Baba Badrinath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारधाम यात्रा शुरू : गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुले, कल केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के पट खुलेंगे
देहरादून। अक्षय तृतीया पर बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरूआत हो गई। मां गंगा और यमुना की जय-जयकार के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में करीब 1100 और और यमुनोत्री में 3100 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई।

हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

12 मई को खुलेंगे बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट
नरेंद्रनगर (टिहरी)/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी रविवार, 12  मई को प्रात: छह बजे खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर यहां स्थित राज दरबार में आयोजित समारोह में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात, विधि-विधान से को गई। साथ ही, तेल-कलश यात्रा की तिथि 25 अप्रैल निश्चित की गई।

टिहरी राजदरबार में आज प्रात: कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए कार्यक्रम शुरू हआ। महाराजा मनुजयेंद्र शाह, लोकसभा सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर(बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपथिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि निश्चित कर, महाराजा के सम्मुख रखी। तत्पश्चात, महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने इसकी विधिवत घोषणा की। इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा।

इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर, 25 अप्रैल को तेल कलश यात्रा शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

इस अवसर पर, मुकुंदानंद महाराज, डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, पुष्कर जोशी, भास्कर डिमरी, राजपाल जड़धारी,  हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी,  मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र ङ्क्षसह, अनुसचिव धर्मस्व,  रमेश रावत, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, माधव नौटियाल, संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी आदि मौजूद थे।