Gulab Chand Kataria - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीजल से इलेक्ट्रिक की ओर चंडीगढ़ की छलांग: राजस्थान के पत्रकारों ने देखा ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) जयपुर की ओर से आयोजित अध्ययन दौरे के तहत राजस्थान के वरिष्ठ संपादकों और रिपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी प्रगति का अवलोकन किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर प्रेस विजिट के उद्देश्य और जनहित योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की। दौरे के अंतिम दिन पत्रकार दल ने चंडीगढ़ परिवहन विभाग में पीएम ई-बस सेवा योजना की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत चंडीगढ़ को 428 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में 80 ई-बसें संचालित थीं। जिनमें 25 नई बसें जुड़ने से संख्या 105 हो गई है।

224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम

नई 12 मीटर लंबी लो-फ्लोर, वातानुकूलित बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। इनमें दिव्यांगजन यात्रियों के लिए पावर रैंप, व्हीलचेयर स्पेस, एयर सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, सीसीटीवी निगरानी, पैनिक बटन और वॉयस अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य

अधिकारियों ने बताया कि 2027-28 तक ट्राईसिटी क्षेत्र की सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य है। 70 अतिरिक्त बसें शामिल होने के बाद कुल संख्या 508 तक पहुंच जाएगी। पत्रकारों ने डिपो में स्थापित सीसीएस 2 फास्ट चार्जिंग सिस्टम, स्मार्ट लोड मैनेजमेंट, बैटरी मॉनिटरिंग और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां से बसों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब का भी भ्रमण कर स्थानीय पत्रकारों से संवाद किया।

सरकार खनन माफिया के समक्ष नत मस्तक राज्य की कानून व्यवस्था फेल: कटारिया
मेहंदीपुर बालाजी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सोमवार को यहां पहुंचे एवं श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा आराधना की। पुजारियों ने उन्हें सोने के चोले का टीका लगाया। इसके बाद उन्होने भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार के दरबार में ढोक लगाई। ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने कटारिया को मंदिर जिर्णोद्घार सहित मंहत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में चल रही जनकल्याणकारी योजना व  बालिका संस्कृत शिक्षा की पहल से अवगत कराया।

मीडिया से मुख़ातिब: इस अवसर पर कटारिया ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते कहा कि मेरी धार्मिक स्थलों पर विशेष आस्था है और मेहंदीपुर बालाजी दर्शन से आत्मशक्ति मिली है।  उन्होंने भरतपुर जिले में संत के आत्मदाह मामले पर  कहा कि यह सरकार अवैध खनन रोकने में नाकामयाब साबित हुई है, अवैध खनन पर महिनों से आन्दोलन कर रहे संत ने सरकार को पूर्व में आत्मदाह का अल्टिमेटम दिया था, इसके बाद संत ने प्रशासन के सामने आत्मदाह करली। यह राजस्थान सहित सरकार के लिए शर्मनाक घटना है। उदयपुर घटना पर कहा कि प्रदेश में कÞानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। कन्हैया लाल की निर्मम हत्या सिर्फ नूपुर शर्मा समर्थन करने से हुई। इस हत्या के तार देश ही नहीं पड़ौसी देश पाकिस्तान से जुड़े हैं। पीएफ आई संगठन विदेशों से फंडिंग कर भारत में दहशतगर्दी फैलाने का काम करता है, हमारा दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस सरकार एक समुदाय के लिए जुलूस निकालने के लिए तो परमिशन देती है और रामनवमी यात्रा पर धारा 144 लगा दी जाती है, इससे जनता के मन में गुस्सा पैदा होता है। कांग्रेस सरकार रोजÞों मे 24 घंटे बिजली मुहैया कराती और नवरात्रों पर घंटों काटती है, इससे प्रदेश मे भारी आक्रोश है।  हिन्दू मुस्लिम पीढ़ी दर पीढ़ी साथ रहते आए हैं लेकिन कुछ बाहरी शक्तियों के कारण देश का माहौल ख़राब हो रहा है। आज इतनी कट्टरता बढ़ गयी हैं जिससे राजस्थान को काफी कुछ झेलना पड़ा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया, मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, बबली हीरो,राजेंद्र सिंह राजावत, पूर्व यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता धारा सादपुरा, अभिषेक नारेड़ा, विस्तारक चिराग शर्मा, दिनेश धाकड सोनू बना, महंत गोपाल, विजय शर्मा, भीम सिंह राजावत अमित पारीक महावीर सिह दांतली मौजूद रहे।

