jagdeep dhankar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट, राज्य में विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति एनक्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंटकर कर उपराष्ट्रपति का अभिवादन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद ने उपराष्ट्रपति के साथ राजस्थान के विकास संबंधी विभिन्न विषयों, प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं तथा आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के समग्र विकास हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका अनुसरण करके हम राजस्थान को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का भरसक प्रयास करेंगे।

लोकतांत्रिक राजनीति संवाद पर पनपती है और संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी है : धनखड़
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति संवाद पर पनपती है और संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी है। धनखड़ यहां भारतीय विद्या भवन के परिसर में नंदलाल नुआल भारत अध्ययन केंद्र के भवन की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए कि लोकतांत्रिक राजनीति संवाद पर पनपती है। अभिव्यक्ति और संवाद लोकतंत्र के लिए मौलिक हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है तो हम लोकतंत्र में रहने का दावा नहीं कर सकते और संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी है।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि संवाद का अभाव सर्वनाश कर सकता है। संवाद का अभाव लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए मृत्यु की घंटी हो सकता है। अलग-अलग दृष्टिकोणों पर विचार करना लोकतंत्र का अमृत है। लोकतंत्र भय या उपहास से मुक्त समावेशी संवाद के माध्यम से पनपता है।
उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि संवाद मुद्दों को हल करने का केंद्र था। हमारे शास्त्र और इतिहास इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संवाद संघर्षों को हल करता है और समाज को बनाए रखता है।

Budget Session 2024: संसद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। संसद का विस्तारित बजट सत्र शनिवार को दोनों सदनों में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर चर्चा और लोकसभा में अध्यक्ष के विदाई संबोधन के साथ संपन्न हुआ।

सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई और 11 दिन के इस सत्र में दोनों सदनों की कुल नौ बैठकें हुईं। प्रारंभ में सत्र नौ फरवरी को समाप्त होना था, लेकिन इसे एक दिन के लिये बढ़ा दिया गया।

यह अधिवेशन सत्रहवीं लोकसभा का अंतिम सत्र था, इसमें वित्त मंत्री ने पहली फरवरी को 2024-25 का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। यह सत्र इसलिए ऐतिहासिक महत्व का रहा कि इसमें लंबे अंतराल के बाद सरकार ने अर्थव्यवस्था पर एक श्वेतपत्र प्रस्तुत किया जिसमें मोदी सरकार के 2014 से 2024 के कार्यकाल की तुलना मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील सरकार के 2004 से 2014 के कार्यकाल की गयी है।

इस संक्षिप्त सत्र में 2024 के वित्त विधेयक को पारित करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के बजट को भी पारित किया गया।

सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जाति -जनजाति और  पिछड़े वर्ग के आरक्षण से संबिधत विधेयक, परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग के विरुद्ध सख्त प्रावधानों वाले विधेयक और जल प्रदूषण से संबंधित विधेयक दोनों सदनों में पारित किया गया।

राज्य सभा में द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। सदन ने जुलाई तक कार्यकाल पूरा करने वाले 68 सदस्यों को विदाई दी।

लोकसभा में आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्रहवीं लोकसभा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुये अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व की सराहना की।

अध्यक्ष ओम बिरला ने इससे पहले सुबह की कार्यवाही अयोध्या में निर्माण के संबंध में एक प्रस्ताव रखा। राज्य सभा में उप सभापति ने उसी तरह का एक प्रस्ताव रखा।

बिरला और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदनों कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने की घोषणा की।