subhash library - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का-सवा साल बाद फिर शुरु हुई सुभाष लाइब्रेरी
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के भीमगंजमंडी में करीब सवा साल बाद मंगलवार को सुभाष लाइब्रेरी फिर से शुरु हो गई है। यहां स्थानीय लोगों को समाचार पत्र व मैग् जीन पढ़ने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम कोटा उत्तर आयुक्त अशोक त्यागी के निर्देश पर इस लाइब्रेरी को शुरु किया गया है। यहां सभी तरह के समाचार पत्र और मैग् जीन आमजन के लिए रखी गई है। त्यागी ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोग यहां वाचनालय में आकर सभी समाचार पत्र पढ़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि सौन्दर्यीकरण के बाद इसमें कुछ काम बाकी था। जिसे पूरा करने के बाद इसे शुरु कर दिया गया है।  इधर नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड 64 की स्थानीय पार्षद निशा गौतम ने बताया कि उन्होंने इस लाइब्रेरी को शुरु करवाने के लिए काफी प्रयास किए। महापौर को ज्ञापन देकर इसका मौका दिखाया था। उन्होंने यहां से अतिक्रमण हटवाकर इसे शीघ्र शुरु करवाने का आश्वासन दिया था। गौतम ने बताया कि लेकिन नगर निगम ने बिना महापौर व स्थानीय पार्षद को सूचना दिए इसे शुरु कर दिया है। इसे शुरु करना तो अच्छा है जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते तो अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिलती। पार्षद ने बताया कि लोग यहां अपनी पुरानी किताबे भेंट कर सकते हैं जिससे कई लोगों को उनका लाभ मिल सकेगा।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
सुभाष लाइब्रेरी के सवा साल से बंद होने का मुद्दा सबसे पहले दैनिक नव’योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 11 जनवरी के अंक में पेज 7 पर‘ सवा साल बाद भी चालू नहीं हुई सुभाष लाइब्रेरी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।  जिसमें बताया था कि नगर निगम की इस लाइब्रेरी का तत्कालीन नगर विकास न्यास ने करीब 3.50 करोड़ रुपए की लागत से सौन्दर्यीकरण कराया था। जिसके बाद सितम्बर 2023 में इसका उद्घाटन भी कर दिया गया था। लेकिन नगर निगम को हैंड ओवर नहीं होने और बिजली का बिल जमा नहीं होने से कनेक् शन कटने से यह लम्बे समय तक बंद रही थी। स्थानीय  पार्षद निशा गौतम के प्रयास से यहां बिजली का बिल जमा करवाकर कनेक् शन फिर से चालू कराया था। नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद कोटा उत्तर आयुक्त अशोक त्यागी ने आश्वासन दिया था कि इसे शीघ्र ही शुरु कर दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से यहां फर्नीचर की व्यवस्था की गई। एक कर्मचारी को नियुक्त किया। मंगलवार को यहां समाचार पत्र रखकर इसे शुरु किया गया।

सवा साल बाद भी चालू नहीं हुई सुभाष लाइब्रेरी
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर में भीमगंजमंडी स्थित सुभाष लाइब्रेरी के विकास एवं सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च करने  और उद्घाटन के सवा साल बाद भी उसे चालू नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं इसके बंद होने से आस-पास हो रहे अतिक्रमण से इसकी सूरत बिगड़ रही है। भीमगंजमंडी थाने के पास स्थित सुभाष लाइब्रेरी बहुत पुरानी है। इसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है। यहां वाचनालय बना हुआ था। जहां लोग आकर अखबार व किताबे पढ़ा करते थे। लेकिन काफी पुरानी होने से इसका बाहरी स्वरूप बिगड़ गया था।

3.50  करोड़ से हुआ विकास
कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से  नगर विकास न्यास ने इसका विकास व सौन्दर्यीकरण कराया था। जिस पर करीब 3.50 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले सितम्बर में इसका काम पूरा होने पर उद्घाटन भी कर दिया था। हालत यह है कि उद्घाटन हुए सवा साल से अधिक का समय हो गया लेकिन अभीतक भी इसे शुरु नहीं किया गया। जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बड़ी मुश्किल से चालू हुआ बिजली कनेक्शन
सुभाष लाइब्रेरी को चालू करवाने के लिए कुछ समय पहले नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 64 की पार्षद निशा गौतम ने महापौर मंजू मेहरा को ज्ञापन दिया था। उसके बाद महापौर ने इसका निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली थी कि लाइब्रेरी का बिजलीबिल बकाया होने से इसका कनेक् शन ही काट दिया गया। उसके बाद पार्षद निशा गौतम ने प्रयास किया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने बिजली का  बकाया बिल जमा कराया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से इसका बिजली कनेक् शन चालू हुआ था।

