Sachin Pilot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को ईरान अमेरिका युद्ध सहित बिहार सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के मुद्दों पर भाजपा पर हमला बोला। पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए ईरान अमेरिका युद्ध पर कहा कि लगातार जो हिंसा हो रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द इसका अंत होगा और जो नुकसान जान माल का हो रहा है, उस पर विराम लगेगा। जो घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला वो हम सबके सामने है भारत ने हमेशा एक निष्पक्षता का व्यवहार रखा है और पूरी दुनिया में भारत की पोजीशन हमेशा एक समझदार संजीदा और एक बड़े मैच्योर राष्ट्र की रही है। उस पर हमें कायम रहना चाहिए। किसी भी एक पक्ष का समर्थन या विरोध करना हमारी कभी कूटनीति का उद्देश्य नहीं रहा है। जहां तक जो एक्शन हुआ है अमेरिका के माध्यम से वो ना तो संयुक्त राष्ट्र का है और ना ही किसी एलआई का है।

अमेरिका ने जो आक्रमण किया है। हम लोगों का जो तटीय इलाका है वहां पर जो समुद्री जहाज को गिराया गया है। मैं समझता हूं, इस पर हमारी सरकार को और देश को कोई स्टैंड लेना चाहिए, क्योंकि युद्ध कही और हो रहा है और किसी कारणवश हमारा जो क्षेत्र है क्षेत्रफल है, जो है हमारा एरिया ऑफ इन्फ्लुएंस है उसमें अगर इस प्रकार की वन साइडेड एक्टिविटी  होगी तो कहीं ना कहीं भारत की जो टेरिटोरियल इंटेग्रिटी है भारत का जो निष्पक्ष स्टैंड रहा है और हम लोग कुछ नहीं कहेंगे इस बात पर मुझे लगता है यह जो चुप्पी है यह गलत है।

भारत ने हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहा है। जहां तक इजरायल और फिलिस्तीन की बात है। वहां पर भी हमने हमेशा कहा है कि टू नेशन थ्योरी होनी चाहिए और चाहे ईरान हो चाहे अफगानिस्तान हो चाहे यूरोप हो चाहे रूस हो तमाम देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध पुराने रहे है,कल्चरल रहे है। ऐतिहासिक रहे है। हमे अपनी कूटनीति, अपना सेल्फ इंटरेस्ट और भारत का जो परंपरागत तरीके से निष्पक्षता का आचरण रहा है। उससे हटना नहीं चाहिए देश में अनेक प्रकार की सरकारें बनी।

कांग्रेस और गैर कांग्रेस और गैर कांग्रेस में भी बहुत से प्रधानमंत्री रहे, लेकिन पहली सरकार है, मैं देख रहा हूं कि किसी ना किसी दबाव में है। पहले ट्रंप एक तरह से डील हम पर थोपते है। जीरो टेरिफ पर अमेरिका का माल पूरे भारत में फैल जाएगा, हम लोग 18 प्रतिशत देंगे। हम लोग रूस से तेल नहीं खरीद सकेंगे। हम 500 बिलियन डॉलर का काम माल उनसे खरीदने की कमिटमेंट कर रहे है यह सारे जो टर्म्स और कंडीशन है। यह एक तरफा है और हम लोगों ने बिल्कुल कान दबा के इसको मान लिया। देश भर के किसान आज विरोध में है पूरी पार्टी और पूरा समाज समझ  रहा है कि आने वाले समय में संकटकाल आएगा।

किसानों के लिए दूध उत्पादको के लिए, कपास किसानों के लिए, सोयाबीन किसानों के लिए, मक्के किसानों के लिए संकट आएगा, लेकिन लगातार जो हो रहा है। हम देख रहे है कि जो यूरोप के देश है वो जो हमसे बहुत छोटे है वो भी खड़े होकर बोल रहे है क्या सही और क्या गलत है मुझे लगता है कि जो समुद्री जहाज था जिसको गिराया गया है,ध्वस्त किया गया है और भारत  के कितनी पास किया गया और वो जहाज हमारे सैनिक अभियान में शामिल होने के लिए आया था, कहीं ना कहीं हम लोगों को खड़े होकर बोलना पड़ेगा क्या सही है क्या गलत है,लेकिन लगातार विदेश मंत्रालय रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जो चुप्पी है उसको दुनिया देख रही है और यह हमारे देश के हित के लिए सही नहीं है।

