PML-N - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएमएल-एन के नेता नहीं चाहते हैं कि पार्टी केंद्र में बनाए सरकार
लाहौर/इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र में सरकार बनाने में अनिच्छा जाहिर की है और कहा है कि पार्टी को कांटों के इस ताज को अपने सिर पर सजाने की कोई इच्छा नहीं है। पाकिस्तान अखबार द न्यूज ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पीएमएल-एन नेता स्वाजा साद रफीक ने एक्स पर कहा कि संघीय सरकार का गठन संसद में सभी दलों की संयुक्त जिम्मेदारी है, न कि पीएमएल-एन की।

आठ फरवरी को हुए नेशनल असेंबली के चुनावों में विजयी हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवारों का आह्वान करते हुए उन्होंने लिखा कि पीटीआई द्वारा समर्थित स्वतंत्र सदस्यों को पहल करनी चाहिए। पीपीपी के साथ एक संयुक्त केंद्र सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है और पीएमएल-एन को कांटों का यह ताज अपने सिर पर सजाने की कोई इच्छा नहीं है।

पीएमएल-एन के अन्य नेता जावेद लतीफ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएमएल-एन यह फैसला करेगी कि जो पार्टी सबसे अधिक सीटों के साथ विजयी हुई है, उसे सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस वजह से देश में अराजकता पैदा करने की योजना विफल हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पीएमएल-एन यह निर्णय लेगी, मैं खुलासा करूंगा कि धांधली किसके लिए की गई थी और आठ फरवरी (चुनाव) के पीछे का मास्टरमाइंड क्या है।

इस बीच, पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेताओं बैठक लाहौर में हुई और इस बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया कि पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने के प्रयास करने के बजाय पंजाब पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

जियो न्यूज ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई पीएमएल-एन बैठक में शामिल पार्टी नेताओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमें संघीय सरकार नहीं बनानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज ने सुझाव दिया कि संघीय सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी की गैर-सैद्धांतिक मांगों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में शहबाज, मरियम नवाज, इशाक डार, मरियम औरंगजेब और रफीक के अलावा आजम नजीर तरार, अयाज सादिक, अहसान इकबाल, राणा तनवीर, सुलेमान शहबाज और मलिक अहमद खान ने भाग लिया। बैठक में भाग लेने वालों ने नवाज को सुझाव दिया- हमें संघीय सरकार को नहीं लेना चाहिए। पंजाब में निर्दलियों के साथ मिलकर आसानी से सरकार बनाई जा सकती है।

Pakistan Election: दूसरे दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए PTI बैठक करने के लिए सहमत
पेशावर। पाकिस्तान में हाल में संपन्न आम चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबद्ध स्वतंत्र उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की यह पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा के लिए एक बैठक के वास्ते सहमत हुई है।

मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। पीटीआई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर खान, असद कैसर, अली मुहम्मद खान और अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे जिसमें नई केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों के गठन पर चर्चा होगी।

पीटीआई ने शुक्रवार को कहा कि वह केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में है और उसने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया। बैरिस्टर गोहर ने स्पष्ट शब्दों में जियो न्यूज को बताया,''हम पीपीपी या पीएमएल-एन के संपर्क में नहीं हैं।"

गौहर ने दावा किया कि पीटीआई 150 नेशनल असेंबली सीटें जीत रही है और केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीटें हासिल करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा,''हम पीपीपी और पीएमएल-एन के साथ गठबंधन सरकार बनाने का इरादा नहीं रखते हैं।" उन्होंने यह भी दावा किया,''हम केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएंगे।"

उन्होंने कहा कि पीटीआई को खैबर पख्तूनख्वा में स्पष्ट बढ़त हासिल है और वह वहां भी सरकार बनाएगी।  बैरिस्टर गौहर ने कहा पीटीआई संसद में रहेगी और अपनी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र उम्मीदवार पीटीआई के हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच वे पार्टी के निर्देशों के खिलाफ किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

दूसरी ओर पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ की ओर से पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएमएल-एन और पीपीपी केंद्र और पंजाब में गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हो गए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें पाकिस्तान के लिए मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित किया।

शहबाज ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के आवास पर पीपीपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शहबाज ने जरदारी के साथ भविष्य में सरकार गठन पर चर्चा की और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का संदेश भी दिया।

मीडिया रिपोर्टाें के मुताबिक शहबाज ने दोनों पीपीपी नेताओं से पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के लिए पीएमएल-एन नेतृत्व के साथ बैठने को कहा। सूत्रों ने दावा किया कि जरदारी और शहबाज पंजाब और केंद्र में सरकार बनाने पर सहमत हुए हैं तथा दोनों पार्टियां अगली बैठक में अपने-अपने विचार पेश करेंगी। साथ ही सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के संबंध में सभी मामलों को अंतिम रूप देंगी कि कौन-कौन सा पद संभालेगा और कहां आपसी परामर्श होगा।