question bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवाचार: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन तैयार होगा प्रश्न बैंक, एआई आधारित होंगे सब्जेक्ट एक्सपर्ट
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तकनीकी जमाने के साथ कदमताल करते हुए सालाना ली जाने वाली दसवीं-बारहवीं और समकक्ष बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का बैंक ऑनलाइन तैयार करेगा। इससे पूर्व परीक्षाओं में पूछे जा चुके प्रश्न के रिपीट होने की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। संभवत: अगले सत्र 2027-28 की परीक्षा से यह लागू हो सकेगा। इस सत्र 2026-27 की परीक्षा अगले वर्ष फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस कारण सॉफ्टवेयर और परीक्षा कराने सहित विभिन्न तैयारियां करने के लिए समय काफी कम रह गया है। इस कारण इस सत्र में इसे लागू करना संभव नहीं हो सकेगा। पहली बार इसी सत्र में दसवीं की दो परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा मई माह में प्रस्तावित है। यह परीक्षा अधिकत्तम तीन विषयों में परिणाम सुधार के लिए होगी। पूरक परीक्षा भी इस बार से समाप्त कर दी गई है।बोर्ड द्वारा हाल ही में एक माह तक आयोजित करवाई गई सब्जेक्ट वाइज परख कार्यशाला में प्रश्न-पत्र सहित उसका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा गहन चर्चा कर भविष्य की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न और परीक्षा पैटर्न पर खाका तैयार किया गया था।

टेस्ट पेपर अलग से होंगे तैयार :

बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रश्न के साथ टेस्ट पेपर की अलग से व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलबध होगी और यह सभी के लिए देखने और पढ़ने के लिए रहेगी। इससे परीक्षार्थियों को दसवीं-बारहवीं सहित प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा पैटर्न को समझने में आसानी होगी। इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को भी सहायता मिल सकेगी।

यह रहेगी ऑनलाइन प्रश्न बैंक की खास बात :

प्रतिवर्ष तैयार किए जाने वाले दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में गत वर्ष के प्रश्न नहीं हो सकेंगे रिपीट।  सब्जेक्टस एक्सपर्ट की पूर्ति भी खुद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से एआई द्वारा ही हो जाएगी। ऑनलाइन प्रश्न-बैंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर ही सदैव सुरक्षित रहेगा। इसमें प्रतिवर्ष होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न जुड़ते चले जाएंगे। बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्न-बैंक अदृश्य रहेगा, जिसे हर कोई नहीं देख सकेगा। उसे केवल सबजेक्ट एक्सपर्ट्स और आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के अधिकारी ही देख सकेंगे। एक सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट की आवश्यकताएं होगी समाप्त। इससे बोर्ड के खर्चे पर भी ब्रेक लग सकेंगे।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रश्न बैंक
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तैयार कराए प्रश्न बैंक का विमोचन किया। स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रश्न बैंक के माध्यम से हमारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थी की न केवल अच्छी परीक्षा तैयारी होगी, बल्कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से परीक्षाओं में प्रविष्ट होते समय उनका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। वे प्रश्नों का उत्तर तैयार करते हुए बोर्ड परीक्षाओं का गहन अभ्यास कर सकेंगे। यह सभी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा और उपयोगी संग्रह साबित होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया की प्रदेश में पहली बार समेकित रूप से अलग-अलग जिलों के विषय विशेषज्ञों और विषय अध्यापकों का ग्रुप तैयार किया गया और उनके बीच आपस में वृहद स्तर एक्सरसाइज के बाद ये प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुवेर्दी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार ये प्रश्न बैंक प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सॉफ्ट कॉपी के साथ-साथ प्रिंटेड फॉर्म में भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

10वीं के 5 और 12वीं के 13 विषयों के प्रश्न-पत्र
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर ने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा से पूर्व बेहतर तैयारी के लिए बनाए प्रश्न बैंकों में कक्षा-10 के विद्यार्थियों के लिए 5 विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत के प्रेक्टिस सैट जारी किए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए 13 विषयों हिन्दी, व्यावसायिक अध्ययन, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, हिन्दी साहित्य, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल एवं अंग्रेजी के प्रश्न बैंक बनाए हैं।

विद्यार्थियों को होगा फायदा
पहले बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के पासबुक से रटन अध्ययन (उत्तर को रटने की आदत) किया जाता था, जिससे की उनमें विषय की समझ विकसित नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए इस बार स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर प्रश्न बैंकों के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।