walkie-talkies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेले में मोबाइल नेटवर्क हो जाता जाम : परेशान होता हर आम, मेला समिति व अधिकारी करते वॉकी-टॉकी का उपयोग
कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेले का विधिवत शुभारम्भ तो हो गया है लेकिन पूरी तरह से मेला 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन से होगा। उसी दिन से मेले में भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क जाम होने की समस्या से आमजन को दोचार होना पड़ता है। ऐसे में परिजनों के बिछुड़ने पर उनसे आपस में सम्पर्क करनाा मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए मेला समिति व अधिकारी तो वॉकी-टॉकी का उपयोग करते हैं। निगम कोटा दक्षिण व उत्तर की ओर से आयोजित दशहरा मेला शुरु हो गया है। लेकिन अभी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होने व पूरी दुकानें भी नहीं लगने से लोग बहुत कम पहुंच रहे हैं। लेकिन जैसे ही 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन रावण दहन होगा। उस दिन  से मेले में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरु हो जाती है। भीड़ भी इतनी अधिक रहती है कि मेला परिसर में लोग एक दूसरे से सटकर चलते है। विशेष रूप से झूला मार्केट व फूड कोर्ट में सबसे अधिक भीड़ रहती है। वहीं  मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन तो मेला परिसर में सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इस बार दशहरे पर 215 फीट का विशाल रावण दहन होगा। ऐसे में उसे देखने के कारण भीड़ पहले से काफी अधिक रहने की संभावना है।

खोया-पाया पर उद्घोषणा
मोबाइल नेटवर्क जाम होने से फोन नहीं लगने पर कई लोग तो निगम की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार श्रीराम द्वार के पास खोया-पाया केन्द्र पर सूचना देते हैं। वहां से बिछड़े लोगों व बच्चों के बारे में उद्घोषणा की जाती है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को आपस में मिलाने का काम किया जाता है। लेकिन मोबाइल से बात करके मिलना संभव नहीं हो पाता है। इस समस्या से कुछ लोग ही नहीं मेले में आने वाले अधिकतर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है
मेले में भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क व फोन जाम होने की समस्या आती है। गत वर्ष भी इसका सामना करना पड़ा था। इसके लिए समिति सदस्यों व अधिकारियों ने वॉकी-टॉकी का उपयोग किया था। करीब 10 वॉकी-टॉकी से आपस में बातचीत व सम्पर्क करना सुविधाजनक रहा था। इस बार तीन मोबाइल कम्पनियों को पत्र लिखे गए हैं। समिति ने जिला कलक्टर के माध्यम से कम्पनियों को पत्र भेजकर मेला परिसर व उसके आस-पास टावर लगाने या अन्य व्ववस्था करने का निवेदन किया है जिससे लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़े। संभावना है कि दशहरे तक इस समस्या का समाधान हो सकता है।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष मेला समिति

पुलिस की तरह अब फायर में भी आएंगे वॉकी-टॉकी
कोटा। पुलिस की तरह अब कोटा के फायर अनुभाग  में भी वॉकी-टॉकी खरीदे जाएंगे। जिससे आपदा के समय रेस्क्यू और आपस में समंवय में सुविधा होगी। नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि निगम के फायर अनुभाग में आपदा के समय में कई बार आपस में समंवय स्थापित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई भी बड़ी घटना होने पर फायर टीम के सदस्यों को सूचना करने करने का एक मात्र माध्यम है मोबाइल और फायर स्टेशन का लैंड लाइन फोन। ऐसे में यदि फायरमैन अवकाश पर है या ड्यूटी आॅफ करके गया है। उसे मोबाइल  पर सूचना देने का प्रयास किया। मोबाइल उसका व्यक्तिगत होने से कई बार वह बंद भी कर देता है। जिससे उससे सम्पर्क साधने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।  इसी तरह से बड़ी घटना के समय फायरमैन व टीम के सदस्यों को आपस में समंवय स्थापित करने के लिए भी फोन पर बात करनी पड़ती है। लेकिन कई बार नेटवर्क नहीं मिलने से सम्पर्क करने  में परेशानी होती है। ऐसे कई व्यवधान होते हैं जो फायरमैन व रेस्क्यू टीम को आपस में समंवय स्थापित करने में समस्या करते हैं। उन समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दोनों निगमों में 11-11 वॉकी टॉकी खरीदेंगे
सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण के फायर अनुभागों में 11-11 वॉकी-टॉकी खरीदे जाएंगे। इसके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। व्यास ने बताया कि कोटा के अलावा अन्य बड़े शहरों के फायर अनुभाग में वॉकी-टॉकी हैं। जिससे फायर टीम को आपस में समंवय स्थापित करने में सुविधा रहती है। उन्होंने बताया कि फायर टीम को 8-8 घंटे डी ड्यूटी के हिसाब से ये वॉकी-टॉकी दिए जाएंगे।

24 घंटे सम्पर्क में
व्यास ने बताया कि जिस तरह से पुलिस के पास वॉकी-टॉकी वायरलैस होता है उसी तरह से फार अनुभाग में भी क्रय किए जाएंगे। जिससे फायर टीम के सदस्य 24 घंटे सम्पर्क में रह सकेंगे। साथ ही सभी को सूचना भी तुरंत मिल सकेगी। किसी के बताने या कंट्रोल रूम से जानकारी लेनी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस आवश्यक सेवा है। यह 24 घंटे की नौकरी वाली सेवा है। ऐसे में टीम के बीच हर समय सम्पर्क में रहना आवश्यक हो जाता है।

फायर अनुभाग में पर्याप्त संसाधन
सीहफओ राकेश व्यास ने बताया कि जिस तरह से कोटा शहर का विकास व विस्तार हो रहा है। उसे देखते हुए पहले यहां फायर अनुभाग में संसाधनों की कमी थी। वहीं वर्तमान में छोटी से बड़ी और फायर टेंडर तक पर्याप्त संख्या में दमकलें हैं। राहत व बचाव से संबंधित फायर अनुभाग के पास पर्याप्त संसाधन भी हैं। जिससे किसी भी रेस्क्यू के समय संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा। कोटा दक्षिण  में श्रीनाथपुरम् व भामाशाह मंडी के अलावा रानपुर में भी फायर स्टेशन शुरू कर दिया गया है।