किसी के साथ फोटो होना गुनाह, तो मेरे खिलाफ दर्ज़ हो आपराधिक मुकदमा: कटारिया
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सफाई दी है। एक प्रतिक्रिया में कटारिया ने कहा कि अगर कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी की उनके साथ तस्वीर है, तो मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज़ किया जाए। यदि क़ानून में किसी के साथ फोटो होना ही गुनाह है, तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कटारिया ने कहा कि वे पिछले कई सालों से उदयपुर की राजनीति में सक्रीय हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अब तक हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान कौन कब कैसे साथ में फोटो खिंचाता है कोई जानकारी नहीं रहती। ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

सदन में भावुक हुए गुलाब चंद कटारिया
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भावुक हो गए। दरअसल नकल-पेपर लीक विरोधी बिल 2022 पर चर्चा के दौरान सदन में गुलाबचंद कटारिया बोल रहे थे। कटारिया ने अपनी बात रखते हुए ना केवल भावुक हुए, वरन कटारिया सदन में रोने लगे। भावुक हुए कटारिया तो सदन में हर कोई खामोश नजर आया।

कटारिया की नम आंखों देखकर विधायक सकते में आ गए। कटारिया ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नकल-पेपर लीक बिल 2022 पर चर्चा के दौरान सदन में कहा कि रीट परीक्षा रद्द होने से एक करोड़ परिवारों  पर इसका सीधा असर पड़ा है। नकल के कारण गरीब का हक मारा गया है।  नकल गिरोह से लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। अपनी बात जारी रखते हुए कटारिया ने इस बात पर जोर दिया कि सिस्टम को बदलना बेहद जरूरी वरना ऐसा ही चलेगा। परीक्षा का सिस्टम सुधारना होगा। उन्होनें कहा कि सरकारी टीचर को ही एग्जामनर बनाना चाहिए। कटारिया ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक दिल-दिमाग ठीक नहीं होगा , बिमारी का इलाज नहीं होगा।

कटारिया ने कोचिंग संस्थानों का 4 साल का रिकॉर्ड निकाले जाने की भी सदन में मांग रखी। इतना ही नहीं उन्होनें कहा कि टीम गठित करके कोचिंग संस्थानों के पिछले 10 साल का परीक्षा परिणामो की जांच करवानी चाहिए।  यही है बीमारी की असली जड़। इस दौरान कटारिया विधेयक पर बोलते हुए भावुक हो गए। कहा-कोई भी लोग इनकी पीड़ा को समझने को तैयार नहीं। मुझे बहुत दुख है इस बात का क्या होगा। इस तरह की गैरकानूनी हरकतें की जा रही है। शिक्षा संकुल में जिसने दोषी  की ड्यूटी लगाई उसको लगाने वाला कौन है। कटारिया ने कहा कि प्रभावशाली लोगों ने सरकारी नौकरियों को अमीरों को बेच दिया।

सदन में अपनी बात जारी रखते हुए उन्होनें कहा कि कई लोग अपना घर और खेत बेचकर भी पढ़ते हैं। लेकिन जब उनका सलेक्शन नहीं होता।  तो वह ज़हर खा कर मर जाता है। कोई इस पीड़ा को समझने के लिए तैयार नहीं है।  और हम इस कानून को लाकर दुनिया को बताना चाह रहे हैं कि हमने इतना बड़ा काम कर दिया। कटारिया बोले कि इस कानून से कुछ भी नहीं होगा।  मुझे बहुत दुख है इस बात का है कि  किस तरह की गैंग पाल ली हमने?  मैंने उस दिन भी पूछा था?  शिक्षा संकुल में जिन लोगों को ड्यूटी पर लगाया।  उनको लगाने वाला दोषी कौन है?  जिसके कारण से पेपर लिफाफा काट कर निकाल लिया गया। यह तो हमारा भाग्य अच्छा था।
कि सवाई माधोपुर की घटना आ गई और एसओजी को उसमें कुछ हाथ लग गया। अगर वह मामला एसओजी के नहीं लगता,  तो आज सब पदों पर इन सब बड़े-बड़े दलालों के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे होते और मेरे गरीब का बच्चा अपने घर लौट कर जाता।

