरणों पर करीब 22 प्रतिशत स्पैम कॉल आती है।

Upcoming Week Stock Market Update: बजट, फेड के फैसले और तिमाही परिणाम का बाजार पर रहेगा असर
मुंबई। नए वित्त वर्ष के अंतरिम बजट में समग्र विकास के लिए उठाए गए ठोस कदम से उत्साहित निवेशकों की दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह दो प्रतिशत तक उछले घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को यथावत रखने और कंपनियों की तीसरी तिमाही के परिणाम का असर रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1384.96 अंक अर्थात 1.95 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 72085.63 अंक रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 501.2 अंक यानी 2.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21853.80 अंक हो गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 1181.82 अंक अर्थात 3.13 प्रतिशत मजबूत होकर सप्ताहांत पर 38928.11 अंक और स्मॉलकैप 1486.06 अंक यानी 3.34 प्रतिशत उठकर 45849.80 अंक पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, बजट में लोकलुभावन वादों की बजाय देश के समग्र विकास के लिए उठाए गए ठोस कदम से बीते सप्ताह निवेशकों में खासा उत्साह रहा। यह उत्साह अगले सप्ताह भी बरकरार रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा फेड रिजर्व ने 30-31 जनवरी को हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों को 5.25 से 5.50 प्रतिशत के बीच यथावत रखा है। बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि पिछले साल के मुकाबले महंगाई कम हुई है लेकिन उसकी दर अभी ऊंची बनी हुई है। आने वाले महीनों में ब्याज दरों को कम करने के लिए अर्थव्यवस्था के अन्य जोखिमों के साथ मुद्रास्फीति को भी ध्यान में रखना होगा। ऐसे कोई संकेत नहीं थे जिसके मुताबिक ब्याज दरों में कटौती अपरिहार्य थी। हालांकि फेड ने रोजगार के बारे में चिंताओं पर सहमति व्यक्त करते हुए और संकेत दिया कि यदि आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति की दर कम होती है तो ब्याज दरों को कम किया जा सकता है। अगले सप्ताह इसका असर भी बाजार पर रहेगा।

साथ ही स्थानीय स्तर पर सीआईएल, बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, अशोक लेलैंड, बायोकॉन, लुपिन और इरकॉन समेत कई दिग्गज कंपनियों के वित्त वर्ष 2023-24 के दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं। अगले सप्ताह बाजार को दिशा देने में इन कारकों की अहम भूमिका रहेगी।