vocal for local - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'विकसित भारत के लिए नौ संकल्प' लेने का अनुरोध किया और कहा कि यदि हम सभी इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो हम विकसित भारत 2047 बनाने की यात्रा में तेजी ला सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मांड्या जिले के आदिचुंचनगिरी मठ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्रीय सीमाओं से परे है और सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी आह्वान का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की व्यक्तिगत आदतें और दैनिक विकल्प देश के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा, "यदि हम सभी इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो हम विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की ओर प्रगति को तेज कर सकते हैं।" विकास को केवल सरकार संचालित प्रयास के बजाय जन-आंदोलन के रूप में प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि परिवर्तन की शुरुआत रोजमर्रा के व्यवहार के स्तर से होनी चाहिए।

उन्होंने नदी प्रणालियों पर निर्भर क्षेत्रों में जल संरक्षण को प्रमुख प्राथमिकता बताया, और नागरिकों से सामूहिक प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आइए हम सब जल संरक्षण और इसके बेहतर प्रबंधन का संकल्प लें।" पर्यावरण स्थिरता पर प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आइए हम अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाएं और धरती मां की रक्षा करें।"

स्वच्छता को नागरिक कर्तव्य बताते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, गांवों और शहरों में साफ-सफाई बनाये रखना साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "चाहे वह धार्मिक स्थल हो, सार्वजनिक स्थान हो, गांव हो या शहर, स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।" आर्थिक आत्मनिर्भरता के संबंध में, प्रधानमंत्री ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और भारतीय उद्योगों को समर्थन देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' दृष्टिकोण को आर्थिक सशक्तीकरण के आधार बताते हुए कहा, "आइए हम भारतीय उत्पादों को अपनाएं और अपने उद्योगों को मजबूत करें।"

उन्होंने राष्ट्रीय जागरूकता और सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देते हुए नागरिकों से देश भर में यात्रा करने और इसकी विविधता को जानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आइए हम पूरे भारत की यात्रा करें और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दें।" उन्होंने आगे कहा कि लोगों के बीच बेहतर जुड़ाव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को गति देगा। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य और पोषण पर मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने पर जोर देते इस बात पर चिंता व्यक्त की कि बढ़ता मोटापा बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बन गयी है। इसके साथ ही नागरिकों से तेल की खपत में 10 फीसदी की कमी का आग्रह किया। कृषि को लेकर उन्होंने किसानों से कहा, "आइए हम रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।"

उन्होंने शारीरिक फिटनेस पर और जोर देते हुए कहा, "योग, खेल और फिटनेस हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।" उन्होने स्वास्थ्य देखभाल को राष्ट्रीय प्राथमिकता में स्थापित किये जाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने जनसेवा की मजबूत भावना का आह्वान करते हुए कहा, "जरूरतमंदों की सेवा समाज को मजबूत करती है और जीवन को बड़ा उद्देश्य देती है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नौ संकल्प एक व्यापक जन-भागीदारी वाले शासन मॉडल का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां नागरिक स्तर पर व्यवहारिक परिवर्तन सामूहिक रूप से राष्ट्रीय परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामूहिक प्रतिबद्धता "विकसित कर्नाटक और विकसित भारत" के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इससे पहले दिन में, उन्होंने मांड्या जिले के ऐतिहासिक आदिचुंचनगिरी मठ परिसर में 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का उद्घाटन किया, जो दिवंगत संत श्री बालगांगाधरनाथ स्वामीजी को समर्पित एक नया आध्यात्मिक स्थल है। आदिचुंचनगिरी की धुंध भरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह 'गद्दीगे' स्मारक उस विरासत के प्रति श्रद्धांजलि है, जो दशकों से मठ की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाई जा रही है।

शैव मत की सदियों पुरानी नाथ परंपरा के तहत निर्मित इस मंदिर को उस गुरु-शिष्य परंपरा के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है जो इस संस्थान की आध्यात्मिक शृंखला को परिभाषित करती है। जैसे ही पहाड़ी परिसर में मंत्रोच्चार गूंजे, बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्र हुए, जिससे यह उद्घाटन भक्ति, विरासत और जन-भागीदारी के संगम में बदल गया।

राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्य स्तरीय ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी तथा उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री सुरेश ओला ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना है।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों के विशिष्ट ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। हस्तशिल्प, वस्त्र, खाद्य उत्पाद, कलात्मक वस्तुएं और पारंपरिक कारीगरी की झलक इन स्टॉलों में देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में कुल 120 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आगंतुक इन उत्पादों को देख ही नहीं, बल्कि सीधे खरीद भी सकते हैं। आमजन के लिए प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 19 मार्च तक खुली रहेगी।

जेम्स एंड ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी ‘जयपुर रत्नम्’
जयपुर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) द्वारा ‘जयपुर रत्नम्’ जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस विशेष प्रदर्शनी में जिले के ओडीओपी उत्पादों और रत्न-आभूषणों की आकर्षक श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए 80 स्टॉल स्थापित किए गए हैं।

सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी
राजस्थान दिवस समारोह के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इन प्रदर्शनियों में स्थानीय कारीगर अपने उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं और सीधे बिक्री के माध्यम से उन्हें बाजार उपलब्ध हो रहा है। यह पहल न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी मजबूत कर रही है।

देश में होली पर 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान : राजस्थान में 5 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना, जयपुर में बाजारों में उमड़ी भीड़
जयपुर। Confederation of All India Traders (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद Praveen Khandelwal के अनुसार इस वर्ष देशभर में होली पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार का अनुमान है। इसी कड़ी में राजस्थान का बाजार आकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जयपुर के थोक–खुदरा बाजारों में उमड़ी भीड़

जयपुर के नाहरगढ़ रोड, जौहरी बाजार, चांदपोल, किशनपोल और बापू बाजार, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ सहित प्रमुख बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों, होली टी-शर्ट और सजावटी सामान से सजे हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कैट के अनुसार “वोकल फॉर लोकल” के प्रभाव से स्वदेशी उत्पादों—हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, परिधान और खिलौनों—की मांग बढ़ी है। खास बात यह है कि इस बार पिचकारियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से कीमतों में कमी आई है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है।

पहली बार आई इलेक्ट्रिक पिचकारी, कीमत 220 से 2000 रुपए

महेश टॉयज के डायरेक्टर दिनेश जसोरिया ने बताया कि इस बार बाजार में पहली बार इलेक्ट्रिक पिचकारी आई है, जिसकी कीमत 220 से 2000 रुपए प्रति नग तक है। इसके अलावा सामान्य पिचकारी 20 से 1500 रुपए प्रति नग में उपलब्ध है।

कैप: 10 से 50 रुपए प्रति नग
होली टी-शर्ट: 40 से 100 रुपए प्रति नग
वाटर पंप: 20 से 150 रुपए प्रति नग
बैलून: 5 से 80 रुपए प्रति पैकेट
गुलाल (पैकेट): 20 से 100 रुपए

6 लीटर गुलाल सिलेंडर (दस नग पैक): 800 से 900 रुपए

व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कमी और स्थानीय उत्पादन बढ़ने से इस वर्ष कई उत्पादों की कीमतें पहली बार कम हुई हैं, जिससे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी है।

मिठाइयों और गिफ्ट आइटम की भी जोरदार मांग

होली से जुड़े सामान के अलावा मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट पैक, कपड़े, फर्निशिंग, किराना और एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री भी तेज है। विशेष रूप से गुजिया की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है। व्यापारिक संगठनों के अनुसार होली मिलन समारोहों की बढ़ती संख्या से होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट्स की बुकिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।

स्वदेशी व्यापार को मिलेगा बल

व्यापार जगत का मानना है कि इस वर्ष की होली राजस्थान के व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, लघु उद्योगों और एमएसएमई क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। त्योहार केवल सामाजिक उत्सव नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को गति देने का माध्यम भी है—और इस बार जयपुर सहित पूरे राजस्थान में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है।

मदन राठौड़ के बेटे की शादी में जानें से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम, जानें क्या कहा?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम की 128वीं कड़ी को सुना। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर स्थित कार्यालय में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वोकल फोर लोकल अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढिय़ों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और सभी से प्रधानमंत्री के संदेश विशेष रूप से स्थानीय शिल्प एवं कला को बढ़ावा देने को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और परंपरागत कला को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत की राह को और मजबूत करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में इस कार्यक्रम को सुना। श्री राठौड़ ने अपने पुत्र श्रेयांस के विवाह वाले दिन भी संगठन सर्वोपरि की भावना दिखाते हुए मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सांगानेर स्थित सीएम कैंप कार्यालय मानसरोवर में मौजूद रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कैंप कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां क्षेत्र के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूचियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए।

सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक और ‘मन की बात’ संगानेर प्रभारी मोहन लाल गुप्ता, नवरतन नारायणियां, ओम सिंह, जगदीश पटेल, मुकेश भारद्वाज, अशोक यादव, श्रीप्रकाश तिवाड़ी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सहभागिता दिखाई।

भजनलाल ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश
नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर बिजली एवं जल पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योगों के उत्थान के लिए वोकल फॉर लोकल का नारा भी दिया है।

भजनलाल शर्मा नागौर के गोगेलाव मे इन लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास का आंकलन गांव के विकास के परिप्रेक्ष्य में किया जाता है। मोदी ने हर घर बिजली एवं जल पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योगों के उत्थान के लिए वोकल फॉर लोकल का नारा भी दिया ताकि गांवों के सर्वांगीण विकास के साथ वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सके।

भजनलाल शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग को पूरा करते हुए सीवरेज की समस्या के निस्तारण एवं राष्ट्रीयकृत बैंक का एटीएम लगाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र गोगेलाव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से मिट्टी की बोतल खरीदकर डिजिटल इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। इस दौरान श्री शर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर भी पहुंचे। साथ ही, उन्होंने राजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला लाभार्थियों को दो करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खाद्य सुरक्षा योजना तथा राजीविका के लाभार्थियों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने रात्रि प्रवास गोगेलाव गांव में ही किया।