अब अतिक्रमण की जद में
हालत यह है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अभी तक लाइब्रेरी को चालू नहीं करने से इसके आस-पास व चारों तरफ अतिक्रमण हो रहा है। आॅटो व ठेले खड़े होने से इसके बाहर की सूरत ही बिगड़ रही है। शुरुआत में एक दो आॅटो व ठेले ही थे लेकिन अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

गिनती के वाचनालय उनकाभी उपयोग नहीं
नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड 64 की पार्षद निशा गौतम ने बताया कि पहले इस लाइब्रेरी का उपयोग होता था। यहां  लोग आकर अखबाड़ पढ़ते थे। तत्कालीन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से इसका सौन्दर्यीकरण किया गया। जिससे स्टेशन से आने-जाने वालों को भी दूर से देखने पर यह सुंदर लगे। वहीं शहर मेंगिनती के वाचनालय बचे हैंउनका भी उपयोग नहीं किया जा रहा। सुभाष लाइब्रेरी को चालू किया जाए तो इसका लोगों को लाभ मिल सके। इसे चालू करवाने के लिए पूर्व में महापौर को ज्ञापन भी दिया गया था। लेकिन इसमें कुछ काम बाकी होना बताकर अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है।

इनका कहना है
सुभाष लाइब्रेरी के बंद होने की जानकारी नहीं है। यदि इसका उद्घाटन हो चुका है और चालू ही करना है तो इसकी जानकारी करके शीघ्र ही  इसे चालुू किया जाएगा। जिससे स्थानीय ही नहीं  जो भी यहां आए उसे इसका लाभ मिल सकेगा।  लाइब्रेरी तो ज्ञान बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। इसे शीघ्र ही चालू कराया जाएगा।
- अशोक त्यागी, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर

असर खबर का - सुभाष लाइब्रेरी में चालू हुआ बिजली कनेक्शन
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के भीमगंजमंडी स्थित सुभाष लायब्रेरी में बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया है। लायब्रेरी को भी शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। नगर निगम कोटा उत्तर के अधिशाषी अभियंता(विद्युत) सचिन यादव ने बताया कि लायब्रेरी का बकाया 67 हजार रुपए का बिजली बिल जमा करवाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पत्रावली चल रही है। शीघ्र ही बिजली विभाग को बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में बिजली कम्पनी को अंडर टेकिंग दी गई है। जिसके बाद निजी बिजली कम्पनी ने लायब्रेरी का कनेक् शन मीटर से जोड़कर बिजली चालू कर दी है। यादव ने बताया कि स्थानीय पार्षद निशा गौतम को भी इस संबंध में अवगत करवा दिया है। साथ ही उन्हें इस लायब्रेरी को शीघ्र ही चालू करवाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही लायब्रेरी की घड़ी को भी सही करवाने की कार्यवाही की जाएगी। इधर पार्षद निशा गौतम का कहना है कि बिजली कनेक् शन तो चालू कर दिया है। बिल भी शीघ्र ही जमा हो जाएगा। लायब्रेरी को चालू किया जाएगा। उसके लिए महापौर मंजू मेहरा को बुलाकर मौका मुआयना कराया जाएगा।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
सुभाष लायब्रेरी में का बिजली बिल 67 हजार रुपए बकाया होने पर करीब एक साल से उसका कनेक्शन कटा होने का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 12 फरवरी को पेज 6 पर करोड़ों खर्च, सुभाष लायब्रेरी की घड़ी में बज रही 12’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बिजली कनेक् शन कटा होने की भी जानकारी दी थी। इस संबंध में स्थानीय पार्षद ने महापौर को ज्ञापन भी दिया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने बिल जमा करवाने की कार्यवाही शुरू की। जिसके बाद बिजली कनेक् शन तो जुड़ गया और लायब्रेरी भी जल्दी ही चालू हो जाएगी।

करोड़ों खर्च: सुभाष लाइब्रेरी की घड़ी में बज रहे 12
कोटा। शहर में विकास और सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक मामला है सुभाष लाइब्रेरी का जिसके 12 बजे हुए हैं। भीमगंजमंडी क्षेत्र में नगर निगम की बरसों पुरानी लायब्रेरी है जिसका नाम है सुभाष लायब्रेरी। इस लायब्रेरी में पहले नगर निगम की ओर से पुस्तकालय बना हुआ था। जहां लोग आकर अखबार व किताबें पढ़ा करते थे। लेकिन देखरेख के अभाव में यह अपनी आभा खोती जा रही थी।