पायलट ने बिहार के मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने पर कहा कि यह हमारे समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव  लड़ा अपने चेहरे पर लड़ा वोट बटोर लिए जनता ने आपको चुनकर भेजा अब आप विड्रॉ कर रहे है। किसके दबाव में कर रहे है। क्या अपनी इच्छा से कर रहे है या अपने मन मार के कर रहे है। इनका कुछ पता नहीं  है और नीतीश ने वैसे भी कई बार बहुत बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में कभी उस पाले में अब सुने में आ रहा है वो दिल्ली आ रहे है। बिहार में क्या होगा दोबारा, भाजपा वहां पर उनपर दबाव बनाकर सत्ता हासिल करेगी, मैं नहीं कह सकता हूं, लेकिन जो कुछ भी  हो रहा है वो यह जनता को धोखे में रखकर किया गया है,

अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि मुझे राज्यसभा में जाना है तो हो सकता है बिहार के चुनाव परिणाम  कुछ और आते। खाड़ी देशों में फंसे भारतीय के लिए कहा है कि मुझे लगता है कि भारत सरकार को कोई भी कसर नहीं छोड़नी चाहिए, अगर हमारा एक भी भारत का नागरिक विदेश में फंसा है। उन खाडी देशों में फंसा है, तो उसको सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। बाकी अन्य देश बहुत प्रयास कर रहे है और हम लोगों को क्योंकि हमारे संबंध सबके साथ अच्छे है। हमारी दुश्मनी किसी के साथ नहीं है, तो हमारे नागरिक जो वहां फंसे हुए है और राजस्थान से भी  बहुत सारे लोग फंसे हुए है, अलग अलग देशों में। उनके मैसेज भी आ रहे है। मैं उम्मीद करता हूं कि विदेश मंत्रालय और सरकार जल्द काम करे,क्योंकि हमारे नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बाकी देशों के लोग अपने लोगों  के लिए चार्ट्स कर रहे है  फ़्लाइट भिजवा रहे है। हम लोगों को तुरन्त जितना भी हो सके साधन  संसाधन लगाकर उनको सुरक्षित वापिस लाना चाहिए।

माथुर की 100वीं जयंती पर स्मृति समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला
जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर – रिफॉर्मिंग गवर्नेंस विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ बीडी कल्ला और डॉ चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, सुरेश मोदी, अमीन कागजी, पूर्व विधायक जीआर खटाना, इन्द्रराज गुर्जर,सुचित्रा आर्य, सहित कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, विषय विशेषज्ञ, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और माथुर के परिवारजन वंदना माथुर, विभा माथुर, समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अधिकांश नेताओं ने माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माथुर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के पहलुओं पर विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने माथुर के कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आम लोगों के हितों में किए कार्यों से अवगत कराया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और विजनरी लीडरशिप के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार में रहते हुए मंत्री अफसरों की बातों पर भरोसा करने की जगह कई बार खुद फील्ड में जाकर सच्चाई पता लगाते थे।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
जयपुर। अमेरिका और भारत की ट्रेड डील पर कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रही है। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए इस डील को लेकर सवाल उठाए। पायलट ने कहा कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील में बहुत सारे सवाल खड़े हो गए हैं। देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी यह डील समझ से बाहर है। राहुल गांधी भी इसी सिलसिले में लगातार आवाज उठा रहे हैं। आज से पहले भारत पर अमेरिका पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाता था, फिर 50 प्रतिशत और अब 18 प्रतिशत कर दिया। डील की शर्त किसी को मालूम नहीं है।

केवल सोशल मीडिया पर डील की जानकारी दी गई। ट्रेड यूनियन भी इस डील के खतरों को लेकर अलग-अलग आशंका जता रही हैं। भारत जैसे ताकतवर देश को अमेरिका कैसे कह सकता है कि वह किससे तेल खरीदे और किससे नहीं। यह डील अमेरिका के दबाव में हुई है, जिसमें देश के किसान, व्यापारी और यंहा के बाजार का नुकसान झलक रहा है। डील में कौनसा सामान किस डील के तहत लेन देन होगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस बारे में पूछने पर मंत्री एक दूसरे पर जबाव टालते रहते हैं।

कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
जयपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से ‘पैगाम- ए- मोहब्बत’ सद्भावना कार्यक्रम 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में होगा। आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने मीडिया को बताया कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई है। उस पर 24 मार्च को सुनवाई होगी। भाजपा सरकार डिस्टर्ब एरिया बिल लाई है, जो संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। इस सरकार का मकसद केवल हिंदू- मुसलमान करके वोटों का धु्रवीकरण करना है।

खेजड़ी मुद्दे पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोलें जनता में आक्रोश, कटाई रोकने के प्रभावी कदम उठाए सरकार
जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बीकानेर में खेजड़ी पेड़ों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से पेड़ कटाई रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पायलट ने कहा है कि राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में लंबे समय से जनता में आक्रोश व्याप्त है। एक ओर जहाँ विकास के नाम पर नए प्रोजेक्ट्स आवश्यक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई संबंधित कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से की जा रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अब यह मामला गंभीर रूप ले चुका है।

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे है, ताकि इन जीवनदायी पेड़ों को बचाया जा सकें। स्थानीय लोगों की मांग पूरी तरह जायज़ है। यह पेड़ न केवल मरुस्थलीकरण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है बल्कि, भूमिगत जल स्तर को भी संतुलित रखने में सहायक होते है और पशुओं के लिए चारे का मुख्य स्त्रोत होते हैं। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

पवार के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, कहा- परिवार एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित 6 लोगों की असामयिक मृत्यु को अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए पवार परिवार एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना जताई है और कहा है कि ईश्वर दुःख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें।

अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ : NSUI का जयपुर में पैदल मार्च, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने रोका
जयपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया NSUI राजस्थान द्वारा अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर में पैदल मार्च निकाला गया। जालूपुरा थाने के सामने से शुरू हुए इस मार्च को पुलिस ने गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदर्शन की अनुमति यहीं तक थी और आगे बढ़ने पर कार्रवाई की जाएगी। मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने 14 वर्षीय बेटे अरान पायलट के साथ शामिल हुए। यह पहला अवसर रहा, जब सचिन पायलट किसी राजनीतिक प्रदर्शन में अपने बेटे के साथ नजर आए।

इस दौरान पायलट ने भाजपा सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी सैकड़ों स्थानों पर अवैध खनन जारी है, जिसे सरकार रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में दिए जाने वाले हलफनामे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर मंच तक पहुंचाया। मार्च का समापन जयपुर कलेक्ट्रेट पर किया जाना था। उधर, जालूपुरा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास के सामने मंच बनाए जाने पर विवाद भी सामने आया, जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी।

सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था
टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि, निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए समय बढ़ाने का जो निर्णय लिया है यह बहुत पहले ले लेना चाहिए था। सचिन पायलट ने रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि, अब सात दिन का समय दिया गया है। इससे थोड़ा राहत लोगों को मिलेगी। हम केंद्र सरकार के तमाम निर्णयों को देख रहे है। जब नोटबंदी की गई तब बार बार निर्णय बदल दिए। फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लेकर आए तब आठ साल बाद उसको बदल दिया गया।

उन्होंने कहा''पहले जब कांग्रेस मांग करती थी कि एक जातिगत जनगणना होनी चाहिए, तो भाजपा हमको अरबन नक्सली बोलती थी अब हमारी बात को मानते हुए जातिगत जनगणना भी हो रही हैं । हमने कहा एसआईआर का समय कम है अब उसको भी बढ़ा दिया। जब दबाव इतना पड़ा कि जो कर्मचारी बीएलओ दबाव में काम कर रहे है। जगह जगह से जानकारी मिल रही हैं कि लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जो एसआईआर का समय बढ़ा है यह बहुत पहले करना चाहिए था। अब समय बढ़ा है तो उम्मीद है कि लोग और जो अधिकारी है वो इस समय का लाभ उठायेंगे ।

उन्होंने कहा कि, एक भी मतदाता जो इस देश का नागरिक है वह अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए इसी प्रण के साथ निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए और पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर काम में पक्षपात होता है तो वह संविधान की मूलभावना के परे है।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : पूर्व मंत्री के काफिले पर हमले की निंदा, कहा- माफिया का गढ़ बना राजस्थान; प्रदेश में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने जालोर में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी रुकवाकर उन पर हमले का प्रयास और उनके ड्राइवर से मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। नेताओं ने कहा कि माफियाओं का गढ़ बन चुके राजस्थान में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं।

