RUHS Hospital - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्य सचिव का आरयूएचएस हॉस्पिटल दौरा : एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित आरयूएचएस अस्पताल, चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम
जयपुर। आरयूएचएस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को आरयूएचएस अस्पताल का दौरा किया और देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विषय विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रिम्स के विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बजट घोषणा के अनुरूप रिम्स के कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं शोध को नई दिशा देगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्यधिक रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को एक विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाना राज्य सरकार का चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के विकास में आ रही तमाम बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। सभी प्रकार की स्वीकृतियां जल्द प्राप्त की जाएं। यहां चरणबद्ध रूप से आधारभूत सुविधाओं, उपकरणों की खरीद, विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार को मिशन मोड में पूरा किया जाए। रिम्स की स्थापना से संबंधित नियमों को जल्द अधिसूचित किए जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित
जयपुर। आज के समय में एलर्जी संबंधी रोग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहे हैं, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित हैं। इनमें एलर्जिक राइनाइटिस, अस्थमा, त्वचा से संबंधित एलर्जी तथा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी प्रमुख हैं। बढ़ते वायु प्रदूषण, बदलती जीवनशैली, शहरीकरण, धूल-मिट्टी, पराग कणों की अधिकता तथा अन्य पर्यावरणीय कारणों के चलते इन रोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। एलर्जी केवल असुविधा का कारण नहीं है, बल्कि कई बार यह जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। लगातार छींक आना, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर चकत्ते या खुजली जैसे लक्षण मरीजों के दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं।

ऐसे में एलर्जी की सही और वैज्ञानिक पहचान, उसके कारणों की सटीक जांच तथा समय पर उचित उपचार अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इसी उद्देश्य से विशेष और समर्पित एलर्जी केंद्रों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में एक अत्याधुनिक और उन्नत एलर्जी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। यह क्लिनिक एलर्जी से पीड़ित मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ परामर्श तथा प्रभावी उपचार प्रदान करेगा। यहां पर नवीनतम तकनीकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के एलर्जेन की पहचान की जाएगी, जिससे मरीजों को उनके रोग के मूल कारण तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

आरयू एच एस में अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, 15 फरवरी से होगी शुरुआत
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के अधीन आरयू एच एस अस्पताल में 15 फरवरी से नई सुविधाओं की शुरुआत होगी। यहां प्रशासन ने मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब इन बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये ओपीडी सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और आरयू एच एस के कंट्रोलर डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए हमने एसएमएस के हर डिपार्टमेंट (जैसे नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, CTVS, एंडोक्राइनोलॉजी आदि) से एक-एक यूनिट की ओपीडी RUHS में हर हफ्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह नई सुविधा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

ओपीडी का शेड्यूलः

सोमवारः रीनल क्लीनिक - नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी के डॉक्टर किडनी और पेशाब संबंधी समस्याएं संभालेंगे।

मंगलवारः कार्डिक क्लीनिक कार्डियोलॉजी और CTVS के एक्सपर्ट हृदय रोगों का इलाज करेंगे।

बुधवारः नर्व क्लीनिक - न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के

डॉक्टर बैठेगें। दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों पर फोकस ।

गुरुवारः हार्मोन क्लीनिक एंडोक्राइनोलॉजी और

मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉक्टर बैठेंगे। जो हार्मोन इम्बैलेंस का समाधान देंगे।

शुक्रवारः पेन क्लीनिक - PMR और पेलेटिव मेडिसिन के डॉक्टर रहेंगे।

हर माह के पहले और दूसरे शनिवार को इम्यूनोलॉजी क्लीनिक चलेगी, तीसरे और चौथे शनिवार को हिमेटोलॉजी क्लीनिक चलेगी। इसमें ब्लड से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स बैठेंगे।

आरयूएचएस अस्पताल : सर्जरी कर बचाई 5 वर्ष के बच्चे की जान, खाने की नली से सिक्का निकाला
जयपुर। आरयूएचएस अस्पताल में एक आपातकालीन सर्जरी कर पांच वर्षीय बालक का जीवन बचाने में चिकित्सकों ने सफलता प्राप्त की है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि हालही आरयूएचएस में एक पांच वर्षीय बालक आपातकालीन इकाई में लाया गया। उसके खाने की नली में दो रुपए का सिक्का फंस गया था। जोखिम भरी सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर आरयूएचएस के चिकित्सकों ने उसका जीवन बचाया। ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की कुशलता और त्वरित निर्णय से यह संभव हो सका। आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने बताया कि बालक ने सिक्का निगल लिया था। इससे उसके गले में तेज दर्द हुआ और उल्टी होने लगी। माता-पिता उसे लेकर तुरंत आरयूएचएस अस्पताल की आपातकालीन इकाई में पहुंचे, जहां विशेषज्ञों ने उसकी स्थिति को भांपते हुए तत्काल आपातकालीन आॅपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।

