Anemia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा हो सकता है हार्ट फेल्योर, हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और ऑक्सीजन आपूर्ति होती है प्रभावित
जयपुर। आयरन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है, जिसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का प्रमुख कारण बनती है, जिससे रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है। यह समस्या महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में अधिक देखी जाती हैं। भारतीय महिलाओं में एनीमिया की समस्या आम हैं, क्योंकि वे अपने परिवार की देखभाल में अपने पोषण पर ध्यान नहीं देतीं। साथ ही कई महिलाओं को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं मिल पाता, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। अधिक रक्तस्राव, आंतों की समस्याएं और कुपोषण भी एनीमिया के अन्य कारण हो सकते हैं।

लक्षणों को न करें नजर अंदाज: डॉ. शर्मा बताते हैं कि एनीमिया के लक्षण अक्सर इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इसमें चक्कर आना, ह्दय गति का अनियमित होना, सांस फूलना, त्वचा का पीला पड़ना, हथेलियों और तलवों का ठंडा पड़ना आदि शामिल हैं। यदि ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

कैसे करें बचाव: आयरन की कमी से बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, अनाज, फल और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। विटामिन सी युक्त आहार को शामिल करने से शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार से एनीमिया को रोका जा सकता है।

हार्ट के लिए खतरा
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि यदि शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी बनी रहे तो इससे हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की एक तिहाई आबादी आयरन की कमी से प्रभावित है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

शक्ति दिवस पर हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, बच्चों और महिलाओं को बांटी दवाईयां
जयपुर। जिला जयपुर द्वितीय में मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की एनिमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एनिमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि राजस्थान को एनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के साथ मिलकर महीने के हर मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

अभियान के तहत बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग और उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।