Senior Teacher Competitive Examination 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर मेंं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 : आयोग अध्यक्ष यूआर साहू ने साझा की परीक्षा आयोजन के सुरक्षा उपायों की जानकारियां
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष यूआर साहू ने सोमवार को प्रेंस कांफ्रेंस में परीक्षा आयोजन तथा प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अहम जानकारियां दीं। वर्तमान व्यवस्थाओं को पुख्ता बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न-पत्र खुला मिलने जैसी अफवाहें फैलाने वाले अपने निहित स्वार्थों के कारण ऐसा करते हैं। इस दौरान आयोग के अधिकारियों ने प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र पहुंचाने वाले मेटल बॉक्स और 7 लेयर सुरक्षा प्रणाली का प्रदर्शन भी किया। आयोग अध्यक्ष यूआर साहू ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के दौरान जोधपुर में रविवार को एक अभ्यर्थी ने प्रश्न-पत्र का पैकेट खुला होने की अफवाह परीक्षा कक्ष में फैलाई थी। इस संबंध में परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त हुई।

इसमें यह सामने आया कि अफवाह फैलाने वाला अभ्यर्थी तहसील-गुढ़ामलानी जिला बाड़मेर का निवासी है। अभ्यर्थी को पूरी आस्तीन की शर्ट पहनने के कारण ड्रेस कोड नियमों के तहत रोका गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह झूठा प्रचार किया था। जबकि वास्तविकता यह थी कि प्रश्न-पत्र का पैकेट स्वयं शिकायतकर्ता अभ्यर्थी सहित दो अन्य परीक्षार्थियों के सामने हस्ताक्षर करवाने के बाद ही खोला गया था। अफवाह फैलाने वाले इस अभ्यर्थी को आयोग ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि अभ्यर्थी की ओर से किस उद्देश्य से इस प्रकार की अफवाह को फैलाया गया था।

निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया जाता है विवरण
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस समस्त प्रक्रिया का चरणबद्ध कार्यवाही विवरण निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया जाता है। इसी दौरान यदि किसी भी प्रकार की कोई विसंगति पाई जाती है तो वीडियोग्राफी एवं कार्यवाही विवरण में अंकित करते हुए संबंधित जिले द्वारा आयोग को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही सूचित किया जाता है। इस प्रकार वर्ष 2023 से आयोग की व्यवस्था एवं प्रक्रिया इतनी पुख्ता है कि प्रश्न-पत्र के प्रकटीकरण की संभावना नगण्य है, क्योंकि ऐसी किसी भी स्थिति में रिवर्स ऑडिट करते हुए चूक करने वाले की पहचान की जा सकती है ।

दो परीक्षार्थी सहित 9 व्यक्ति करते हैं वीडियोग्राफी की पुष्टि
परीक्षा केन्द्राधीक्षक के कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने से तुरंत पूर्व बॉक्स खोलते समय दो परीक्षार्थियों सहित केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, दो पर्यवेक्षक, दो राजकीय अभिजागर और वीडियोग्राफर इस प्रकार कुल 9 व्यक्ति मौजूद रहते हैं। यह जाहिर है कि प्रश्न-पत्र पूरी तरह से सुरक्षित और सही ढंग से पैक होकर प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद ही उनका वितरण किया जाता है।

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 : पहली पारी में 64.80 और दूसरी पारी में 64.11 प्रतिशत रही हाजिरी
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के पहले दिन रविवार को पहली पारी में ग्रुप ए के लिए सामान्य ज्ञान और दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रदेश के 25 जिलों में हुई। सोमवार को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज ग्रुप ए के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की पारी में सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा 70 केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल पंजीकृत 3 लाख 59 हजार 786 अभ्यर्थियों में से 2 लाख 33 हजार 149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1 लाख 26 हजार 637 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पारी में उपस्थिति 64.80 प्रतिशत रही। इसी तरह दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2 लाख 30 हजार 655 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1 लाख 29 हजार 131 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति 64.11 प्रतिशत रही।

कुछ क्षण की देरी और गेट बंद
सावित्री स्कूल के परीक्षा केन्द्र में चार महिला अभ्यर्थी गेट बंद होने से महज कुछ क्षण देरी से पहुंची। इस कारण वह परीक्षा देने से वंचित रह गईं। एक महिला अभ्यर्थी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते कहा कि वह देवली से परीक्षा देने आई। वह घर से समय से ही रवाना हुई थी लेकिन बरसात के कारण कई जगह रोड डायवर्जन था। इसलिए उसे पहुुंचने में देरी हो गई। वह महज 3-4 मिनट देरी से आई। रोड डायवर्जन से देरी से पहुंचने की व्यथा और भी कुछ अभ्यर्थी की रही।

RPSC ने जारी किया तीन परीक्षाओं का कार्यक्रम
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिये प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।