बच्चे को सामान्य बेहोशी में लेकर दूरबीन की सहायता से गले की नली से सिक्के को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉ. राघव मेहता, डॉ. महेन्द्र सिंह हाड़ा, डॉ. विकास रोहिला और उनकी टीम के सदस्य डॉ. सुमन बिश्नोई व डॉ. दिया शर्मा ने तत्काल निर्णय लेते हुए बच्चे को सर्जरी के लिए तैयार किया। एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. वरुण सैनी, डॉ. मनीष खंडेलवाल, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. बुधराम और एनेस्थीसिया नर्सिंग स्टाफ  ने सर्जरी में अहम भूमिका निभाई।

दिल के मरीजों को एसएमएस नहीं जाना पड़ेगा, आरयूएचएस में एंजियोग्राफी शुरू
जयपुर। आरयूएचएस अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों को अब एंजियोग्राफी के लिए एसएमएस अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्य सरकार ने यहां आने वाले मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सोमवार से अस्पताल में एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी है। अस्पताल में पहले दिन दो मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल से मरीज भार कम करने और प्रदेशवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान उपलब्ध करवाने की सोच के साथ आरयूएचएस अस्पताल में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब यहां एंजियोग्राफी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।

सोमवार को यहां चिकित्सकों ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित कैथ लेब में दो कोरोनरी एंजियोग्राम किए। चिकित्सा शिक्षा सचिव ने कहा कि एंजियोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से अब आरयूएचएस आने वाले हृदय रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें इस जांच के लिए अब सवाई मानसिंह अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में रोगी को तत्काल उपचार मिल सकेगा। आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोग से ग्रसित 75 वर्षीय महिला एवं 44 वर्षीय पुरुष रोगी को भर्ती कराया गया था। चिकित्सा विशेषज्ञ ने उन्हें एंजियोग्राफी करने की सलाह दी थी। आरयूएचएस अस्पताल में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट स्थित कैथ लैब में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत लाभ प्रदान करते हुए उनकी एंजियोग्राफी की गई।

आरयूएचएस : पूरी यूनिट शिफ्ट करने के आदेश का एक दिन बाद ही विरोध हुआ शुरू, रेजीडेंट्स ने जताई नाराजगी
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज यानी आरयूएचएस को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने के लिए की जा रही तैयारियों का डॉक्टर्स ने ही विरोध शुरू कर दिया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने प्रिसिंपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अतिरिक्त प्रिंसिपल अकेडमिक इंचार्ज डॉ. मोनिका जैन को पत्र लिखकर कॉलेज से हर विभाग की एक पूरी यूनिट को शिफ्ट करने का विरोध जताया है। चेतावनी दी है कि अगर शिफ्टिंग की गई तो रेजीडेंट्स इसके विरोध में आंदोलन पर जाएंगे। दरअसल पिछले दिनों रिम्स की बोर्ड बैठक में ये निर्णय किया था कि आरयूएचएस को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने और संचालन करने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से हर डिपार्टमेंट की एक-एक यूनिट को रोटेशन पर आरयूएचएस में लगाया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने एक आदेश जारी कर हर डिपार्टमेंट के एचओडी को अपने-अपने विभाग से एक-एक यूनिट को आरयूएचएस शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। पीजी में अच्छे अंक, काउंसलिंग में एसएमएस चुना, तो क्यों जाएं आरयूएचएस: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स ने विरोध जताते हुए कहा कि जब नीट पीजी में अच्छे मार्क्स हासिल किए और काउंसलिंग में हमने एसएमएस मेडिकल कॉलेज को चुना है तो फिर आरयूएचएस में हमें क्यों लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अगर हमें आरयूएचएस भेजा जाएगा तो एसएमएस में भी व्यवस्थाएं बिगड़ जाएगी और इसका नुकसान मरीजों को होगा।

