sewer line - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल
जयपुर। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक दीवार गिरने से दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन रिसॉर्ट में सोमवार को मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी और दीवार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की जान चली गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन करेंगे ठीक, केजरीवाल ने कहा - हमने सभी अड़चनों को पार कर कच्ची कॉलोनियों में काम करना किया शुरू
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 साल में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए हैं और अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जब 2015 में हमारी पहली बार सरकार बनी थी, तब हमें कई समस्याएं विरासत के तौर पर मिली थीं। उनमें से एक बड़ी समस्या सीवर की थी। दिल्ली में 1,792 कच्ची कॉलोनियों में हैं। इन कॉलोनियों में 2015 से पहले किसी भी तरह के विकास की अनुमति नहीं थी, क्योंकि सुप्रीट कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेश थे। हमने उन सभी अड़चनों को पार करके सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर काम करना शुरू किया।

उन्होंने कहा कि इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइपलाइन नहीं थी इसलिए सारा सीवर नालियों और गलियों के अंदर बहता था। हमने पिछले 10 साल में लगभग सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर की पाइपलाइन डलवाई हैं। पाइपलाइन डालने के बाद अब हर घर को सीवर से जोडऩे का काम चल रहा है।  केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ, जिन कॉलोनियों में सीवर की पाइपलाइन थीं, वह बहुत पुरानी हो गई हैं। मुझे कई जगहों से शिकायत सुनने को मिलती हैं कि सीवर ओवरफ्लो और लीक कर रहा है। सीवर जाम हो गया है। सीवर का पानी, पीने के पानी के साथ मिक्स हो रहा है। सरकार बनने के बाद दिल्ली में जहां भी सीवर पाइपलाइन बैठ गई है, लीक कर रही है या खराब हो गई है, उन पुरानी पाइपलाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा ताकि लोगों को सीवर की वजह से होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाया जा सके।

केजरीवाल ने कहा कि अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम सरकार बनने के बाद आपके क्षेत्र में भी सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे ताकि सभी को सीवर की गंदगी से मुक्ति मिल सके।

पीआरएन क्षेत्र में 130 करोड़ से होंगे सीवर लाइन डालने का काम
जयपुर। जेडीए की ओर से मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री के निर्देशन में पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में 130 करोड़ से 5 पैकेजों में सीवर लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। जेडीए द्वारा दो चरणों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष तीन चरणों का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी त्वरित गति से करवाया जा रहा है।

जेडीसी मंजू राजपाल ने बताया कि पृथ्वीराज नगर दक्षिण में सीवर कार्य के लिए 130 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्यादेश जारी किए गए हैं। प्रथम पैकेज में सीवर के पूर्ण कार्य मय सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया है। इसमें इस्कॉन रोड से रीको कांटा तक की समस्त पीआरएन की कॉलोनियों में कार्य किया गया है। द्वितीय पैकेज में इस्कॉन रोड से मांग्यावास रोड तक की सभी कॉलोनीयों में सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया है। इसमें 71 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कर 21 कि.मी. सड़क जीएसबी एवं डब्ल्यूबीएम एवं 3.5 कि.मी. सड़क पर डामर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पीआरएन क्षेत्र में तीन पैकेजों में 107 किलोमीटर सीवर डालने का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 10 कि.मी. जीएसबी एवं डब्ल्यूबीएम से सड़क मरम्मत की जा चुकी है।

अभियांत्रिकी निदेशक प्रथम देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में बारिश के कारण काम रोक दिया गया है। जीएसबी एवं डब्ल्यूबीएम से सड़क मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। पीआरएन क्षेत्र में जलदाय विभाग की ओर से पानी की लाइन डालने का कार्य भी किया जा रहा है। सीवर लाइन एवं पानी की लाइन डालने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पृथ्वीराज नगर क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में जेडीए की ओर से सांगानेर क्षेत्र के लिए 230 करोड़ रुपए के सीवरेज कार्य स्वीकृत किए हैं। जेडीए की ओर से प्रथम चरण में 90 करोड़ की लागत से स्वर्ण विहार में 30 एमएलडी एसटीपी एवं ट्रंक लाइन का कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है।

विधायक सराफ ने सीवर लाइन का किया शिलान्यास
जयपुर। मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने वार्ड 130 मालवीय नगर डी ब्लॉक जी वी डी के सामने सीवर लाइन का शिलान्यास किया।

स्थानीय पार्षद राजुला सिंह ने बताया की काफी समय से मालवीय नगर में सीवर लाइन की परेशानी है आए दिन सीवर लाइन जाम हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग पर सराफ के प्रयास से नगर निगम ग्रेटर के द्वारा नई सीवर लाइन डाली जा रही है जिसका आज  शुभारंभ किया गया।

नटवर कुमावत ने बताया सराफ के प्रयास से मालवीय नगर में जितनी भी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है या बार-बार जाम होने की समस्या रहती है उन सभी सीवर लाइनों का अमृत योजना के अंतर्गत नवीनीकरण करवाया जायेगा।

इस अवसर पर विकास समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों के द्वारा सराफ का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा,पार्षद हिमांशु जैन,अभिषेक सैनी, राजेश कुमावत,कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, वेदु सिंह, विष्णु विजयवर्गीय,सीए शुभम शर्मा, बीपी अग्रवाल,शंकर खंडेलवाल,अशोक शर्मा,रजनीकांत,आशीष पारीक, कपिल,संजीव एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।