Anganwadi workers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति मिलेगी। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' के माध्यम से उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कॉन्क्लेव में 'यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल सहित बुनकरों के कल्याण, कौशल विकास, निवेश और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न योजनाओं की शुरुआत होगी। इन पहलों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा को आधुनिक तकनीक, निवेश और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विकास से बुनकरों और कारीगरों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री इसके बाद अयोध्या जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

अधिकारियों की मानें तो आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस तरह मुख्यमंत्री का मंगलवार का कार्यक्रम प्रदेश में एक ओर वस्त्रोद्योग और निवेश को बढ़ावा देने, तो दूसरी ओर महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और रोजगार को गति देने पर केंद्रित रहेगा।

सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राज्यसभा में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं जैसी महिला कर्मियों की बदहाली का मुद्दा उठाया और उनका मानदेय बढाने जाने की मांग की। उन्होंने आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं की स्थिति की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के सारे दावों के विपरीत इन महिलाओं को कम मानदेय और बिना सामाजिक व व्यावसायिक सुरक्षा के अधिक काम करने को मजबूर कर रही है। सोनिया गांधी ने इन महिला कर्मियों के लिए सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग की।

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि देश भर में आशा कार्यकर्ता टीकाकरण, जागरूकता अभियान, मातृ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे कार्यों में लगी रहती हैं, फिर भी वे कम मानदेय और सीमित सामाजिक सुरक्षा के साथ स्वयंसेवी बनी रहती हैं। इसी प्रकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा मात्र 4,500 रुपये और 2,250 रुपये प्रति माह का मामूली मानदेय दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार से आग्रह किया कि वह राज्यों के साथ मिलकर सभी मौजूदा रिक्त पदों को भरने, सभी कर्मचारियों को समय पर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने, कर्मचारियों के मादेश को दोगुना करने, 2,500 से अधिक आबादी वाले गांवों में एक अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या को दोगुना करने जैसे विषयों को प्राथमिकता दे, ताकि मौजूदा पोषण और स्वास्थ्य पहलों के अतिरिक्त प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम 15 से 20 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
नवज्योति/सिरोही। नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा एवं तत्कालीन आयुक्त महेंद्र चौधरी पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पाली जिला निवासी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया, कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम पर सभापति व आयुक्त ने उसे व उसके साथ पंद्रह-बीस महिलाओं को झांसा देकर बुलाया तथा गैंगरेप किया। बाद में वीडियो बना महिलाओं को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। उधर, इस मामले में सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं हुआ। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए यह किसी का षड्यंत्र है।

नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया,दो-तीन माह पहले आंगनबाड़ी में काम करने के लिए वह अपनी साथी महिलाओं के साथ सिरोही आई थी। इस दौरान सभापति व आयुक्त से मिलीं। इन दोनों ने उन सभी को उनके परिचित के घर रुकवाया तथा खाने-पीने की व्यवस्था की। इस दौरान खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर इन दोनों ने अपने साथियों के साथ महिलाओं से दुष्कर्म किया।

होश में आने पर मामले का पता चला
पीड़िता ने बताया कि जब सभी महिलाओं को होश आया तो उनके सिरदर्द हो रहा था। परस्पर बातचीत के बाद सभापति व आयुक्त से पूछा तो मामले का पता चला। वे दोनों व उनके दस-पंद्रह साथी हंसते हुए बोले कि हम लोगों ने इस काम के लिए ही तुम्हें धोखे से यहां बुलाया था। वे सभी लोग नशे की हालत में थे। पीड़िता ने आरोप लगाया, कि उनके वीडियो बनाकर अब ये लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं।

महिलाओं से पांच-पांच लाख रुपए मांगने का आरोप
आरोप है कि ये लोग महिलाओं से पांच-पांच लाख रुपए मांग रहे हैं तथा वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर अन्य लोगों से भी उनके कहे अनुसार अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। इन लोगों ने नौकरी का झांसा देकर इन महिलाओं से खाली कागज व स्टांप भी ले रखे हैं।

इनका कहना है
पुलिस के पास ऐसा मामला आया है, जिसमें अभी जांच चल रही है और अनुसंधान होने तक मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं।
-पारसाराम, पुलिस उप अधीक्षक