आरयूएचएस में व्यवस्था होगी बेहतर, सवाई मानसिंह अस्पताल से भेजी जाएगी पूरी यूनिट, अलग-अलग विभागों की पूरी भेजेंगे यूनिट्स
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंसेज में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसे रिम्स की तर्ज पर विकसित किए जाने के भी तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसके बावजूद मरीजों और चिकित्सकों ने इस आरयूएचएस अस्पताल से दूरी बनाई हुई हैं। इसकी बड़ी वजह आरयूएचएस अस्पताल में चिकित्सकों की काम करने की कम रूचि होना हैं। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने यहां व्यवस्थाएं मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। इसके लिए अब आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से पहले कई बार अलग-अलग विभाग के डॉक्टर्स आरयूएचएस भेजे गए हैं, लेकिन उन चिकित्सकों की वहां काम करने की रूचि कम होने के कारण यह योजना सार्थक नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ विभाग की एक पूरी यूनिट को ही आरयूएचएस में भेजा जाएगा।

पहले भेजी फैकल्टी, अब पूरी यूनिट होगी शिफ्ट
आरयूएचएस अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक आदेश निकाला है, जिसके तहत एसएमएस मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ विभाग की एक-एक यूनिट आरयूएचएस भेजी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग के एचओडी को पत्र लिखा है, इसमें पांचों विभाग से एक-एक यूनिट तत्काल आरयूएचएस शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, पिछले एक साल से आरयूएचएस में सेवाओं के विस्तार के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए काफी संख्या में फैकल्टी को यहां भेजा गया है, लेकिन चिकित्सक और सेवाओं के अभाव में मरीज आरयूएचएस में इलाज से कतराते हैं।  ऐसे में अब हाईलेवल पर हुए निर्णय के तहत एसएमएस से पूरी यूनिट आरयूएचएस भेजी जाएगी।

राजस्थान में मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध की रिपोर्ट आई नेगेटिव
जयपुर। प्रदेश में मंकिपॉक्स के दो संदिग्धों में से भरतपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। भरतपुर निवासी इस युवक के सैंपल की जांच एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई। संदिग्ध मरीज को जयपुर के प्रताप नगर स्थित RUHS हॉस्पिटल में भर्ती कर रखा था। संभावना है कि आज मरीज को छुट्‌टी दे दी जाएगी। वहीं, किशनगढ़ के युवक की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

भरतपुर के जिस युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वो सोमवार सुबह आरयूएचएस में भर्ती हुआ था। इसके हल्का बुखार होने के साथ ही शरीर पर कुछ ही दाने थे। संदिग्ध मानते हुए भर्ती किया गया था।

वहीं, बेंगलुरू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले किशनगढ़ के 20 साल के युवक की रिपोर्ट नहीं आई है। जो शाम तक आने की उम्मीद है। जो रविवार देर रात किशनगढ़ से रैफर होकर जयपुर आया था। उसे बुखार होने के साथ शरीर पर जगह-जगह दाने हो रहे थे। इसे देखते हुए किशनगढ़ में डॉक्टरों ने इसे संदिग्ध मानते हुए जयपुर रैफर किया था। यहां देर रात भर्ती करने के बाद सोमवार को मरीज के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया था, जहां से आज उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

RUHS अस्पताल में शिक्षकों के 44 अतिरिक्त पद होंगे सृजित, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी स्वीकृति
जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर से लेकर सीनियर रेजिडेंट तक विभिन्न सवंर्ग में 44 अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इस महाविद्यालय में एमबीबीएस कोर्स की सीटों की संख्या 100 से बढ़कर 150 हो जाने के क्रम में शिक्षकों के पदों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। गहलोत के इस निर्णय से आरयूएचएस अस्पताल में एमबीबीएस कोर्स की बढ़ी हुई सीटों के अनुरूप एमसीआई के नियमों के अनुसार शिक्षकों के पदों की न्यूनतम संख्या की आवश्यकता पूरी हो सकेगी।

प्रस्ताव के अनुसार आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढा़ने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के निरीक्षण से पहले शिक्षकों के न्यूनतम आवश्यक पद सृजित किया जाना जरूरी है। इस क्रम में कॉलेज में प्रोफेसर (आचार्य) का एक पद, सह आचार्य के 10, सहायक आचार्य के 18, वरिष्ठ प्रदर्शक के 6 और सीनियर रेजिडेंट के 9 पदों सहित कुल 44 पद अतिरिक्त सृजित होंगे। साथ ही महाविद्यालय के एमरजेंसी मेडिसिन विभाग में सीनियर प्रदर्शक के 9 पदों में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया है।