Police Custody - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार: एसटीएफ टीम ने लिया हिरासत में; 80 से अधिक मुकदमे दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर टिप्पणी करने वाले विवादित मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिया है। एसटीएफ उसे लेकर यूपी आ रही है। इस बाबत एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इन बयानों के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हैं। इनमें धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अब तक उसके खिलाफ 80 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में सटीक सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने बिहार के दलमालपुर गांव में कार्रवाई कर उसे अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक, मौलाना इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लगातार विवादित टिप्पणियां कर रहा था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि, पूरे मामले की जड़ एक वायरल वीडियो को माना जा रहा है। मार्च की शुरुआत में एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना ने गौकशी कानूनों और उससे जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी की थी। इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री की माँ पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
जयपुर। विधानसभा में अतारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में मृत्यु के कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी विधायक शांति धारीवाल  द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि पुलिस हिरासत में हुई प्रत्येक मृत्यु के मामले में नियमानुसार न्यायिक एवं प्रशासनिक जांच कराई गई है। सभी मामलों में तथ्यों के आधार पर जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। दस्तावेज के अनुसार, विभिन्न जिलों में दर्ज मामलों में मृत्यु के कारणों की जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर कराई गई तथा पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की गई। जहां भी लापरवाही या त्रुटि पाई गई, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।

सरकार ने दोहराया कि पुलिस हिरासत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी और सहयोगियों की बढ़ी मुश्किलें, डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज
नासिक।  महाराष्ट्र के नासिक नगर निगम चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारी पवन पवार और उसके भाई विशाल सहित करीब 15-17 लोगों पर पुलिस ने जबरन वसूली और लोगों को धमकाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। फिलहाल पवन पवार अन्य अपराधों के चलते फरार चल रहा है।

पवन पर अपनी मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए भाजपा और राकांपा के जीते और हारे उम्मीदवारों से रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। चुनाव नतीजों के बाद हुई इन घटनाओं से जीते हुए उम्मीदवारों में ङ्क्षचता बढ़ गयी है और वॉर्ड में दहशत व्याप्त हो गयी है।

शिकायत के मुताबिक, शिंदे गुट की हारी प्रत्याशी पवन पवार की मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए पवन और विशाल के कहने पर विजय अशोक सिंह और उसके साथियों ने भाजपा के जीते उम्मीदवार शरद मोरे के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपये मांगे और डकैती डाली। खास बात यह है कि शुक्रवार को पता चला कि पवन के करीबी शिंग्या ने उसी वॉर्ड से राकांपा प्रत्याशी रोहित उर्फ शिवा गाड़े से चुनाव खर्च वसूलने के लिए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर श्री गाड़े को गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस बीच शिवा गाड़े की शिकायत के मुताबिक, पवन के करीबी साथी शिंग्या ने मतदान की गिनती के दौरान समनगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उन्हें रोककर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने शिवा गाड़े को धमकाते हुए कहा, चुनाव में बहुत पैसा खर्च हुआ है, और हमें तुमसे वसूलना है। जब शिवा गाड़े ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। घटना से डरे शिवा गाड़े ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिंग्या को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

एसपी ने एसएचओ सहित 23 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर
किशनगंज। किशनगंज थाने में हत्या के आरोप में एक दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया । किशनगंज पुलिस थाना कस्टडी में  युवक लोकेश सुमन ( 28वर्ष) पुत्र बृजमोहन  की संदिग्ध  मौत हो गई थी।  मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने किशनगंज चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया। परिजनों ने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी,1 करोड़ मुआवजा, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम एवं किशनगंज,भवरगढ़ थाना में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग रखी । प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा दोनों थाना पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया । पुलिस ने मंगलवार को  परिजनों को शव सौंपा और युवक का अंतिम संस्कार किया गया । इससे पहले परिजनों ने शव लेने से मना किया और नगद मुआवजे की मांग रखी थी  जिसके बाद 5 लाख नगद,भाई को संविदा पर सरकारी नौकरी पर सहमति के बाद परिजनों ने शव लिया। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन कर रहे है।

पुलिस बल रहा तैनात
पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए। पूरे समय बारां एसपी अभिषेक अंडासु के नेतृत्व में जिले भर के थानों के थानाधिकारी,बारां,कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोप में हुई युवक की मौत के मामले में बारां एसपी अभिषेक अंडासु ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए किशनगंज एसएचओ सहित 23पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया।

पुणे पुलिस की हिरासत से महिला आरोपी फरार
कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर दूरंतो ट्रेन से पुणे पुलिस की हिरासत से एक महिला आरोपी फरार हो गई। पुणे पुलिस ने सोमवार को जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला का नाम सानिया (24) है वह बिहार की रहने वाली है। जीआरपी थाना अधिकारी मनोज सोनी ने बताया कि महिला के खिलाफ साइबर ठगी का मामला पुणे में दर्ज है। पुणे पुलिस ने महिला को हरियाणा से पकड़ा था। कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रेन से यात्रा वारंट पर उसे पुणे ले जा रहे थे। कोटा स्टेशन पर पुणे पुलिस को चकमा देकर महिला फरार हो गई। तलाश करने के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो पुणे पुलिस ने जीआरपी में अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया है। महिला की तलाश की जा रही है।