हाल ही में सांसद राजकुमार रोत को धमकी मिली, इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बार-बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। यह घटनाएँ साफ़ दर्शाती हैं कि राजस्थान में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है, और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण आपराधिक तत्व खुलेआम नेताओं पर हमले और धमकियों का दुस्साहस कर रहे हैं। आज जब देश के गृह मंत्री  अमित शाह राजधानी में पधारे हैं तो मैं उनसे आग्रह करते हैं कि वे इन घटनाओं पर संज्ञान लें, प्रदेश में बढ़ते अपराध और माफियाराज के आँकड़ों पर भी एक बार देखें।

सचिन पायलट का जन्मदिन पर संकल्प : श्रीसांवलियाजी से शुरू किया 'युवाओं का युद्ध, ड्रग्स के विरुद्ध' अभियान
चित्तौड़गढ़। कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अफीम किसानों के आराध्य श्रीसांवलियाजी की धरती से ‘'युवाओं का युद्ध, ड्रग्स के विरूद्ध’ अभियान का आगाज किया।

पायलट ने आज अपनी माता रमा पायलट के साथ श्रीसांवलियाजी के दर्शन करके अपना जन्मदिन मनाया और बाद में यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा राज्य पंजाब की तरह नशे में जकड़ता जा रहा है, जो हम सबके सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है। नशे की लत विद्यालयीन बच्चों से लेकर युवाओं में जड़ें जमा रही है जो आने वाली पीढ़ी को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि हम कितना ही विकास कर लें, लेकिन युवा नशे में डूब रहा है तो यह विकास कुछ भी मायने नहीं रखता ।

पायलट ने दलगत राजनीति, जाति, समाज सम्प्रदाय से उपर उठकर इस लड़ाई में साथ देने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस अपना काम करे, लेकिन हम सब गांव गांव, शहर शहर विद्यालयों में जाकर नशे के विरूद्ध आवाज उठाएं और युवाओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हम निराश नहीं होएं। समय आता जाता रहता है, लेकिन आने वाला समय बदलाव का समय है, किसानों का, नौजवानों का समय है। इससे पहले पायलट उदयपुर से सड़क मार्ग से श्रीसांवलियाजी पहुंचे जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में एक होटल पर उनका स्वागत किया।

जर्जर स्कूलों और झालावाड़ हादसे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन परिसर में किया प्रदर्शन
जयपुर। प्रदेश के जर्जर स्कूलों और झालावाड़ हादसे में मृतक बच्चों को विधानसभा में श्रद्धांजलि नहीं देने के विरोध में कांग्रेस के विधायको ने बुधवार को विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक शामिल हुए।

ये विधायक झालावाड़ में स्कूल हादसे में मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं देने पर नाराज थे। विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांध कर विरोध किया। इस अवसर पर जूली और पायलट सहित कांग्रेस विधायको ने झालावाड़ में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण, डेढ़ साल में सरकार ने कुछ नहीं किया : पायलट
जयपुर। झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक बच्चों को विधानसभा में श्रद्धांजलि नहीं देने के मुद्दे को कांग्रेस ने सरकार को गिरने का बड़ा मुद्दा बना लिया है। राजस्थान विधानसभा में इस मुद्दे पर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में स्कूलों की जर्जर हालत के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही ना कोई ऑडिट हो रही है और ना ही बिल्डिंगों का मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। झालावाड़ स्कूल हादसे में मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन इस सरकार ने उन्हें विधानसभा में याद करना तक उचित नहीं समझा आज कांग्रेस ने उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देखकर उन्हें याद किया है।

इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की स्थिति की मांग को लेकर पायलट ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने जर्जर स्कूलों पर ध्यान दिया होता तो आज झालावाड़ आज से जैसी घटना नहीं होती। हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। राजस्थान की भाजपा सरकार का जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। किसी भी मुद्दे पर नेहरू या राजीव गांधी को जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ने में लगे रहते हैं। डेढ़ साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को खूब नुकसान हुआ है। सरकार उनको उचित मुआवजा देने पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। यह सरकार तो दिल्ली के फैसले के भरोसे रहती है। दिल्ली से अनुमति मिलने पर कोई कदम उठाए जाते हैं।