यूआईटी ने 3.50 करोड़ से कराया विकास
सुभाष लायब्रेरी नगर निगम कोटा उत्तर के अधीन है। लेकिन इसका विकास व सौन्दर्यीकरण का काम नगर विकास न्यास ने कराया है। न्यास ने करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका काम शुरु किया। तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री के निर्देश पर न्यास ने करीब 3.50 करोड़ रुपए से इसका विकास व सौन्दर्यीकरण कराया। जिसके तहत इसे हैरीटेज लुक दिया गया। ऐसे में स्टेशन आने व जाने वालों को यह दूर से ही अच्छी नजर आ सके। कुछ समय पहले इसका काम पूरा हो गया। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले इसका लोकार्पण भी कर दिया गया। लेकिन अभी तक भी यह चालू नहीं हो सकी है।

एक साल से तो बिजली कनेक् शन ही कटा हुआ
सुभाष लायब्रेरी में न्यास द्वारा काम होने से इसमें लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया था। यूआईटी द्वारा काम करवाने से नगर निगम ने इस पर ध्यान भी नहीं दिया। हालत यह हो गई कि इस लायब्रेरी का बिजली बिल बकाया होता गया। यह बिल बढ़कर 37 हजार रुपए से अधिक का हो गया।  नगर निगम द्वारा बिल जमा नहीं करवाने पर निजी बिजली कम्पनी ने उस लायब्रेरी का बिजली कनेक् शन 20 दिसम्बर 2022 को काट दिया। उसके बाद से अभी तक करीब एक साल से अधिक  का समय हो गया। न तो निगम ने बिल जमा कराया और न ही कनेक् शन चालू हो पाया है।

घड़ी में 12 बजे रहे, अतिक्रमण से घिरी
इतना ही नहीं करोड़ों रुपए खर्च करके जिस लायब्रेरी को हैरीटेज लुक दिया गया। उस लायब्रेरी के घंटाघर पर लगी विशाल घड़ी तक चालू नहीं है। उस घड़ी में 12 बजे का समय हो  रहा है।  साथ ही उस लायब्रेरी के चारों तरफ अतिक्रमण हो रहा है। आॅटो चालकों व ठेले वालों ने उसे घेर रखा है। जिससे उसकी दुर्दशा हो रही है। इसे देखकर वहां से निकलने वालों लोगों के मुंह से यही निकलता है कि लायप्रेरी की 12 बज रही है।

पार्षद ने कने क् शन चालू करवाने का दिया ज्ञापन
इधर नगर निगम कोटा उत्तर  वार्ड 64 की पार्षद निशा गौतम के नेतृत्व में  क्षेत्र के अन्य पार्षदों ने गत दिनों महापौर मंजू मेहरा को ज्ञापन दिया।पार्षद गौतम ने बताया कि सुभाष लायब्रीरी के बंद होने से लोगों को राम मंदिर में जाकर अखबार पढ़ना पड़ रहा है।

इनका कहना है
हाल ही में स्थानीय पार्षद द्वारा ज्ञापन देने के बाद पता चला कि लायब्रेरी का बिजली बिल बकाया है और कनेक् शन एक साल से कटा हुआ है। यूआईटी द्वारा काम करवाने से उस दौरान वहांं जाकर देखा भी नहीं। अब बिजली अनुभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए हैं कि लाइएब्रेरी के बिल की जानकारी लेकर उसका समाधान कराया जाए।  ऐसा होने के बाद वहां जाकर देखूंगी और बंद घड़ी को भी चालू कराया जाएगा।
- मंजू मेहरा, महापौर, नगर निगम कोटा उत्तर

गत दिनों पार्षदों के ज्ञापन के बाद महापौर ने उन्हें बिल की जानकारी कर कनेक् शन चालू करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली कम्पनी से सम्पर्क कर बिल निकलवाया है। उसके बाद फाइल तैयार कर आगे बढ़ाई है। शीघ्र ही बिल जमा करवाकर कनेक् शन चालू करवा दिया जाएगा। पहले निगम 15 अगस्त 26 जनवरी के दिन लायब्रेरी पर लाइटिंग करवाते थे लेकिन न्यास के काम के बाद वह भी बंद कर दी है।
- सचिन यादव, एक्सईएन, नगर निगम कोटा उत्तर बिजली अनुभाग