road safety week - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैफिक पार्क में ट्रैफिक नियम बताने वाले बोर्ड हुए बदरंग
कोटा। शहर में तेजीसे बढ़ रहे वाहनों व सिकुड़ती सड़कों के कारण तो आए दिन हादसे हो ही रहे है। उसके अलावा ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करना भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे है। लेकिन हालत यह है कि स्कूल-कॉलेज के बच्चों को जिन बोर्ड के माध्यम से ट्रैफिक नियम बताए जा रहे है। वह बोर्ड ही बदरंग हो रहे है। यह हालत है नए कोटा क्षेत्र के ट्रेफिक पार्क की। शहर के वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के मकसद से नगर निगम ने गांधी उद्यान के पास एक बड़ा गार्डन बनाया। जिसका नाम दिया ट्रैफिक पार्क। इस पार्क में मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही बांयी तरफ ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारी के बोर्ड लगाए गए हैं। उन बोर्ड पर वाहन चलाने संबंधी नियम लिखे हुए हैं। साथ ही ट्रैफिक से संबंधित संकेतक व राज्यों के जिलों के कोड की जानकारी दी गई है। लेकिन हालत यह है उन बोर्ड पर लिखे नियम सही ढंग से पढ़ने मेंभी नहीं आ रहे है। नगर निगम होया ट्रैफिक पुलिस। परिवहन विभाग हो या अन्य संबंधित विभाग। जिस भी विभाग की जिम्मेदारी है। वह उसे सही ढंग से नहीं निभा रहे है। यही कारण है कि नियम के बोर्ड ही बदरंग हो रहे है। करीब एक दर्जन से अधिक बोर्ड लगे हुए हैं। जिनमें से अधिकतर बोर्ड बदरंग होने से उन पर लिखे नियम व जानकारी स्पष्ट पढ़ाई में ही नहीं आ रहे है।

हर साल जनवरी में मनाते सड़क सुरक्षा सप्ताह
शहर में यातायात कोसुगम बनाने व वाहन चानलकोंको यातायात नियमों की जानकारी देने व नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। हर साल जनवरी में मनाए जाने वाले इस सप्ताह के दौरान  विभिन्न स्कूल व कॉलेज के बच्चों को ट्रैफिक पार्क का भ्रमण कराया जाता है। यहां पार्क में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी बच्चों को नियमों की जानकारी इन बोर्ड के माध्यम  से ही दे रहे है। लेकिन उन बोर्ड पर क्या लिखा हुआ है यह न तो उन्हें समझ आ रहा होगा और न ही बच्चों को। उसके बाद भी पिछले कई सालों से किसी ने भी उन बोर्ड की दशा सुधारने पर किसी का ध्यान नहीं है।  एक महीने बाद जनवरी में फिर से सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। फिर से उन्हीं बदरंग बोर्ड से बच्चों को जानकारी दी जाएगी। जानकारों का कहना है कि इस तरह के बदरंग बोर्ड से बच्चे क्या सीखेंगे।

इनका कहना है
जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। ट्रैफिक पार्क में बच्चों को भ्रमण करवाकर नियमों की जानकारी दी जातीहै। हालांकि पार्क में बोर्ड व ट्रैफिक नियमों संबंधी देखरेख का काम परिवहन विभाग द्वारा किया जाता है। नियम बोर्ड बदरंग हो रहेहैं तो उन्हें आरटीओ से बात कर सही करवाया जाएगा।यदि करेंगे तो ठीक वरना यह काम तो ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से भी करवा दिया जाएगा।
- पूरण सिंह, यातायात निरीक्षक

असर खबर का - यातायात सुधारने के लिए आखिर फिर मैदान में उतरी पुलिस
कोटा।  दैनिक नवज्योति में यातायात की अव्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में फौरी कार्रवाई करने संबंधी समाचार  प्रकाशन के बाद यातायात पुलिस सतर्क मोड में आ गई। खबर प्रकाशन के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में शनिवार को कार्रवाई की गई।  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ट्रेफिक पुलिस ने 18 दिनों के अंदर नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सर्वाधिक ऑवर स्पीड के 2136 चालान बनाए गए तथा बिना हेलमेंट, ऑवर लोडिंग, नो पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 4906  वाहन चालकों के चालान किए गए। ट्रेफिक  पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर कोटा रेंज एवं कोटा सिटी एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर 15 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शनिवार तक 18 दिन में विभिन्न सोसायटीज, एंजेसीज व आमजन की सहभागित से यातायात जागरुक कार्यक्रम तथा प्रचार प्रसार किया है।

100 से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक
टीआई पूरण सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान शहर के लगभग 100 से अधिक चौराहों, स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एजूकेशन मोबाइल वैन द्वारा यातायात के नियमों के संबंध में वीडियों के जरिए यातायात के नियमों के प्रति आम जन में जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। साथ ही रैलियां और दस हजार पंपलेट वितरण किए गए। यातायात पुलिस द्वारा कोटा शहर में 50 से अधिक स्कूल व कॉलेज में जाकर करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

4906 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
टीआई ने बताया कि इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 4906 कार्रवाई की गई। जिसमें सर्वाधिक ऑवर स्पीड के 2136 चालान किए गए। बिना हेलमेंट 251, ऑवर लोडिंग 814, नो पार्किंग 762, शराब पीकर 17 तथा अन्य प्रकार से ट्रेफिक नियम को तोड़ने पर  926 चालान किए गए।

वाहन चालाते समय ट्रेफिक नियम की पालना करें
टीआई पूरन सिंह ने आमजन से वाहन चलाते समय ट्रेफिक नियमों की पालना करने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट बोझ नहीं है, जान की सुरक्षा का कवच है। वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं बैठाए, चौपहिया वाहन चालक वाहन को चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करें। शराब पीकर वाहन को ना चलाएं।