पुणे पुलिस आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर  दिल्ली-मुंबई दुरंतो (22210) ट्रेन से पुणे ले जा रही थी। ट्रेन में आरोपी महिला के साथ 5-6 पुलिसकर्मी थे। रविवार तड़के 4.10 बजे ट्रेन के कोटा स्टेशन पर पहुंचने पर सानिया पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद पुणे पुलिस को रास्ते में सानिया के फरार होने का पता चला। इसके बाद पुणे पुलिस ने आरोपी महिला को तलाश किया, नहीं मिलने पर जीआरपी को शिकायत दी। पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद आरोपी महिला माला रोड़ स्थित एक लॉज में 2 से 3 घंटे रुकी। भनक लगते ही सानिया लॉज से भी फरार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

अंतरराज्य चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 8 आरोपियों से सोने-चांदी के आभुषण और 8 फोनबरामद
अजमेर। अजमेर स्थित दरगाह थाना पुलिस को एक अंतरराज्य चोर गिरोह के 8 आरोपियों को दबोचने में कामयाबी मिली है। उन्हें गिरफ्तार कर सोने - चांदी के आभूषण और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं । पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 4 वारदातें करना कबूला है ।  पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है ।

दरगाह थानाप्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दरगाह क्षेत्र के अधिन होटल , रेस्टोरेंट , गेस्ट हाउस में देश - विदेश से जायरीनों के आने के साथ - साथ चोरी व जेबतराशी करने वाले गिरोह भी आते हैं, जो वारदात को अंजाम देते हैं । इन वारदातों को रोकने के लिए पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चला रखा है।  जहां केजीएन मंजिल गेस्ट हाउस , चून पचान गली के सामने करीब 7 से 8 व्यक्ति पुलिस को देखकर छुपने की कोशिश करने लगे । जिन्हें संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और थाने पर लाकर पूछताछ कर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से सोने - चांदी के आभूषण और 5 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हो गए। जिन्होंने मेरठ बस में यात्रियों के बैग से चोरी करना कबूला ।  थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा वारदात कबूलने पर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी अनवर अली पुत्र मुनव्वर , यूनुस पुत्र मोहम्मद यामीन , अब्दुल काजी  पुत्र इस्लामुद्दीन , यामीन पुत्र हबीबुल्लाह , मोहम्मद रासिद  पुत्र मोहम्मद यासीन , अकबर अली पुत्र नजर , मुनकाद पुत्र फतेह सहित मोहम्मद शाकिब  पुत्र हमीद को गिरफ्तार किया है । जिनसे सोने - चांदी के आभूषण व 8 मोबाइल 102 में जब्त किए है ।

आरोपियों ने 1 अगस्त 2022 को रात्रि में मेरठ से अजमेर आते समय अजमेर आने वाली बस में यात्री के बैग से सोने - चांदी के आभूषण चोरी करना के साथ ही 2 महीने पहले बस से 20 हजार रुपए नगदी , छह - सात महीने पहले मेरठ बस स्टैंड से यात्री के बैग से 40 हजार रुपए और दिल्ली आनंद विहार बस स्टैंड , झुंझुनू बस स्टैंड से कई बार चोरी करना कबूल किया है । पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा गिरोह का मुख्य सरगना अनवर अली है , जिसके गैंग में 7 से 8 सदस्य हैं और सभी मिलकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थल को चिन्हित कर यात्रियों के कीमती सामान चोरी करते हैं ।

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में मंगलवार को किला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि राज की कंपनी वियान के अकाउंट में काफी विदेशी मुद्रा है, इसलिए इस मामले की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। ऐसे में राज को बाकी आरोपियों के साथ हिरासत में रहने की जरुरत है। पुलिस ने राज और रेयान जॉन की अधिकतम हिरासत की मांग की। वहीं राज कुंद्रा के वकील ने तर्क दिया कि कुंद्रा की हिरासत की मांग अवैध है, और इसे नहीं दिया जाना चाहिए। पुलिस ने तर्क दिया कि कुंद्रा को हिरासत में लिए बिना आगे की जांच नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया था और दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया। उन पर आरोप है कि वे पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाते हैं और एप के जरिए अपलोड करते हैं। पुलिस के अनुसार राज और उनके रिश्तेदार ने एक कंपनी बनाई जो लंदन आधारित थी। ये कंपनी अश्लील (पोर्न) फिल्मों के लिए एजेंट को ठेका देती थी। फिल्मों को ई-मेल के जरिए पहुंचाया जाता था और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था। बता दें कि पुलिस ने सेक्शन 420 और 67-ए के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य सेक्शन के अलावा- दोनों गैर-जमानती हैं और इसमें क्रमशः 7 साल और 5 साल की जेल है।