कटारिया बोले - क्या दुर्भाग्य है?  केवल इससे खुश मत हो जाओ कि हमने कानून बना दिया जिससे अपराध रुक जाएगा। सिस्टम को बदलना होगा।परीक्षा का सिस्टम ही बदलना होगा।  क्या हम व्यवस्था को बदल नहीं सकते?  क्या एक ही पर्चा पूरे राजस्थान में 20 लाख बच्चों को दिया जाए?  क्या इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता? उन्होनें कहा कि परीक्षा के लिए एक की बजाय हम 25 पेपर बना सकते हैं। उल्लेखनिय है कि विधायकों की ओर से प्रस्ताव पर राय रखी गई। जिसके बाद नकल-पेपर लीक विरोधी बिल 2022 सदन में पास हो गया।

सदन में गूंजे भ्रष्टाचार के मामले
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान लेखा सेवा अधिकारियों के विरुद्ध अनियमितताओं के मामले उठे। दरअसल, विधायक नरपत सिंह राजवी ने राजस्थान लेखा सेवा अधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं के मामले को लेकर सवाल पूछा। जवाब में मंत्री ने सदन को अवगत करवाया कि लेखा सेवा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के कुल 10 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 9 अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ प्रकरणों में विभागीय जांच, कुछ में कार्मिक विभाग की जांच, कुछ प्रकरणों में एसीबी जांच, तो कुछ प्रकरण न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। ऐसे में इन प्रकरणों के जांच नतीजे आने पर ऐसे दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियम अनुसार बर्खास्तगी से लेकर वसूली की कार्रवाई की जायेगी।

प्रश्नकर्ता विधायक राजवी ने कहा कि लेखा सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज़ कुछ प्रकरणों की एफएसएल और पुलिस जांच में ये साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसे अधीकारियों को तुरंत गिरफ्तार करवाना चाहिए, जबकि ऐसे अधिकारियों को संवेदनशील पदों पर पदस्थापित किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया की आपत्ति
मंत्री के जवाब के बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ये प्रकरण बेहद गंभीर है। एक अधिकारी 56 लाख रूपए का गबन करते हुए सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाता है और सरकार प्रकरण की अग्रिम जांच के लिए स्वीकृति नहीं देती, ये कार्य खड़े करता है। इस पर मंत्री धारीवाल ने कहा कि गबन के प्रकरण 56 लाख के नहीं बल्कि 10 करोड़ रूपए तक के हैं। कई मामलों में एसीबी को जांच में तीन से चार साल का वक्त लग जाता है।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति पर फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने का आरोप
जयपुर। राज्य विधानसभा में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने ध्यानाकर्षण के जरिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति पर गलत दस्तावेज से नियुक्ति पाने का आरोप लगाया।  नेता प्रतिपक्ष की आरोपों का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि यह  मामला गंभीर है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। गलती पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया तथा अन्य कई नेताओं ने नवरात्रि की देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने जगत जननी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के पूजन के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां शक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व हमें मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर बेटियों को बचाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए।

विधानसभा अध्यश्र डॉ. सीपी जोशी ने भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी को विक्रम संवत 2078 नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नव-वर्ष  जीवन मे सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने वाला हो। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को अपना एवं अपने परिवार का ध्यान रखे और सुरक्षित रहे। चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विक्रम संवत 2078 हिन्दू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आने की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने भी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मां शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि स्थापना के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना भी की। इसी प्रकार अन्य कई नेताओं ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।